Lok Sabha Election 2019: फिल्म अभिनेता और एनडीए सरकार में मंत्री रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में जाने की वजह बताई है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह पार्टी में अनादर व दरकिनार महसूस किए जा रहे थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारत की राजनीति का भविष्य है। कांग्रेस में शामिल होन के सवाल पर शत्रुघ्न ने कहा कि राज की बात जो सब जानते थे। यह ओपन सीक्रेट है। हां मैंने सोनियाजी, राहुल और प्रियंका गांधी के साथ हाथ मिला लिया है। मैं अब कांग्रेस का हिस्सा हूं।
रेडिफ.कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस ही क्यों ? इस सवाल के जवाब में सिन्हा ने कहा यह काफी सोच विचार के बाद लिया गया निर्णय है और हो भी क्यों नहीं। कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिसने हमें गुलामी की जंजीरों से आजादी दिलाई।
इस पार्टी ने हमें सरदार वल्लभभाई पटेल, पंडित जवाहर लाल नेहरू जैसे राष्ट्रीय स्तर के दिग्गज नेता दिए। कांग्रेस की इन बातों को सुनहरा अतीत कहे जाने और कांग्रेस की मौजूदा स्थिति के सवाल पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा हम यही तर्क भाजपा के लिए भी दे सकते हैं।
मैं भाजपा में इसलिए शामिल हुआ था क्योंकि उसमें लाल कृष्ण आडवाणी और अटल बिहारी जैसे नेता थे। नेतृत्व में बदलाव आता है आज कांग्रेस की कमान राहुल के हाथ में है। राहुल गांधी को ट्रोल किए जाने के सवाल पर शॉटगन ने कहा राहुल में पिछले कुछ साल में काफी बदलाव हुआ है।
अब कोई उनका उपहास नहीं करता। इसके अलावा उनकी बहन प्रियंका गांधी भी उनके साथ आई हैं। हमें उन्हें एक मौका देना चाहिए। जब उन्होंने मुझसे बात की तो मुझे खुशी हुई। उन्होंने कहा कि पार्टी में मेरा स्वागत करते हुए उन्हें (राहुल को) बहुत खुशी हो रही है।
[bc_video video_id=”6019914722001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
उर्मिला मातोंडकर व अन्य के कांग्रेस में शामिल होने पर सिन्हा ने कहा, मुझे लगता है कांग्रेस देश का राजनीतिक भविष्य है। इस पार्टी ने मुश्किल समय देखा है। यह समय है कि इस पार्टी को एक और मौका दिया जाए।
भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने के कारणों पर सिन्हा ने कहा कि कई कारण थे। भाजपा में मेरे साथ सही ढंग से व्यवहार नहीं किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व को पता था कि मैं नाखुश हूं उस समय कोई भी मेरे से बात करने आगे नहीं आया।
मेरे से कोई भी संवाद नहीं हो रहा था। ऐसा लग रहा था मानो वह मुझे बाहर कर चुके हैं लेकिन अब मुझे महसूस हो रहा था कि मुझे आगे बढ़ना चाहिए।

