उत्तर की बरेली लोकसभा सीट एक खास सीट मानी जाती है। यहां तीसरे चरण में सात मई को मतदान होगा और नतीजे 4 जून को सामने आएंगे। बरेली लोकसभा सीट सांसद संतोष कुमार गंगवार के नाम से जानी जाती है जो यहां से 8 बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। बरेली लोकसभा में बरेली 5 विधानसभा सीटें आती हैं जिनमें– बरेली, बरेली कैंट, मीरगंज, भोजीपुरा और नवाबगंज सीटें शामिल हैं।
कैसा रहा था 2019 का लोकसभा चुनाव?
लोकसभा चुनाव-2019 में बीजेपी ने संतोष गंगवार को मैदान में उतारा था वहीं समाजवादी पार्टी ने भगवत सरन गंगवार को उम्मीदवार बनाया था। संतोष कुमार गंगवार ने यह चुनाव 1,67,282 मतों के अंतर से जीता था। संतोष गंगवार को 5,65,270 वोट मिले तो सपा प्रत्याशी के खाते में 3,97,988 वोट हासिल हुए थे।
क्या रहे है पिछले तीन चुनाव के नतीजे
लोकसभा चुनाव-2009
लोकसभा चुनाव -2009 में बरेली लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार प्रवीण सिंह एरोन ने जीत दर्ज की थी और सांसद बने थे। उन्हें कुल 220976 वोट मिले थे। बीजेपी उम्मीदवार संतोष गंगवार कुल 211638 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।
2009 Lok Sabha Election | |||
---|---|---|---|
Sr No | Candidate | Party | Total Vote |
1 | Praveen Singh Aron Male 50 yr GEN | INC Indian National Congress | 220976 15.77% |
2 | Santosh Gangwar Male 59 yr GEN | BJP Bharatiya Janata Party | 211638 15.1% |
3 | Islam Sabir Ansari Male 54 yr GEN | BSP Bahujan Samaj Party | 181996 12.99% |
4 | Bhagwat Saran Gangwar Male 54 yr GEN | SP Samajwadi Party | 73549 5.25% |
2014 लोकसभा चुनाव
बरेली लोकसभा पर 2014 में बीजेपी के उम्मीदवार संतोष कुमार गंगवार जीते और सांसद बने थे। उन्हें कुल 518258 वोट मिले थे। समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार आयशा इस्लाम कुल 277573 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं थीं।
Sr No | Candidate | Party | Total Vote |
---|---|---|---|
1 | Santosh Kumar Gangwar Male 64 yr GEN | BJP Bharatiya Janata Party lotus | 518258 31.14% |
2 | Ayesha Islam Female 27 yr GEN | SP Samajwadi Party bicycle | 277573 16.68% |
3 | Umesh Gautam Male 43 yr GEN | BSP Bahujan Samaj Party elephant | 106049 6.37% |
लोकसभा चुनाव-2019
लोकसभा चुनाव-2019 में बीजेपी के उम्मीदवार संतोष कुमार गंगवार ही जीते और सांसद बने थे। उन्हें कुल 565270 वोट मिले थे वहीं समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार भगवत सरन गंगवार को कुल 397988 वोट मिले थे।
S N | Candidate | Party | Total Vote |
---|---|---|---|
1 | Santosh Kumar Gangwar Male 70 yr GEN | BJP Bharatiya Janata Party lotus | 565270 52.88% |
2 | Bhagwat Saran Gangwar Male 63 yr GEN | SP Samajwadi Party bicycle | 397988 37.23% |
3 | Praveen Singh Aron Male 61 yr ST | INC Indian National Congress hand | 74206 6.94% |