MP, UP, Bihar, Rajasthan, Chhattisgarh, Jharkhand Election/Chunav Results 2019 Updates: लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आ चुके हैं। देश के हिंदी भाषी राज्यों में प्रचंड मोदी लहर दिखाई दी। इसके तहत कई राज्य पूरी तरह से ‘कांग्रेस मुक्त’ हो गए। इनमें वे राज्य भी शामिल हैं, जहां करीब 5 महीने पहले कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव जीते थे। बता दें कि राजस्थान की 25 और गुजरात की 26 लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया है। वहीं, मध्य प्रदेश की 29 में से 28, झारखंड की 14 में से 10 और छत्तीसगढ़ की 11 में से 9 सीटों पर भगवा पार्टी ने जीत दर्ज की है। यूपी में भी 80 में से 64 सीटों को बीजेपी ने अपने नाम कर लिया है। इसके अलावा बिहार की 40 में से 39 सीटें एनडीए के खाते में गई हैं। हिंदी हार्टलैंड की 199 में से करीब 165 सीटों पर बीजेपी+ को जीत मिली। ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस के कई दिग्गज अपनी ही सीट नहीं बचा पाए।
Election Results 2019 Updates: यहां देखें नतीजे
सबसे तेज लाइव रिजल्ट के लिए Election Commission की आधिकारिक वेबसाइट्स eciresults.nic.in, eci.nic.in, eci.gov.in, , ceomadhyapradesh.nic.in, ceojharkhand.nic.in, ceorajasthan.nic.in, ceobihar.nic.in, ceochhattisgarh.nic.in या ceouttarpradesh.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
Gandhinagar Seat Updates: अपनी ही सीट पर ऐसा है अमित शाह का हाल
झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से 11 पर बीजेपी आगे चल रही है। एक पर उसकी सहयोगी आजसू आगे चल रही है। वहीं एक-एक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस आगे चल रहे हैं।
रिकॉर्ड तोड़ जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे। उन्होंने यहां पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार ज्यादा मतों के अंतर से जीतते नजर आ रहे हैं।
अमेठी में स्मृति ईरानी कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी के मुकाबले 12,707 वोटों से आगे चल रही हैं। यहां उलटफेर के आसार लगाए जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में बीजेपी+ को 57, सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन 22 सीटों पर आगे और कांग्रेस महज एक सीट पर आगे चल रही है।
Unnao Lok Sabha Election Result: बीजेपी के साक्षी महाराज जीते। बड़े अंतर से मिली जीत।
पाटलिपुत्र से लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती आगे चल रही हैं। आजमगढ़ से निरहुआ के मुकाबले अखिलेश यादव काफी आगे निकले। बेगूसराय (Begusarai Lok Sabha) सीट पर कन्हैया कुमार पीछे चल रहे हैं। यहां से गिरिराज सिंह 60 हजार से भी ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। सहारनपुर सीट से इमरान मसूद आगे चल रहे हैं। मोदी सरकार के दो मंत्री अश्विनी चौबे और आरा से आरके सिंह पीछे चल रहे हैं। प्रियंका गांधी राहुल से मिलने उनके घर पहुंची हैं।
25 सीटों वाले राजस्थान में बीजेपी 24 पर आगे चल रही है। इनमें से कई पर जीत तय हो चुकी है।
मध्य प्रदेश की 29 में से 28 लोकसभा सीटों पर बीजेपी आगे चल रही हैं। सिर्फ कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ की छिंदवाड़ा सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शानदार नतीजों पर खुशी जाहिर की। उन्होंने गहलोत सरकार पर भी निशाना साधा। राजस्थान में बीजेपी एक बार फिर पिछला प्रदर्शन दोहराने की तरफ बढ़ती दिख रही है।
एनडीए के शानदार प्रदर्शन के बीच राजनाथ सिंह का ट्वीट, पीएम मोदी और अमित शाह को फोन पर बधाई देने की जानकारी दी।
लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान बोले- ये मोदी की सुनामी की शानदार जीत है।
दरभंगा से बीजेपी के गोपाल ठाकुर और राजस्थान की भीलवाड़ा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी को जीत मिली।
लोकसभा चुनाव में अब रूझानों के साथ-साथ नतीजे आने शुरू हो गए हैं। बिहार में वाल्मीकी नगर से जेडीयू के वैद्यनाथ प्रसाद जीत चुके हैं।
