Bilaspur Lok Sabha Chunav Result 2024: देश का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक उत्सव समाप्त हो चुका है। सभी चरणों के मतदान हो चुके हैं। इसके अलावा परिणाम भी आ गए हैं। मतों की गणना के बाद अब यह पता चल गया है कि देश का नेतृत्व किसके हाथ में रहने वाला है। वहीं, बिलासपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र यादव को 1,64,558 वोटों से हरा दिया है। तोखन साहू को जहां 7,24,937 प्राप्त हुए, वही देवेन्द्र यादव को सिर्फ 5,60,379 ही वोट मिल पाए।
छत्तीसगढ़ में कुल 11 लोकसभा सीटें हैं जिसमें भाजपा का प्रभाव ज्यादातर देखने को मिलता रहा है। पिछली बार हुए आम चुनाव में यहां बीजेपी ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं कांग्रेस 2 सीट ही जीत पाई थी। इसी में से कुछ सीटें ऐसी हैं जो बीजेपी की परंपरागत सीट है। जिसमें से एक है बिलासपुर। यहां से 2019 के चुनाव में राज्य के डिप्टी सीएम अरुण साव चुनकर संसद पहुंचे थे। हालांकि वो पिछले साल हुए चुनाव में लोकसभा के अंतर्गत आने वाली लोरमी विधानसभा से विधायक बनकर राज्य के उपमुख्यमंत्री बने हैं।
Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: नरेंद्र मोदी बनाएंगे रिकॉर्ड? इंडिया गठबंधन का दावा- गलत साबित होंगे एग्जिट पोल्स
बिलासपुर है बीजेपी की परंपरागत सीट
इस बार के चुनाव में बिलासपुर से बीजेपी ने तोखन साहू को मैदान में उतारा है। तो वहीं कांग्रेस ने पूर्व विधायक देवेंद्र यादव पर दांव लगाया है। बिलासपुर में बीजेपी पिछले 7 लोकसभा चुनावों में जीत दर्ज की है। यानी 1996 से ही इस सीट पर भाजपा का कब्जा है। इस लोकसभा के अंतर्गत 8 विधानसभा की सीटें आती हैं। जिनमें से 6 विधानसभा सीट पर मौजूदा समय में बीजेपी के विधायक हैं।
Chhattisgarh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों के चुनाव परिणाम, यहां जानें पल-पल की अपडेट्स
बिलासपुर लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 (Bilaspur Lok Sabha Election Result 2019)
पिछली बार हुए लोकसभा के आम चुनाव में बीजेपी ने अरुण साव को चुनावी मैदान में उतारा था। जबकि कांग्रेस वर्तमान में इसी लोकसभा सीट की कोटा विधानसभा से विधायक अटल श्रीवास्तव को मैदान में उतारा था। जब चुनावी परिणाम आया तो पता चला कि अरुण साव 1,41,763 वोट से चुनाव जीतकर पहली बार सांसद बने थे। अरुण साव को जहां 6,34,559 वोट जबकि अटल श्रीवास्तव को 4,92,796 वोट मिले थे।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
बीजेपी | अरुण साव | 6,34,559 |
कांग्रेस | अटल श्रीवास्तव | 4,92,796 |
बिलासपुर लोकसभा चुनाव परिणाम 2014 (Bilaspur Lok Sabha Election Result 2014)
2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान इस सीट से बीजेपी ने लखन लाल साहू को चुनावी मैदान में उतारा था। वहीं कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला को प्रत्याशी बनाया था। करुणा 32 साल भाजपा में रहकर कांग्रेस में शामिल हुई थीं। इस दौरान वो बीजेपी के टिकट पर 2009 में जांजगीर से सांसद बनीं थीं। लेकिन जब परिणाम आया तो पता चला कि करुणा शुक्ला 1,76,436 वोटों से चुनाव हार गई थीं। जबकि लखन साहू पहली बार चुनाव जीतकर सांसद बने थे।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
बीजेपी | लखन लाल साहू | 5,61,387 |
कांग्रेस | करुणा शुक्ला | 3,84,951 |