Hamirpur Lok Sabha Chunav Result 2024: हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट पर बीजेपी से अनुराग सिंह ठाकुर ने बड़ी जीत दर्ज कर दी है। सामने आ रहे आंकड़ों के मुताबिक, अनुराग सिंह ठाकुर ने भारी मतों के साथ एक बार फिर हमीरपुर सीट को अपने नाम कर लिया है। बता दें कि पिछली आठ बार से इस सीट पर बीजेपी का ही कब्जा रहा है और एक बार फिर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यहां जीत का परचम लहराया है।

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: Check Here

वहीं, बात साल 2019 के लोकसभा चुनाव की करें, तो उस समय यहां अनुराग ठाकुर ने सात लाख के करीब वोट पाए थे, तब कांग्रेस के राम लाल ठाकुर को बड़े अंतर से हरा दिया था। इस बार कांग्रेस की तरफ से हमीरपुर सीट से सतपाल रायजादा को चुनावी मैदान में उतार दिया गया है।

यहां देखें पल-पल की अपडेट

समयभाजपा से अनुराग सिंह ठाकुरकांग्रेस से सतपाल सिंह रायजादा
9:30 बजे तक120,735 (कुल मत), (44,490 वोटों से आगे)76,245 (कुल मत)
10:20 बजे तक1,73,117 (कुल मत), (59,426 वोटों से आगे)1,13,691 कुल मत
11:00 बजे तक2,72,468 कुल मत (85,652 वोटों से आगे)1,86,816 कुल मत
11:30 बजे तक3,27,968 कुल मत (85,652 वोटों से आगे)2,29,267 कुल मत
12:00 बजे तक3,94,401 कुल मत (1,19,440 वोटों से आगे)2,74,961 कुल मत
12:30 बजे तक4,82,517 कुल मत (1,45,757 वोटों से आगे)3,36,760 कुल मत
01:00 बजे तक5,18,018 कुल मत (1,45,757 वोटों से आगे)3,62,178 कुल मत
1:30 बजे तक5,52,152 कुल मत (1,45,757 वोटों से आगे)3,84,341 कुल मत
02 बजे5,78,190 कुल मत (1,75,062 वोटों से आगे)4,03,128 कुल मत

1,554 (कुल मत)

2019 के नतीजे

चुनावबीजेपीकांग्रेस
2019अनुराग ठाकुर (682692)राम लाल ठाकुर (283120)

अनुराग ठाकुर की बात करें तो वे लगातार चार बार से हमीरपुर से बड़े अंतर से चुनाव जीतते आ रहे हैं। कांग्रेस की तमाम कोशिशों के बावजूद भी बीजेपी का ये किला अभी तक देश की सबसे पुरानी पार्टी नहीं तोड़ पाई है। वैसे हमीरपुर के अलावा कांगड़ा से बीजेपी के राजीव भारद्वाज बनाम आनंद शर्मा का मुकाबला है।

इसी तरह शिमला से सुरेश कश्यप म विनोद सुल्तानपुरी का मुकाबला है, वही मंडी से कंगना रनौत और कांग्रेस के विक्रम आदित्य सिंह चुनावी मैदान में खड़े हैं।