Lok Sabha Elections 2019: इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के नेता अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक सभा को संबोधित करते हुए केंद्र की सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार पर खूब निशाना साधा। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा खुद सैनिकों को मरवाती है और उसके बाद उनकी मौत पर राजनीति करती है। कुरुक्षेत्र के ही कैथल में भाजपा नेताओं के विरोध पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, ‘अगर सुभाष बराला और उनके विधायक लोगों के सामने होते तो ईंट-पत्थर मारकर लोग उनकी जान ले लेते।’
दरअसल बीते रविवार (5 मई, 2019) को कैथल के भागल गांव में भाजपा ने एक सभा आयोजित की, जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को शामिल होना था। सभा में विधायक कुलवंत बाजीगर भी पहुंचने वाले थे। हालांकि सभा शुरू होते ही लोगों ने भाजपा नेताओं के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों ने कुलवंत बाजीगर और सुभाष बराला मुर्दाबाद के नारे लगाए।
अभय सिंह चौटाला ने अजय चौटाला को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि पहले वो श्रुति सिंह पर विवादित बयान देते हैं फिर कहते हैं कि वो उनकी बेटी की तरह हैं। इस दौरान उन्होंने दावा कि INLD की हरियाणा सबसे मजबूत पकड़ है। चौटाला ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर भी खूब निशाना साधा। आरोप लगाया कि उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने हरियाणा ने खूब लूट की है। पति के इस काम में प्रियंका गांधी बराबर की हिस्सेदार रहीं। प्रियंका जब हरियाणा की जनता के बीच आएंगी तो लोग उनसे सवाल जरूर पूछेंगे।
इस दौरान उन्होंने जननायक पार्टी पर भी तंज कसे। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) पर भी गंभीर आरोप लगाए। चौटाला ने दावा किया लोकसभा चुनाव में इनेलो को छोड़कर सभी पार्टियों को विरोध होगा।

