Lok Sabha Election 2019: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में तेज आंधी और खराब मौसम के बीच सोमवार (8 अप्रैल) को प्रियंका और राहुल गांधी की जनसभा को रद्द कर दिया गया। दोनों को दिन में 12:30 बजे सहारनपुर पहुंचना था, लेकिन खराब मौसम के चलते वे नहीं पहुंच सके। मौके पर मौजूद कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद ने मंच से कहा कि अगर मौसम ठीक रहा तो मंगलवार (9 अप्रैल) को सहारनपुर में प्रियंका गांधी रोड शो करेंगी।
बताया जा रहा है कि तेज आंधी के चलते सभा में लगे पंडाल भी जोर-जोर से हिल रहे थे। सभा में जो भी लोग आए थे वे सभी मुश्किल से वहां से जान बचाकर भागे। वहीं, मौसम खराब होने के चलते राहुल -प्रियंका के हेलिकॉप्टर को लैंड करने की इजाजत नहीं दी गई।
National Hindi News, 8 April LIVE Updates: जानें दिनभर के अपडेट्स
जनसभा रद्द होने से निराश हुए कार्यकर्ताः सहारनपुर में राहुल और प्रियंका की जनसभा रद्द होने से कार्यकर्ता मायूस नजर आए। बता दें राहुल और प्रियंका गांधी को सबसे पहले सुबह 11 बजे बिजनौर इंटर कॉलेज पहुंचना था। इसके बाद वे दोपहर 12:30 बजे सहारनपुर के गांधी मैदान आने वाले थे। वहीं, शाम के वक्त शामली के वीवी कॉलेज में जनसभा को संबोधित करना था। खराब मौसम के चलते इन सभी जनसभाओं को रद्द कर दिया गया।
Dangerous scenes at Rahul Gandhi-Priyanka Gandhi rally venue in Saharanpur. Poles have comes off under impact of storm. People underneath run off to safer location. pic.twitter.com/7avPJ7IX3L
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) April 8, 2019
सुबह से ही सभा में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। मौके पर मौजूद समर्थक आंधी के कारण अपनी आंखें मलते रहे। तेज आंधी के चलते सभी कुर्सियां इधर-उधर गिर गई थीं।
बता दें कि उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर 11 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। इनमें बिजनौर, कैराना और सहारनपुर की सीटें शामिल हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण का चुनाव 11 अप्रैल को संपन्न होगा और आखिरी चरण का चुनाव 19 मई को संपन्न होगा। लोकसभा चुनावों के परीक्षा परिणाम 23 मई को घोषित किए जाएंगे।
Read here the latest Lok Sabha Election 2019 News, Live coverage and full election schedule for India General Election 2019

