Lok Sabha Election 2019 में एनडीए छोड़कर महागठबंधन का दामन थामने वाले राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा का एक बयान वायरल हो रहा है। दरअसल दरभंगा में बिहार के महागठबंधन प्रत्याशी अब्दुल बारी सिद्दीकी का प्रचार करने पहुंचे कुशवाहा बीजेपी को निशाने पर ले रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बीजेपी की तुलना रामलीला के पात्र सीता से की और कहा कि जिस सीता मैया को मंच पर देखकर लोग सिर झुकाते हैं, वही पर्दे के पीछे जाकर सिगरेट पीती है।
ये है कुशवाहा का पूरा बयानः कुशवाहा ने कहा, ‘एनडीए में रहकर आए हैं हम तो बेहद नजदीक से देखकर आए हैं। ये अंदर से अलग हैं, बाहर से अलग हैं। रामलीला में तो इधर के लोगों का ज्यादा अनुभव है। रामलीला आप लोगों ने देखी है न? रामलीला जब होती है तो मंच सजता, सभी पात्र होते हैं। जब पर्दा उठता है तो कलाकार आते हैं। उन्हीं में एक व्यक्ति मां सीता का रूप धारण करके आता है। जब माताएं-बहनें उसे देखती हैं तो सिर झुका लेती हैं। इतना सम्मान होता है मन में देवी के रूप के लिए। पर्दे के सामने वो मां सीता होती है लेकिन जब पर्दे के पीछे जाकर देख लीजिए तो वही सीताजी सिगरेट पीती रहती है। बस यही भारतीय जनता पार्टी का चेहरा है। अंदर सब कुकर्म लेकिन बाहर ऐसा कि बस भगवान का रूप है। देवी वाला जो रूप है वह मंच पर होता है जो आप लोग देखते हैं। सिगरेट वाला जो रूप है वो हम देखकर आए हैं। एनडीए में मंत्री थे हम उनके साथ।’
National Hindi News, 25 April 2019 LIVE Updates: दिनभर की अहम खबरों के लिए क्लिक करें
https://twitter.com/UtkarshSingh_/status/1121080643650240512
गिरिराज सिंह भी निशाने परः इसके बाद कुशवाहा ने बेगूसराय से चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, ‘बीजेपी के लोग कभी-कभी प्रदर्शन भी लोग करते हैं। गिरिराज सिंह ने कई बार कहा कि बीजेपी को जो वोट नहीं देगा उसे रेगिस्तान भेज देंगे। अब आप चिंता मत कीजिए। महागठबंधन बन गया है। मांझी जी, कुशवाहा जी, लालू जी, कांग्रेस सब मिल गए हैं। अब हम लोग मिलकर आपको रेगिस्तान भेजेंगे, आप क्या पाकिस्तान भेजेंगे।’
दरभंगा लोकसभा सीट की पूरी जानकारी के लिए क्लिक करें
उल्लेखनीय है कि 40 लोकसभा सीटों वाले बिहार में आरएलएसपी को महागठबंधन में पांच सीटें मिली हैं। इनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, उजियारपुर, काराकाट और जमुई शामिल हैं।
