Lok Sabha Election 2019 को लेकर कांग्रेस ए़ड़ी चोटी का जोर लगाते नजर आ रही है। प्रियंका गांधी को राजनीति में उतारने के बाद। अब खबर है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एक बार फिर से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। इस साल जून में उनका राज्य सभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। दरअसल कांग्रेस के एक नेता का भी यही कहना है कि मनमोहन सिंह को फिर से लोकसभा का चुनाव लड़ाना चाहिए। कांग्रेस के पास इसेक अलावा कोई विकल्प भी नहीं है।
असम विधानसभा में कांग्रेस के पास इतनी संख्या नहीं है वह वापस मनमोहन सिंह को राज्य सभा भेज सकें। वहीं राज्य सभा में तमिलनाडू छोड़कर कही और से जगह भी खाली नहीं हो रही है। वहीं दक्षिण भारतीय राज्य से 6 राज्यसभा सांसद जुलाई में रिटायर होंगे। ऐसे में कहा जा रहा है कि मनमोहन सिंह को लोकसभा का टिकट दिया जाए। इस सुझाव पर सवाल है कि उनको किस सीट से चुनाव लड़ना चाहिए इसपर पंजाब की अमृतसर सीट का नाम लिया गया।
कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि लंबे समय से मांग की जा रही है कि मनमोहन सिंह को अमृतसर से चुनाव लड़वाया जाए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वह दुनिया के लिए मिसाल हैं।बता दें कि साल 2014 के बाद से मनमोहन सिंह राजनीति में सक्रिय नहीं थे। अटकलों और कयासों के बीच मनमोहन सिंह दोबारा से जनसभाओं में जा रहे हैं और अपनी सक्रियता दिखा रहे हैं। कहा जा रहा है कि मनमोहन सिंह के चुनाव लड़ने से गठबंधन करने वाला पार्टियों से भी संबंध अच्छे होंगे क्योंकि मनमोहन सिंह ने 10 साल यूपीए की सरकार चलाई है।बता दें कि अमृतसर से पिछली बार भाजपा नेता अरुण जेटली को हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा के पास इस सीट के लिए कोई बड़ा चेहरा नहीं है। हालांकि फिलहाल इसपर कांग्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि मनमोहन सिंह कहां से चुनाव लड़ेंगे।

