कुछ दिन पहले ही कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे अशोक चव्हाण ने बीजेपी ज्वाइन की है। अशोक चौहान के बीजेपी में जाने के बाद महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट चर्चा का विषय बन गई है। अशोक चव्हाण यहीं से सांसद चुने जाते थे। 2014 के मोदी लहर में भी अशोक चव्हाण ने इस सीट पर जीत हासिल की थी।

हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव में अशोक चव्हाण को यहां पर भाजपा के प्रतापराव पाटिल ने करीब 40,000 वोटों से हरा दिया। हालांकि अब अशोक चव्हाण बीजेपी में हैं।

नांदेड लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। पिछले आठ चुनाव में यहां से बीजेपी को दो बार जीत मिली है। इसी से समझा जा सकता है कि अशोक चव्हाण की बीजेपी में एंट्री खास है। अशोक चव्हाण इस सीट से आने वाला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, क्योंकि बीजेपी ने महाराष्ट्र से उन्हें राज्यसभा भेजा है।

Nanded Lok Sabha Elections Candidates

S.NOPartyCandidate Name

1BJPअभी घोषणा नहीं हुई है

2INCअभी घोषणा नहीं हुई है

3VBAअभी घोषणा नहीं हुई है

2014 के मोदी लहर में जब महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना गठबंधन को 42 सीटों पर जीत मिली थी, उस दौरान भी अशोक चव्हाण ने करीब 82,000 वोटो के अंतर से बीजेपी उम्मीदवार को हराया था।

Nanded Lok Sabha Elections Result 2019

S.NOParty
Candiate Name
Votes
Results
1BJPPrataprao Patil 486806Winner
2NCPAshok Chavan446658
3VBAYashpal Narsingrao166196

नांदेड़ लोकसभा सीट का जातीय समीकरण

अगर हम नांदेड़ लोकसभा सीट के जातीय समीकरण की बात करें तो यहां पर एससी, एसटी, मुस्लिम और मराठी वोटरों का दबदबा है। नांदेड़ लोकसभा सीट पर करीब साढ़े तीन लाख मुस्लिम वोटर हैं तो वहीं एक लाख के आसपास एसटी वोटर है। इस सीट पर मुस्लिम वोटरों की संख्या भी करीब ढाई लाख है। नांदेड़ लोकसभा सीट पर मराठी वोटरों की संख्या भी करीब 4 लाख है।

Amravati Lok Sabha Elections Result 2014

S.NOParty
Candiate Name
Votes
Results
1INCAshok Chavan493075Winner
2BJPD B Patil411620
3Bahujan Mukti PartyRajratna Ambedkar28447