Mumbai South Lok Sabha Chunav Result 2024: मुंबई साउथ लोकसभा सीट पर फैसला हो गया है। इस सीट पर एकनाथ शिंदे गुट की यामिनी जाधव और उद्धव ठाकरे गुट से वर्तमान सांसद और ठाकरे परिवार के भरोसमंद अरविंद सावंत से मुकाबला रहा। ऐसे में यहां कि जनता ने सांसद के रूप में एक बार फिर से सावंत को चुना है। उन्होंने यामिनी को 52673 वोटों से हरा दिया है। अरविंद सावंत को 395655 वोट मिले हैं। वहीं, यामिनी को कुल 342982 वोट मिले हैं।

Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: नरेंद्र मोदी बनाएंगे रिकॉर्ड? इंडिया गठबंधन का दावा- गलत साबित होंगे एग्जिट पोल्स

सालों तक कांग्रेस का गढ़ रहा है मुंबई दक्षिण

मुंबई साउथ लोकसभा सीट पर साल 1952 से लेकर साल 1962 तक कांग्रेस पार्टी का कब्जा रहा है। साल 1984 से साल 1991 तक मुंबई दक्षिण की सीट लगातार कांग्रेस के मुरली देवड़ा की हाथ लगी। इसके बाद साल 1996 और साल 1999 के हुए लोकसभा चुनाव में मुंबई साउथ लोकसभा सीट पर भरतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार जयवंती बेन ने जीत हासिल की और वाजपेयी सरकार में मंत्री बनी थी। 2004 और 2009 के चुनाव में यहां कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की। इसके बाद 2014 के साथ 2019 के लोकसभा चुनाव में शिवसेना ने जीत की साथ अपना कदम रखा था।

Maharashtra Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: महाराष्ट्र में कौन जीत रहा है? बीजेपी-कांग्रेस में चुनावी घमासान, पल-पल की अपडेट लाइव

मुंबई साउथ लोकसभा सीट चुनाव परिणाम 2014 (Mumbai South Lok Sabha Elections Result 2014)

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में मुंबई साउथ लोकसभा सीट पर शिवसेना के अरविंद सावंत ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के मिलिंद देवड़ा को चुनावी मैदान में मात दी। कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद मुरली देवड़ा को 2,46,045 वोट प्राप्त हुए थे। शिवसेना के अरविंद सावंत ने 3,74,609 वोट पाकर जीत हासिल की थी। एमएनएस के उम्मीदवार बाला नंदगाओंकर ने 84,733 और आम आदमी पार्टी की मीरा सन्याल ने 40,298 वोट हासिल कर तीसरे और चौथे नंबर पर रहे थे।

पार्टीप्रत्याशीवोट
शिवसेनाअरविंद सावंत3,74,609
कांग्रेसमिलिंद देवड़ा2,46,045
एमएनएसबाला नंदगाओंकर84,773
आपमीरा सन्याल40,298

मुंबई साउथ लोकसभा सीट चुनाव परिणाम 2019 (Mumbai South Lok Sabha Elections Result 2019)

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में जहां नरेंद्र मोदी दुबारा सत्ता में आए तो वहीं अरविंद सावंत ने भी मुंबई उत्तर से एनडीए प्रत्याशी (शिवसेना) के तौर पर दोबारा जीत दर्ज की। 2019 लोकसभा चुनाव में अरविंद सावंत ने कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा को 1,00,067 मतों से हराया। शिवसेना के अरविंद सावंत को 4,21,937 मत प्राप्त हुए तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी मिलिंद देवड़ा 3,21,870 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे।

पार्टीप्रत्याशीवोट
शिवसेनाअरविंद सावंत4,21,937
कांग्रेसमिलिंद देवड़ा3,21,870
वीबीएअनिल चौधरी30,348