Mumbai North East Lok Sabha Chunav Result 2024: मुंबई शहर की मुंबई नॉर्थ ईस्ट लोकसभा सीट पर उद्धव ठाकरे के गुट के संजय दीना पाटिल और बीजेपी के मिहिर कोटेचा के बीच मुकाबला रहा। 2024 के लोकसभा चुनावी मैदान में संजय दीना पाटिल ने बाजी मार ली है। उन्होंने 29861 वोटों से इस सीट पर जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 450937 वोट मिले हैं। वहीं, मिहिर 421076 वोट हासिल करने में सफल हुए हैं।

Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: नरेंद्र मोदी बनाएंगे रिकॉर्ड? इंडिया गठबंधन का दावा- गलत साबित होंगे एग्जिट पोल्स

मुंबई उत्तर पूर्व: 6 बार कांग्रेस और 5 बार बीजेपी को जीत मिली

मुंबई उत्तर पूर्व लोकसभा सीट पर 1967 से हुए अब तक चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 6 और बीजेपी को 5 बार जीत मिली है। मुम्बई उत्तर पूर्व से जनता पार्टी के टिकट पर सुब्रमण्यम स्वामी ने 1977 और 1980 का चुनाव जीता था। 1996 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के प्रमोद महाजन इसी लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए थे। 2014 में बीजेपी के किरीट सोमैया और 2019 के लोकसभा चुनाव में मनोज कोटक ने यहां जीत दर्ज की।

Maharashtra Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: महाराष्ट्र में कौन जीत रहा है? बीजेपी-कांग्रेस में चुनावी घमासान, पल-पल की अपडेट लाइव

मुम्बई उत्तर पूर्व लोकसभा चुनाव परिणाम 2014 (Mumbai North East Lok Sabha Elections Result 2014)

साल 2014 के लोकसभा चुनाव जहां केंद्र में नरेंद्र मोदी की बहुमत वाली सरकार बनी वहीं मुम्बई उत्तर पूर्व लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर किरीट सोमैया संसद पहुंचे। किरीट सोमैया को 5,25,285 वोट मिले उनके सामने राकांपा के उम्मीदवार संजय दीना पाटिल को 2,08,163 मत प्राप्त हुए थे। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मेधा पाटकर महज 76,451 वोट पर सिमट गई थी।

पार्टीप्रत्याशीवोट
भाजपाकिरीट सोमैया5,25,285
एनसीपीसंजय दीना पाटिल2,08,163
आपमेधा पाटकर76,451

मुम्बई उत्तर पूर्व लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 (Mumbai North East Lok Sabha Elections Result 2019)

मुम्बई उत्तर पूर्व लोकसभा सीट पर साल 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के तरफ से चुनावी मैदान में उतरे मनोज कोटक ने राकांपा के संजय दीना पाटिल को लगभग 2 लाख 26 हजार मतों के अंतर से पराजित किया था। बीजेपी के मनोज कोटक को 5,14,599 वोट प्राप्त हुए थे वहीं राकांपा के को 2,88,113 वोट मिले थे।

पार्टीप्रत्याशीवोट
भाजपा मनोज कोटक 5,14,599
राकांपासंजय दीना पाटिल2,88,113