कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर की उधमपुर लोकसभा से चौधरी लाल सिंह को मैदान में उतारा है। उनकी उम्मीदवारी को लेकर गुलाम नबी आजाद की डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) जैसे विपक्षी दलों ने आलोचना की है। कहा गया है कि कठुआ में हुए 8 वर्षीय आसिफा के बलात्कारियों का समर्थन करने वाले लाल सिंह का स्वागत करना राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के लिए बेहद शर्मनाक है। लाल सिंह अपने इलाके के काफी अहम नेता माने जाते हैं।
कौन हैं चौधरी लाल सिंह?
चौधरी लाल सिंह जम्मू-कश्मीर में पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार में जम्मू-कश्मीर के वन, पर्यावरण मंत्री थे। वह डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष भी रहे। चौधरी लाल सिंह ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत एक छात्र नेता के तौर पर की थी।
वह 1996 के जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में बशोली निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। 2002 के जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव वह एक बार फिर विधायक चुने गए। उन्हें कांग्रेस-पीडीपी गठबंधन सरकार में स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री के रूप में राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। इसके बाद वह 2004 में 14वीं लोकसभा में उधमपुर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गए। 2009 में 15वीं लोकसभा में वह फिर से वह संसद पहुंचे थे।
2018 में उन पर कठुआ बलात्कार और हत्या मामले में आरोपी बलात्कारियों का समर्थन करने का आरोप लगाया गया था। सिंह ने रैली में अपनी उपस्थिति का बचाव करते हुए कहा कि वह माहौल को शांत करने वहां गए थे।
2019 लोकसभा चुनाव
S N | Candidate | Party | Total Vote |
---|---|---|---|
1 | Dr Jitendra Singh Male 62 yr GEN | BJP Bharatiya Janata Party lotus | 724311 61.24% |
2 | Vikramaditya Singh Male 54 yr GEN | INC Indian National Congress hand | 367059 31.04% |
3 | Harsh Dev Singh Male 59 yr GEN | JKNPP Jammu & Kashmir National Panthers Party bicycle | 24319 2.06% |
4 | Lal Singh Male 60 yr GEN | DSSP Dogra Swabhiman Sangathan Party, tractor chalata kisan | 19049 1.61% |
2014 लोकसभा चुनाव
Sr No | Candidate | Party | Total Vote |
---|---|---|---|
1 | Ch Lal Singh Male 50 yr GEN | INC Indian National Congress | 231853 17.01% |
2 | Dr Nirmal Singh Male 53 yr GEN | BJP Bharatiya Janata Party | 218459 16.03% |
3 | Prof Bhim Singh Male 69 yr GEN | JKNPP Jammu & Kashmir National Panthers Party | 69463 5.1% |
2009 लोकसभा चुनाव
1 | Ch Lal Singh Male 45 yr GEN | INC Indian National Congress | 240872 |
2 | Prof Chaman Lal Gupta Male 70 yr GEN | BJP Bharatiya Janata Party | 193697 |
3 | Khalid Najib Suharwardy Male 41 yr GEN | JKN Jammu & Kashmir National Conference | 69971 |
4 | Prof Bhim Singh Male 63 yr GEN | JKNPP Jammu & Kashmir National Panthers Party | 49869 |
2014 में तोड़ा कांग्रेस से नाता
अगस्त 2014 में 16वीं लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद वह पार्टी से बाहर हो गए थे। कांग्रेस ने गुलाम नबी आजाद को टिकट दे दिया था। जिसके बाद लाल सिंह उस वक़्त भाजपा अध्यक्ष रहे अमित शाह की मौजूदगी में औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। लेकिन बाद उन्होंने 2018 में कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और बीजेपी छोड़ दी थी और अपनी पार्टी बनाई थी। 2019 में भी लाल सिंह ने चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गए थे।