Lok Sabha Chunav Result 2024: राजस्थान की अलवर लोकसभा एक महत्वपूर्ण सीट मानी जाती है। यह सीट यादव बाहुल्य है जहां लगातार यादव उम्मीदवार जीतते आए हैं। बीजेपी की ओर से इस सीट से केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव तो कांग्रेस की ओर से ललित यादव मैदान में थे वहीं बसपा ने फजल हुसैन को अपना उम्मीदवार बनाया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस सीट से कौन बाजी मारता है।
लोकसभा चुनाव परिणाम | यहां देखें
अलवर लोकसभा के बारे में
अलवर लोकसभा सीट पर यादव समुदाय की मजबूत पकड़ है. अलवर में आठ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। जिनमें तिजारा, किशनगढ़, मुंडावर, बहरोड़, अलवर ग्रामीण (एससी), अलवर शहरी, रामगढ़ और राजगढ़ आती है। अलवर संसदीय सीट पर 10 बार कांग्रेस, 3 बार भाजपा, एक बार जनता पार्टी, एक बार भारतीय लोकदल और एक बार निर्दलीय उम्मीदवार का कब्जा रहा है।
अलवर संसदीय सीट पर एससी मतदाताओं की संख्या लगभग 333,890 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 17.8% है। एसटी मतदाता लगभग 110,671 हैं और मुस्लिम मतदाताओं लगभग 176,389 है। अलवर ग्रामीण मतदाताओं की संख्या लगभग 1,438,728 है और शहरी मतदाताओं की संख्या लगभग 437,058 है। 2019 के संसदीय चुनाव के मुताबिक अलवर संसदीय सीट के कुल मतदाता – 1875786 हैं।
2019 में क्या रहा परिणाम?
लोकसभा चुनाव 2019 में अलवर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बालक नाथ जीते और सांसद बने थे। उन्हें कुल 760201 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार भंवर जितेंद्र सिंह कुल 430230 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
Sr No | Candidate | Party | Total Vote |
1 | बालकनाथ | बीजेपी | 760201 |
2 | भंवर जितेंद्र सिंह कुल | कांग्रेस | 430230 |
3 | इमरान खान | बसपा | 56649 |
2014 में क्या रहा परिणाम?
लोकसभा चुनाव 2014 में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार चांदनाथ जीते और सांसद बने थे। उन्हें कुल 642278 वोट हासिल हुए थे। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार भंवर जितेंद्र सिंह कुल 358383 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
Sr No | Candidate | Party | Total Vote |
---|---|---|---|
1 | चंद नाथ | बीजेपी | 642278 |
2 | भंवर जितेंद्र सिंह | कांग्रेस | 358383 |
3 | आज़ाद हुसैन | बसपा | 19483 |