मध्य प्रदेश की डबरा विधानसभा सीट पर बीजेपी की कद्दावर नेता इमरती देवी और कांग्रेस के विधायक सुरेश राजे के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। बता दें कि इस बार इस सीट पर कुल 19 राउंड में मतगणना हुई, जिसमें लगातार उतार-चढ़ाव जारी था। अब आखिरकार नतीजें सामने आ चुके हैं, जिनमें सुरेश राजे ने भारी मतों के साथ जीत हासिल की है।

बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पहले 3 राउंड में इमरती देवी ने 1,142 मतों के साथ बढ़त बनाई हुई थी। राउंड 3 तक इमरती देवी ने कुल 5,533 मत हासिल किए थे, जबकि दूसरे नंबर पर सुरेश राजे कुल 4,391 मतों के साथ रेस में बने रहे। इसके बाद भी भाजपा नेता लगातार 5 राउंड तक आगे रहीं। हालांकि, छठे राउंड से सुरेश राजे ने मौका अपने हाथ में ले लिया और लगातार वोटों की बढ़त के साथ चुनाव की रेस में आगे बढ़ते गए।

यहां देखें आगे के आंकड़े

राउंडभाजपा से इमरती देवीकांग्रेस से सुरेश राजे
35,533 कुल मत ( 1,142 मतों से आगे)4,391 कुल मत
418,168 कुल मत (839 से आगे)17,329 कुल मत
522,618 कुल मत (878 से आगे)21,740 कुल मत
627,322 कुल मत 27,987 कुल मत (665 से आगे)
732,075 कुल मत32,572 कुल मत (497 से आगे)
835,974 कुल मत36,507 कुल मत (533 से आगे)
935,974 कुल मत36,507 कुल मत (533 से आगे)
1044,399 कुल मत45,130 कुल मत (731 से आगे)
1149,270 कुल मत49,967 कुल मत (697 से आगे)
1253,561 कुल मत54,721 कुल मत (1,160 से आगे)
1357,580 कुल मत58,605 कुल मत (1,025 से आगे)
1462,483 कुल मत63,312 कुल मत (829 से आगे)
1566,884 कुल मत67,232 कुल मत (348 से आगे)
1672,426 कुल मत (373 से आगे)72,053 कुल मत
1776,338 कुल मत78,182 कुल मत (1,844 से आगे)
1880,549 कुल मत82,536 कुल मत (1,987 से आगे)
1982,092 कुल मत83,917 कुल मत (1,825 से जीत)

अब, जैसा की साफ है, कांग्रेस के विधायक सुरेश राजे कुल 83,917 मत पाकर 1,825 वोटों के साथ डबरा विधानसभा सीट को अपने नाम कर लिया है।

डबरा विधानसभा सीट कई मायनों में खास है। राज्य के गृहमंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा का यह गृह नगर है। 2008 के चुनाव से कांग्रेस इस सीट पर लगातार जीत रही है। 2008 में ही यह विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व हुई थी और उसके बाद से यह कांग्रेस के कब्जे में चली गई।

2018 के नतीजे

डबरा विधानसभा सीट पर 2018 में इमरती देवी कांग्रेस के टिकट पर मैदान में थीं, तो वहीं भाजपा ने कप्तान सिंह को उम्मीदवार बनाया था। इमरती देवी ने इस सीट पर बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। उन्होंने करीब 57,000 वोटों के साथ जीत का परचम लहराया था लेकिन फिर 2020 में वे सिंधिया के साथ बीजेपी में चली आईं और उसके बाद इस सीट पर उपचुनाव हुआ। कांग्रेस ने सुरेश राजे को उम्मीदवार बनाया और उन्होंने इमरती देवी को 8,000 वोटों से हरा दिया।

क्या है डबरा का जातीय समीकरण?

डबरा विधानसभा सीट के जातीय समीकरण पर अगर नजर डालें तो यहां पर करीब 2,40,000 मतदाता हैं। यह सीट एससी और ब्राह्मण बाहुल्य मानी जाती है। इस सीट पर दलित वोटरों की संख्या करीब 60,000 है, तो वहीं ब्राह्मण वोटर भी 35,000 से अधिक हैं। डबरा विधानसभा सीट पर मुस्लिम वोटर भी 12000 हैं, तो वहीं वैश्य 12,000 गुर्जर 10,000 और जैन वोटरों की संख्या भी 8000 है।

बता दें कि कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश राजे पहले बीजेपी में थे। 2013 के विधानसभा चुनाव में सुरेश राजे वर्तमान में बीजेपी उम्मीदवार इमरती देवी के खिलाफ भगवा पार्टी के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। हालांकि, उस चुनाव में भी इमरती देवी को 33,000 से अधिक वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। इमरती देवी ने जीत हासिल की थी, लेकिन अब इमरती देवी बीजेपी में हैं और सुरेश राजे कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।