North East Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024: नॉर्थ ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार मनोज तिवारी ने कांग्रेस पार्टी के कन्हैया कुमार को 138778 वोटों के अंतर से हरा दिया है। बीजेपी ने दिल्ली की सभी सात सीटें जीत ली हैं। मनोज तिवारी की सीट पर मुकाबला काफी कांटे का था, क्योंकि मनोज तिवारी एकमात्र उम्मीदवार ऐसे थे जिनका टिकट नहीं कटा था। उनके अलावा बीजेपी ने सभी 6 सीटों पर उम्मीदवार बदले थे। मनोज तिवारी के खिलाफ कन्हैया की चुनौती मुश्किल थी। मतगणना के दौरान कन्हैया भी कुछ समय के लिए आगे रहे थे।

इस चुनाव में मनोज तिवारी को कुल 824451 वोट प्राप्त हुए। वहीं कन्हैया कुमार को 685673 वोट मिले। बीएसपी के अशोक कुमार को 12138 हासिल हुए। बता दें कि मनोज तिवारी ने इस सीट पर 2014 और फिर 2019 का भी चुनाव जीता था।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली: 2024 लोकसभा चुनाव परिणाम

उम्मीदवारपार्टीवोट प्राप्तजीत/हार का मार्जिन
मनोज तिवारीबीजेपी824451 138778
कन्हैया कुमारकांग्रेस685673138778

Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE

एक नजर उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट सबसे चर्चित सीटों में शुमार है। यह काफी घनी आबादी वाला लोकसभा क्षेत्र है। भारतीय जनता पार्टी लगातार पिछली दो बार से लोकसभा सीट पर कब्जा कर रही है। इस बार पार्टी हैट्रिक लगाने की फिराक में है। अब अगर बात कांग्रेस पार्टी की करें तो वह एक दशक से चले आ रहे सूखे को खत्म करने के मंसूबे से मैदान में उतरी है।

साल 2019 में उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट का परिणाम (North East Delhi Lok Sabha Elections Result 2019)

साल 2019 के चुनाव में दिल्ली की सबसे रोमांचक मुकाबले वाली उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा ने जहां एक बार फिर मनोज तिवारी पर ही दांव लगाया था। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली की राजनीति के अपने सबसे बड़े चेहरे शीला दीक्षित को ही चुनावी दंगल में उतारा था। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पांडे को मैदान में उतारकर रोमांचक बना दिया था। उत्तर पूर्वी दिल्ली की इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मनोज तिवारी को 7,87,799 वोट मिले थे। वहीं, उनकी प्रतिद्वंदी रही कांग्रेस नेता शीला दीक्षित ने 4,21,697 मत हासिल किए थे। साथ ही, आम आदमी पार्टी के दिलीप पांडे को मात्र 1,90,856 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीमनोज तिवारी7,87,799
कांग्रेसशीला दीक्षित4,21,697
आम आदमी पार्टीदिलीप पांडे1,90,856

साल 2014 में उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट का परिणाम (North East Delhi Lok Sabha Elections Result 2014)

साल 2014 के आम चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी की उत्तर पूर्वी दिल्ली की संसदीय सीट पर जीत हासिल की। इस जीत से बीजेपी को दिल्ली में काफी ताकत मिली थी। वहीं, बीजेपी के टिकट पर मनोज तिवारी को 5,96,125 वोट मिले, जबकि उनके करीबी प्रतिस्पर्धी आम आदमी पार्टी के आनंद कुमार को 4,52,041 मतों से ही संतोष करना पड़ा था। वहीं, कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल महज 2,14,792 वोटों पर ही सिमट कर रह गए।

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीमनोज तिवारी5,96,125
आम आदमी पार्टीआनंद कुमार4,52,041
कांग्रेसजयप्रकाश अग्रवाल2,14,792

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर जातीय समीकरण

उत्तर पूर्वी दिल्ली की लोकसभा सीट पर अब अगर बात जातीय समीकरण की बात करें तो सीट पर उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासियों की संख्या काफी निर्णायक मानी जाती है। इसके अलावा मुस्लिम वोटरों की तादाद भी अच्छी खासी है। एक अनुमान के मुताबिक, इस उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के तहत 30.55 प्रतिशत मुस्लिम वोटर हैं। अनुसूचित जाति के वोटर भी करीब 17 फीसदी है।