Mirzapur Lok Sabha Chunav Result 2024: मिर्जापुर पूर्वांचल का एक बड़ा क्षेत्र है, जो विंध्यवासिनी धाम और गंगा के किनारे पड़ता है। इस क्षेत्र में एक जून को मतदान हुआ था। वाराणसी और प्रयागराज के बीच बसे मिर्जापुर संसदीय क्षेत्र अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। पिछले दो बार से इस क्षेत्र से अपना दल (सोनेलाल) पार्टी की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल सांसद हैं। अपना दल (सोनेलाल) बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए गठबंधन का हिस्सा है। अनुप्रिया पटेल ने एक बार फिर कब्जा जमा लिया है। उन्होंने एक बार फिर जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्हें कुल 4,71,631 वोट मिले और उन्होंने समाजवादी पार्टी के रमेश चंद को 37,810 वोटों से हराकर जीत की हैट्रिक बनाई। वहीं, रमेश चंद बिंद को 4,33,821 वोट ही मिल सके।

2019 के लोकसभा चुनाव में मिर्जापुर संसदीय क्षेत्र से अपना दल (सोनेलाल) की उम्मीदवार अनुप्रिया पटेल ने सपा के राम चरित्र निषाद को 2,32,008 मतों के अंतर से हराया था। अनुप्रिया पटेल को 591,564 वोट मिले थे। समाजवादी पार्टी के राम चरित्र निषाद को 3,59,556 वोट मिले। कांग्रेस की ओर से ललितेश पति त्रिपाठी को महज 91,501 वोट मिले थे। 2014 के चुनाव में अनुप्रिया पटेल ने 2,19,079 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। इस बार अपना दल कमेरावादी गठबंधन पीडीएम की ओर से मिर्जापुर लोकसभा सीट के लिए दौलत राम पटेल को प्रत्याशी बनाया है।

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: तीसरी बार मोदी सरकार या इस बार कांग्रेस का बेड़ा पार? वोटों की गिनती शुरू

मिर्जापुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 18 लाख 72 हजार 394 मतदाता है। इसमे पुरुष मतदाता 9 लाख 83 हजार 438 और महिला मतदाताओं की संख्या 8 लाख 88 हजार 851 है।

2019 के लोकसभा चुनाव का परिणाम

प्रत्याशीपार्टीवोट
अनुप्रिया पटेलअपना दल (सोनेलाल)5,91,564
राम चरित्र निषादसमाजवादी पार्टी3,59,556
ललितेशपति त्रिपाठीकांग्रेस91,501

मिर्जापुर पिछड़ा और अनुसूचित जाति बाहुल्य लोकसभा क्षेत्र है। यहां पर पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या लगभग 49 प्रतिशत है। वहीं अनुसूचित जाति/जनजाति की जनसंख्या लगभग 25 प्रतिशत है। सामान्य वर्ग की जनसंख्या लगभग 23 प्रतिशत है। अन्य जातियों की आबादी लगभग 3 प्रतिशत है।

Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: किसे दिल्ली की कुर्सी दिलाएगा उत्तर प्रदेश? मतगणना की तैयारियां पूरी

2014 के लोकसभा चुनाव का परिणाम

प्रत्याशीपार्टीवोट
अनुप्रिया पटेलअपना दल (सोनेलाल)4,36,536
समुद्र बिंदबहुजन समाज पार्टी2,17,457
ललितेशपति त्रिपाठीकांग्रेस1,52,666

सामान्य मतदाताओं में सबसे अधिक ब्राह्मण मतदाता हैं। ब्राह्मण लगभग 1 लाख 50 हजार हैं, जबकि वैश्य (बनिया) मतदाता 1 लाख 20 हजार और क्षत्रिय मतदाता करीब 90 हजार है।