चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। देश में कुल 7 चरणों में चुनाव होंगे। देश में 20 महानगर हैं। इन जगहों पर अलग- अलग तारीखों पर वोटिंग होगी। इन सीटों से कई बड़े चेहरे भी चुनाव लड़ रहे हैं।

जानिए प्रमुख शहरों में कब होगी वोटिंग

  1. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की छह लोकसभा सीटों के लिए 20 मई को मतदान होगा। मुंबई में चुनाव के लिए पांचवें चरण में मतदान होगा। यहां की एक सीट से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल चुनाव लड़ रहे हैं।
  2. देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा। यहां पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन से भाजपा का मुकाबला होगा। अभी सातों सीटें भाजपा के पास हैं।
  3. भारत की सिलिकान सिटी यानी बंगलुरु में लोकसभा की चार सीटें हैं। चारों सीटों के लिए दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। इनमें से एक सीट पर भाजपा ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष और वर्तमान सांसद तेजस्वी सूर्या को मैदान में उतारा है।
  4. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में लोकसभा की दो सीटें हैं। इन दोनों सीटों पर सातवें यानी अंतिम चरण में एक जून को मतदान होगा।
  5. नवाबों के शहर हैदराबाद लोकसभा सीट के लिए 13 मई को मतदान होगा। यहां से AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी लोकसभा सांसद हैं।
  6. गुजरात के शहर अहमदाबाद की दो लोकसभा सीटों के लिए 7 मई को मतदान होगा।
  7. महाराष्ट्र की पुणे लोकसभा सीट के लिए 13 मई को वोट डाले जाएंगे।
  8. कपड़ों के लिए मशहूर गुजरात के शहर सूरत की लोकसभा सीट के लिए 7 मई को मतदान होगा।
  9. उत्तर प्रदेश के उद्योगों के लिए मशहूर शहर कानपुर लोकसभा सीट के लिए 13 मई को वोट डाले जाएंगे।
  10. पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर की दो लोकसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा।
  11. लखनऊ की लोकसभा सीट के लिए 20 मई को वोटिंग होगी।
  12. नागपुर लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। यहां से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को उम्मीदवार बनाया है।
  13. बिहार की राजधानी पटना लोकसभा सीट के लिए एक जून को मतदान होगा।
  14. इंदौर शहर की लोकसभा सीट के लिए 13 मई को मतदान होगा।
  15. महाराष्ट्र के ठाणे लोकसभा सीट के लिए 20 मई को मतदान होगा। देश में पहली बार यहीं पर रेल चली थी।
  16. मध्य प्रदेश की राजधानी और झीलों के शहर भोपाल की लोकसभा सीट के लिए 7 मई को मतदान होगा।
  17. पंजाब के शहर लुधियाना की लोकसभा सीट के लिए एक जून को वोटिंग होगी।
  18. ताजमहल के शहर आगरा की लोकसभा सीट के लिए 7 मई को मतदान होगा।
  19. नासिक लोकसभा सीट के लिए 20 मई को मतदान होगा।
  20. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई की तीन लोकसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा।