Lok Sabha Election 2019: आगामी चुनाव की घोषणा हो चुकी है। इस बीच भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों में उठापटक जारी है। त्रिपुरा में जहां भाजपा को बड़ा झटका लगा है। वहीं, महाराष्ट्र में कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष खो दिया है। त्रिपुरा के प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सुबल भौमिक ने पार्टी से इस्तीफ दे दिया है। इसके पीछे की वजह उन्होंने ‘अपरिहार्य परिस्थितियां’ बताई है। साथ ही उन्हें प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ दी है। दूसरी ओर महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष रामकृण्ण विखे पाटिल ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके पीछे की वजह उन्होंने ‘नैतिक आधार’ बताया है।
यह उस घटना के कुछ दिनों बाद आया है जब रामकृष्ण के बेटे सुजय विखे पाटिल कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। राधाकृष्ण विखे पाटिल का इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पास विचाराधीन है।
बता दें कि सुजय विखे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रावसाहेब दानवे के समक्ष के दक्षिण मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पिछले सप्ताह भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। सुजय ने यह कदम तब उठाया था जब कांग्रेस गठबंधन में शामिल शरद यादव की पार्टी एनसीपी ने महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के न्यूरो सर्जन बेटे के लिए अहमदनगर लोकसभा सीट छोड़ने से इंकार कर दिया था।

