5 राज्यों में विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद मध्यप्रदेश और राजस्थान में कौन बनेगा मुख्यमंत्री ये सवाल गहराता जा रहा था। राजस्थान में जहां सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच संशय जारी है तो वहीं मध्य प्रदेश में राहुल गांधी ने कमलनाथ का नाम मुख्यमंत्री के लिए तय कर दिया है। ऐसे में एक सियासी किस्सा आपको बताते हैं जब कमलनाथ पर एक पुलिसकर्मी ने बंदूक तान दी थी।
क्या था मामला
दरअसल प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में प्रवास पर आए कमलनाथ दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे तभी कथित तौर पर एक जवान ने उनकी ओर इंसास राइफल तान दी थी जिस वजह से हड़कंप मच गया था। हालांकि तुरंत ही आसपास के बाकी सुरक्षाकर्मियों ने रत्नेश को पकड़ लिया। जिसके बाद बंदूक तानने वाले जवान रत्नेश पंवार को निलंबित कर दिया गया है और जांच के आदेश भी दिए गए थे।
कहां रवाना हो रहे थे कमलनाथ
बता दें कि कमलनाथ राहुल गांधी के कांग्रेस के अध्यक्ष चुने जाने पर होने वाली ताजपोशी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करीब शाम चार बजे दिल्ली रवाना हो रहे थे।
क्या कहा आरोपी ने
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रत्नेश से जब अफसरों ने पूछताछ की तो उसका कहना था कि वो राइफल एक कंथे से दूसरे कंथे पर टांग रहा था। हालांकि उसका इरादा किसी भी तरह से किसी पर भी हमला करने का नहीं था।
प्रदेश का रिपोर्ट कार्ड: बता दें कि प्रदेश में 230 सीटों के लिए चुनाव हुआ था। जिसके नतीजे https://eciresults.nic.in/HI/PartyWiseResult.htm ने पेश किए हैं।
114 सीट- कांग्रेस
109 सीट- भारतीय जनता पार्टी
2 सीट- बहुजन समाज पार्टी-
1 सीट- समाजवादी पार्टी-
4 सीट- निर्दलीय
2013 का रिपोर्ट कार्ड
2013 में भाजपा को 163 सीटें, कांग्रेस को 21 सीटें जबकि अन्य को 16 सीटें मिली थीं।