Birbhum Lok Sabha Chunav Result 2024: लाल मिट्टी के नाम से मशहूर बीरभूम वैसे तो वामपंथी दल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का गढ़ रही है। लेकिन वर्तमान में इस सीट पर प्रदेश की सत्तारुढ़ टीएमसी का राज है। इस सीट पर तीन बार की सांसद सताब्दी रॉय टीएमसी से चुनावी मैदान में थीं, तो वहीं बीजेपी की ओर से देबतनु भट्टाचार्य उनको चुनौती दे रहे थे। जबकि कांग्रेस ने हंसन से पूर्व विधायक मिल्टन रशीद को उम्मीदवार बनाया। वहीं अब लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना पूरी होने के बाद ये भी पता चल गया है कि यहां अब प्रतिनिधित्व कौन करने वाला है। दरअसल, इस बार भी बीरभूम संसदीय सीट पर टीएमसी की शताब्दी रॉय ने कब्जा कर लिया है। शताब्दी रॉय ने बीजेपी के देबतनु भट्टाचार्या को 1,97,650 वोटों से हरा दिया हैं। देबतनु भट्टाचार्या को जहां 5,20,311 वोट मिले हैं, वहीं शताब्दी रॉय ने 7,17,961 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की है।
Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: Click Here
सीपीआई (एम) ने 10 बार दर्ज की है जीत
बीरभूमि लोकसभा के इतिहास की बात करें तो अबतक यहां से 17 चुनाव हो चुके हैं। जिसमें से 10 बार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यहां पर कब्जा रहा है। वहीं 4 बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने यहां से जीत दर्ज की है। जबकि 3 बार तृणमूल कांग्रेस ने विजय पताका फहराया है। इस दौरान डॉ. राम चन्द्र डोम (6 बार ) सबसे ज्यादा बार निर्वाचित होने वाले सांसद हैं। इस लोकसभा में 7 विधानसभा सीटें हैं जिसमें से 6 पर टीएमसी का कब्जा है। जबकि दुबराजपुर में भाजपा को जीत मिली है।
West Bengal Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: Click Here
बीरभूम लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 (Birbhum Lok Sabha Election Result 2019)
साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने राज्य में अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया था। प्रदेश की 42 में से 18 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। बीरभूम से टीएमसी ने मौजूदा सांसद और बांग्ला अभिनेत्री शताब्दी रॉय चुनावी मैदान में थी। तो वहीं बीजेपी ने दूध कुमार मंडल को उम्मीदवार बनाया था। जबकि सीपीआई(एम) ने डॉ. रेजाउल करीम को प्रत्याशी बनाया था। शताब्दी रॉय को 6,54,070 वोट मिले। जबकि दूध कुमार मंडल को 5,65,153 मत प्राप्त हुए। वहीं रेजाउल करीम को 96,763 वोट मिले थे।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
टीएमसी | सताब्दी रॉय | 6,54,070 |
बीजेपी | दूध कुमार मंडल | 5,65,153 |
सीपीआई(एम) | डॉ. रेजाउल करीम | 96,763 |
बीरभूम लोकसभा चुनाव परिणाम 2014 (Birbhum Lok Sabha Election Result 2014)
साल 2014 के चुनाव में जहां पूरे देश में मोदी लहर चल रही थी वहीं पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सुनामी चली। राज्य की 42 में से 34 सीटों पर टीएमसी ने जीत दर्ज की थी। बीरभूम से सताब्दी रॉय ने टीएमसी प्रत्याशी के रूप में 4,60,568 वोट मिले थे, जबकि सीपीआई(एम) के डॉ. मोहम्मद कमरे इलाही को 3,93,305 मत मिले थे। वहीं बीजेपी के जॉय बनर्जी को 2,35,753 वोट मिले थे।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
टीएमसी | सताब्दी रॉय | 4,60,568 |
सीपीआई(एम) | डॉ. मोहम्मद कमरे इलाही | 3,93,305 |
बीजेपी | जॉय बनर्जी | 2,35,753 |