Ghaziabad Lok Sabha Chunav Result 2024: गाजियाबाद लोकसभा सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की है। बीजेपी प्रत्याशी अतुल गर्ग 336965 वोटों से जीत गए हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस पार्टी की डॉली शर्मा से था। बीजेपी ने मौजूदा सांसद वीके सिंह का टिकट काट गाजियाबाद सदर विधानसभा सीट के विधायक अतुग गर्ग पर भरोसा जताया था, वही डोली शर्मा पिछले चुनाव में भी इस सीट से मैदान में थीं। दिल्ली से सटी हुई गाजियाबाद सीट को एक महत्वपूर्ण सीट माना जाता है।

गाजियाबाद सीट के बारे में

गाजियाबाद लोकसभा सीट को उत्तर प्रदेश का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। यहां पहला लोकसभा चुनाव 2009 में हुआ था। जब राजनाथ सिंह इस सीट से जीतकर संसद पहुंचे थे। हालांकि, 2014 में राजनाथ सिंह लखनऊ लोकसभा चले गए और यह सीट बीजेपी के वीके सिंह ने जीत ली। गाजियाबाद लोकसभा में विधानसभा सीटें – लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद और धौलाना शामिल हैं।

क्या रहा 2014 लोकसभा का परिणाम

लोकसभा चुनाव 2014 में गाजियाबाद लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विजय कुमार सिंह (VK Singh) ने जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 758482 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार राज बब्बर कुल 191222 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।

1विजय कुमार सिंह (वीके सिंह)बीजेपी758482
2
राज बब्बर
कांग्रेस191222
3मुकुलबसपा173085
4सुधन कुमारसमाजवादी पार्टी106984

लोकसभा चुनाव 2014 का परिणाम

लोकसभा चुनाव 2019 में भी बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार सिंह (VK Singh) जीते थे और सांसद बने थे। उन्हें कुल 944503 वोट मिले थे। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुरेश बंसल दूसरे नंबर पर रहे थे, उन्हें 443003 वोट मिले थे।

1विजय कुमार सिंह (वीके सिंह)बीजेपी944503
2सुरेश बंसलसमाजवादी पार्टी443003
3डोली शर्मा कांग्रेस111944