Madhya Pradesh BJP Candidate Brijendra Pratap Singh: मध्य प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम विभाग के मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह एक दबंग नेता हैं। राजनीति में आने से पहले उनकी छवि एक अच्छे छात्र की थी। 1985-86 में उन्हें अपने कॉलेज में श्रेष्ठ छात्र के तौर पर सम्मानित किया गया था। उनकी शिक्षा डेली कॉलेज इंदौर, बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल और अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा से हुई। उनका जन्म 29 अगस्त, 1967 को हुआ था।
पवई से जीत हासिल कर बने पहले भाजपा विधायक
वकालत की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह राजनीति में आए और 2003 में 36 साल की उम्र में पवई विधानसभा क्षेत्र से पहली बार भाजपा से विधायक बने। पवई से भाजपा के किसी भी उम्मीदवार की यह पहली जीत थी। पांच साल बाद 2008 में वह फिर से वहीं से जीत हासिल कर पार्टी में नाम कमाया था। इसका उन्हें फायदा भी मिला। मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार ने जब अपना मंत्रिमंडल का विस्तार किया तो उन्हें मंत्री बनाया। मंत्रिमंडल में वह पहली बार किसान कल्याण और कृषि विभाग का राज्य मंत्री बनाया गया। साल भर बाद ही उन्हें लोक सेवा प्रबंधन विभाग का प्रभारी भी बनाया गया।
पवई से ही दोबारा फिर जीते, लेकिन तीसरी बार हार गये
उनकी योग्यता को देखते हुए 2013 में उनको पर्यटन, खेल और युवा कल्याण विभाग भी दे दिया गया। हालांकि वह 2013 के चुनाव में वह हार गये थे। उनके राजनीतिक कैरियर को फिर से उफान तब मिला जब वे 2018 में पन्ना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की। फिलहाल वे मध्य प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम विभाग के मंत्री हैं।
कई बार विवादों में भी फंसे, अवैध खनन कारोबार में भी नाम आया
56 वर्षीय भाजपा नेता और मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह विवादों में भी रहे हैं। हाल ही में मध्य प्रदेश में विपक्ष के नेता कांग्रेस के गोविंद सिंह ने उनके खिलाफ एक बयान दिया था, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था। कांग्रेस नेता गोविंद सिंह ने कहा था कि पन्ना के अजयगढ़ क्षेत्र में खनिज माफिया के बीच गोली चलने की घटना बृजेंद्र प्रताप सिंह के भाई और रेत ठेकेदार सत्येंद्र सिंह का हाथ है। उन्होंने कहा कि सत्येंद्र सिंह ने ही गोली चलाई थी। मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह इसका कड़ा विरोध करते हुए कहा कि न तो उनका कोई भाई रेत खनन की ठेकेदारी करता है और न ही गोली चलाने वाले कथित सत्येंद्र सिंह उनके भाई हैं। बृजेंद्र सिंह इस समय पन्ना से ही विधायक हैं।
इससे पहले पन्ना राजघराने की राजमाता जीतेश्वरी देवी ने खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह के खिलाफ बड़ा बयान देते हुए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। जीतेश्वरी देवी ने कहा था, “उन्हें मंदिर जाने पर गंदी-गंदी गालियां दी गईं और विधवा जैसे शब्द भी बोले गये।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि बृजेंद्र प्रताप सिंह को वीआईपी कल्चर की आदत है।
बृजेंद्र प्रताप सिंह के विभाग ने अपने अच्छे कार्यों के लिए संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार जीता था। खुद बृजेंद्र प्रताप सिंह यह पुरस्कार ग्रहण करने न्यूयार्क गये थे।