लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा है। अपने बयान में जहां उन्होंने प्रियंका की तारीफ की तो वहीं दूसरी ओर राहुल पर तंज भी कसा। सुमित्रा ने कहा- राहुल गांधी ने स्वीकार कर लिया है कि वो अकेले राजनीति नहीं कर सकते हैं।

क्या बोलीं लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन: सुमित्रा ने कहा- वो (प्रियंका गांधी वाड्रा) एक अच्छी महिला हैं और राहुल गांधी जी ने ये स्वीकार कर लिया है कि वो अकेले राजनीति नहीं कर सकते हैं। इसलिए वो प्रियंका की मदद ले रहे हैं। ये अच्छी बात है।

प्रियंका को मिला पूर्वी यूपी का प्रभार: गौरतलब है कि हाल ही में प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने महासचिव बनाने के साथ ही पूर्वी यूपी का प्रभार सौंपा है। वहीं जानकारी के मुताबिक फरवरी के पहले हफ्ते से वों पदभार संभाल सकती हैं। जानकारी के मुताबिक फिलहाल वो विदेश में हैं और भारत वापसी के साथ ही राहुल के संग रैलियां भी करेंगी।

भाजपा ने किया वार:  बता दें कि जैसे ही  प्रियंका गांधी को कांग्रेस के महासचिव पद देने की घोषणा हुई उसके बाद से ही भाजपा ने वार करना शुरू कर दिया था। जिसमें किसी ने इस फैसले को परिवार की राजनीति बताया तो किसी ने इसे राहुल गांधी की हार। वहीं पीएम मोदी ने इस पर हमला किया था।

उत्तर प्रदेश में राहुल की रैली: जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी फरवरी- मार्च में करीब 13 रैलियां उत्तर प्रदेश में करेंगे। जिसकी शुरुआत लखनऊ से हो सकती है।