Lok Sabha Election 2024 Result, Unnao Constituency: यूपी की उन्नाव लोकसभा सीट पर बीजेपी के साक्षी महाराज ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। 2014 और 2019 का चुनाव जीतने के बाद साक्षी महाराज ने समाजवादी पार्टी की अनु टंडन को 35818 वोटों के अंतर से हरा दिया है। साक्षी महाराज इस बार इकलौते सांसद ऐसे होंगे जो संत समाज से ताल्लुक रखते होंगे। उन्हें इस बार कुल 616133 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं अन्नु टंडन को इस बार 580315 वोट मिले हैं।
उन्नाव लोकसभा सीट परिणाम 2024
| उम्मीदवार | पार्टी | वोट प्राप्ति | हार/जीत का मार्जिन |
| साक्षी महाराज | बीजेपी | 616133 | 35818 |
| अन्नु टंडन | समाजवादी पार्टी | 580315 | 35818 |
कौन थे लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी
साक्षी महाराज बीजेपी के मुखर चेहरे रहे हैं, जो हिंदुत्व के मुद्दे पर आक्रामक बयान देने से लेकर विवादित मुद्दों पर बात करने के चलते चर्चा में रहते हैं और यही उनकी सबसे बड़ी यूएसपी भी मानी जाती है। इसी लिए उन्हें बीजेपी ने एक बार फिर उन्नाव लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था। दूसरी ओर कांग्रेस ने पीडीए गठबंधन के तहत अनु टंडन को फिर से चुनावी मैदान में उतारा था। वहीं बसपा ने अशोक कुमार पांडे को अपना प्रत्याशी घोषित किया था।
| क्रम संंख्या | उन्नाव लोकसभा सीट के प्रत्याशी | |
| पार्टी | प्रत्याशी | |
| 1 | बीजेपी | साक्षी महाराज |
| 2 | कांग्रेस | अनु टंडन |
| 3 | बसपा | अशोक कुमार |
2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे
साल 2019 के लोकसभा चुनावों का जिक्र करें तो बीजेपी ने इस सीट से साक्षी महाराज पर विश्वास जताया था और साक्षी महाराज ने 7,03,507 वोट हासिल किए थे, जबकि सपा प्रत्याशी अरुण शंकर शुक्ला को 3,02,551 वोट मिले थे। साक्षी महाराज ने 4,00,956 मतों के अंतर से बड़ी जीत हासिल की। कांग्रेस के प्रत्याशी और पूर्व सांसद अन्नू टंडन तीसरे स्थान पर रही थीं।
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
| बीजेपी | कौशल किशोर | 703507 56.85% |
| सपा | अरुण शंकर शुक्ला | 302551 24.45% |
| कांग्रेस | अनु टंडन | 185634 15% |
2014 लोकसभा चुनाव के नतीजे
इसके पहले साल 2014 में भी इस सीट पर कमल खिला था। 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के चलते बीजेपी प्रत्याशी साक्षी महाराज ने 3 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। असर यहां भी दिखा. बीजेपी के टिकट पर साक्षी महाराज को आसान जीत मिली। उस चुनाव में भी बीजेपी प्रत्याशी का मुकाबला सपा प्रत्याशी अरुण शुक्ला ने किया था, तीसरे नंबर बीएसपी के बृजेश पाठक रहे थे।
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
| बीजेपी | साक्षी महाराज | 518834 23.97% |
| सपा | अरुण शंकर शुक्ला | 208661 9.64% |
| बसपा | बृजेश पाठक | 200176 9.25% |
साक्षी महाराज के राजनीतिक भविष्य की स्थिति कुछ ही घंटों में साफ हो जाएगी।
