मध्य प्रदेश चुनाव में करीब 2 हफ्तों का ही वक्त बाकी रह गया है। ऐसे में सियासत गरमाती जा रही है और बयानों का सिलसिला भी बढ़ता जा रहा है। प्रदेश की दोनों बड़ी पार्टी कांग्रेस और भाजपा ने चुनाव प्रचार भी तेज कर दिया है। ऐसे में कांग्रेस के चुनाव प्रचार समिति के मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया भी अपना पूरा दमखम लगा कर जोर शोर से प्रचार कर रहे हैं।
मैं तो चलता हुआ फरिश्ता हूं…
दरअसल हाल ही कांग्रेस के लिए प्रचार करने ज्योदिरादित्य सिंधिया गुना पहुंचे और ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि क्या वो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गढ़ राघोगढ़ में चुनाव करने जाएंगे तो उन्होंने कहा- ‘मैं तो चलता हुआ फरिश्ता हूं, जहां बुलाया जाएगा वहां चला जाऊंगा।’
तेज हुआ चुनाव प्रचार…
बता दें कि प्रदेश में चुनाव के लिए नाम वापस लेने की अंतिम तारीख खत्म हो चुकी है और दोनों पार्टियों द्वारा चुनाव प्रचार जोरों शोरों से चल रहा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों के स्टार प्रचारक अलग अलग क्षेत्रो में जाकर प्रचार कर रहे हैं। प्रदेश में 28 नवंबर को 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। जबकि 11 दिसंबर को नतीजे सबके सामने होंगे। गौरतलब है कि 2013 के चुनाव में भाजपा को 165 सीटें जबकि कांग्रेस को 58 सीटें मिली थीं।