उत्तर प्रदेश के अमरोहा लोकसभा सीट से कांग्रेस ने दानिश अली को उम्मीदवार बनाया है। उन्हें बसपा ने हाल ही में निष्काषित कर दिया था। लोकभा चुनाव-2019 में दानिश अली ने उत्तर प्रदेश में बीजेपी की लहर के बावजूद बड़ी जीत हासिल की थी। अमरोहा लोकसभा में मुस्लिम मतदाताओं का काफी प्रभाव है। दलित मतदाता भी यहां बड़ी संख्या में मौजूद हैं। दानिश अली ने लगभग 51% वोट हासिल कर बीजेपी के कुंवर सिंह तंवर को 63,000 से अधिक वोटों से हराया था।
कुंवर दानिश अली : राजनीतिक सफर
दानिश अली ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत जामिया मिलिया इस्लामिया में पढ़ते हुए अपने छात्र जीवन से ही कर दी थी। वह युवा जनता दल के साथ भी रहे और यही रास्ता उन्हें जद (एस) की ओर ले गया। बीएसपी में शामिल होने के बाद वह काफी प्राभवी तौर पर उभर कर सामने आए। माना जाता था कि बसपा में मायावती के बाद दानिश अली का एक प्रमुख स्थान जो पार्टी के स्टेंड को क्लियर करते रहे हैं। दानिश अली जनता दल (सेक्युलर) महासचिव भी रहे।
रमेश बिधुड़ी के बयान से चर्चा में रहे
कांग्रेस में शामिल हुए दानिश अली उस समय चर्चा का विषय बन गए थे। जब बीजेपी के सांसद रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा में चंद्रयान-3 की चर्चा के दौरान सांसद कुंवर दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजक शब्दों का इस्तेमाल किया था। दानिश अली ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को पत्र लिखकर रमेश बिधूडी की सदस्यता रद्द करने की मांग की थी।
कांग्रेस पार्टी ने भी मांग की थी कि बिधूड़ी के खिलाफ उनकी भाषा के लिए सख्त एक्शन लिया जाए। इस घटना के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी दानिश अली उनके घर पर जाकर मिले थे। इस मुलाकात के दौरान उनके साथ कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल और सांसद इमरान प्रतापगढ़ी भी थे।
लोकसभा 2019
Candidate | Party | Total Voters | Voters Turn Out % | Total Votes Secured | % Votes over total electors | % of total votes polled |
---|---|---|---|---|---|---|
Kunwar Danish Ali | BSP | 1169754 | 71.05 % | 601082 | 37 % | 51 % |
Kanwar Singh Tanwar | BJP | 1169754 | 71.05 % | 537834 | 33 % | 46 % |
Sachin Choudhary | INC | 1169754 | 71.05 % | 12510 | 1 % | 1 % |
Nota | NOTA | 1169754 | 71.05 % | 6617 | 0 % | 1 % |
Vikar Ahmad | IND | 1169754 | 71.05 % | 3649 | 0 % | 0 % |
(kunwar) Robin Tyagi | IND | 1169754 | 71.05 % | 2056 | 0 % | 0 % |
Rajpal Singh | IND | 1169754 | 71.05 % | 1392 | 0 % | 0 % |
Rajpal Singh Saini | JaSD | 1169754 | 71.05 % | 1164 | 0 % | 0 % |
Akhtar | IND | 1169754 | 71.05 % | 979 | 0 % | 0 % |
Matloob Ahmad | PSPL | 1169754 | 71.05 % | 954 | 0 % | 0 % |
Naresh Kumar | IND | 1169754 | 71.05 % | 945 | 0 % | 0 % |
कैसा रहा था 2019 का लोकसभा चुनाव
दानिश अली ने बीजेपी के कुंवर सिंह तंवर को 63,000 से अधिक वोटों से हराया था। वह बसपा की ओर से अमरोहा से चुनावी मैदान में उतरे थे। कुंवर दानिश अली को कुल 601082 वोट मिले थे जबकि भाजपा के कंवर सिंह तंवर को 537834 वोट मिले थे।