वाराणसी में सात राउंड की काउंटिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1,41779 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- बीजेपी ( नरेंद्र मोदी ) 203285
- सपा ( शालिनी यादव) 61506
- कांग्रेस ( अजय राय ) 39145
मध्य प्रदेश (29 सीटें) : बीजेपी- 24 और कांग्रेस- 02, रिक्त- 03
छत्तीसगढ़ (11 सीटें) : बीजेपी- 10 और कांग्रेस- 00, रिक्त- 01
रूझानों में गौतमबुद्ध नगर सीट पर महेश शर्मा 35 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। शर्मा केंद्रीय मंत्री हैं।
उत्तर प्रदेश में बीजेपी का वोट शेयर 51 फीसदी तक पहुंचा। सबसे आगे निकली।
बिहारः बक्सर से अश्विनी चौबे और आरा से आरके सिंह दोनों पीछे चल रहे हैं। दोनों मोदी सरकार में मंत्री हैं।
झारखंड (14 सीटें) : बीजेपी- 12 और झारखंड मुक्ति मोर्चा- 02
राजस्थान (25 सीटें) : बीजेपी- 22 और कांग्रेस- 01, रिक्त- 02
यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर फतेहपुर सीकरी सीट पर पीछे चल रहे हैं। पिछले चुनाव में वो वीके सिंह से हार गए थे।
यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर फतेहपुर सीकरी सीट पर पीछे चल रहे हैं। पिछले चुनाव में वो वीके सिंह से हार गए थे।
चुनाव आयोग के मुताबिक भी बीजेपी 250 सीटों पर आगे चल रही है। बढ़त बनाए हुए है।
यूपीः में बीजेपी 50, कांग्रेस 2 और महागठबंधन 17 सीटों पर आगे
पटनासाहिब लोकसभा सीट से रविशंकर प्रसाद आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा पीछे चल रहे हैं।
बिहार (40 सीटें) : बीजेपी- 21, एलजेपी- 06, आरजेडी- 04, आरएलएसपी- 03, जेडीयू- 02, कांग्रेस -01, रिक्त- 03
उत्तर प्रदेश (80 सीटें) : बीजेपी- 68, कांग्रेस- 02, सपा- 07, बसपा- 00, आरएलडी- 01, अपना दल- 02
बिहार के गया से महागठबंधन प्रत्याशी जीतन राम मांझी पीछे चल रहे हैं। मांझी राज्य के मुख्यमंत्री भी रहे हैं।
गौतमबुद्धनगर सीट से केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा आगे चल रहे हैं। वहीं पीलीभीत से वरुण गांधी भी आगे चल रही हैं।
राजस्थान में बीजेपी 25 में से 20 सीटों पर आगे चल रही है। पिछली बार बीजेपी ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया था।
एबीपी न्यूज पर बताए गए रुझानों के मुताबिक रामपुर लोकसभा सीट पर जया प्रदा सपा प्रत्याशी आजम खान से पीछे चल रही हैं।
एबीपी न्यूज पर बताए गए रुझानों के मुताबिक रामपुर लोकसभा सीट पर जया प्रदा सपा प्रत्याशी आजम खान से पीछे चल रही हैं।
यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली सीट से आगे चल रही है।
बिहार में बीजेपी 17 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। एबीपी न्यूज के मुताबिक शुरुआती रुझानों में बीजेपी 2 सीटों पर आगे चल रही है।
राजस्थान में बीजेपी 17 सीटों पर आगे चल रही है एबीपी न्यूज के मुताबिक राजस्थान में बीजेपी 17 और कांग्रेस सीटों पर आगे चल रही है।
बरेली से बीजेपी प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार आगे चल रहे हैं। एबीपी न्यूज के मुताबिक यूपी में अब तक आए रूझानों के हिसाब से बीजेपी अधिकांश सीटों पर आगे चल रही है।
लखनऊ से राजनाथ सिंह आगे चल रहे हैं। यहां उनका मुकाबला शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी सपा प्रत्याशी पूनम सिन्हा और कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद कृष्णन से है।
एबीपी न्यूज के मुताबिक रूझानों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आगे चल रहे हैं। यहां स्मृति ईरानी दूसरे नंबर पर चल रही है। प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर बीजेपी आगे चल रही है।
यूपी की आंवला सीट पर बहुजन समाज पार्टी आगे चल रही है।
यूपी में बीजेपी लखनऊ, मोहनलालगंज समेत 3 सीटों पर आगे चल रही है। लखनऊ से राजनाथ सिंह से बीजेपी प्रत्याशी हैं।
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में झालावाड़, कोटा, चुरू, जयपुर समेत 9 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बिहार में बीजेपी एक सीट पर आगे चल रही है।