Lok Sabha Elections 2019: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी रेप के दोषी राजबल्लभ यादव का बचाव कर सुर्खियों में हैं। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए ना सिर्फ दोषी का बचाव किया बल्कि उसकी पत्नी का चुनाव प्रचार भी किया। नवादा में एक रैली को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम ने कहा, ‘सभी लोगों से मेरी अपील रहेगी। जिस तरह से इन लोगों ने राजबल्लभ यादव (रेप का दोषी) जी को फंसाने का काम किया, जेल भेजने का काम किया, यादवों को बदनाम करने का काम किया है। विभा देवी प्रत्याशी है। विभा देवी को जिताने का काम करिएगा।’
पिछले साल दिसंबर में पटना कोर्ट ने राजबल्लभ यादव और अन्य चार लोगों को साल 2016 में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार का दोषी माना। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें आईपीसी की धारा 376 और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट (POCSO) की धारा 4, 8, 17 के तहत दोषी माना। यादव को कोर्ट ने आजीवान कारावास की सजा सुनाई गई। इसके अलावा सुलेखा देवी और राधा देवी को भी उम्रकैद की सजा सुनाई। इनपर अपराध में शामिल होने का दोष साबित हुआ। दोषिओं पर जुर्माना भी लगाया गया।
बता दें कि राजबल्लभ यादव नवाजा से आरजेडी सांसद हैं। 6 फरवरी, 2016 को उनके आवास पर एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में नाम सामने आया था। पीड़िताको कथित तौर पर विधायक के आवास पर ले जाया गया। रेप मामले में नाम सामने आने के बाद पार्टी ने 14 फरवरी, 2016 को उन्हें सस्पेंड कर दिया। 24 नवंबर, 2016 को सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट द्वारा दी गई उनकी जमानत मंजूरी को खारिज कर दिया गया।
Rabri Devi in Nawada: Sabhi logon se meri appeal rahegi, jis tarah se Raj Ballabh (rape convict) ji ko ye log phasane ka kaam kiya, jail bhejne ka kaam kiya, yadavon ko badnaam karne ka kaam kiya hai. Vibha Devi pratyashi hain, Vibha Devi ko jitane ka kaam kariyega(4.4.19) #Bihar pic.twitter.com/aBULtoHoVd
— ANI (@ANI) April 5, 2019

