Lok Sabha Election 2019: कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में चुनावी सभा के दौरान जिन्ना पर दिए अपने बयान पर सफाई दी है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मैंने कल जो भी कहा था, वह जुबान फिसलने का मामला था। मैं मौलाना आजाद कहना चाहता था लेकिन मेरे मुंह से मोहम्मद अली जिन्ना निकल गया।

इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने छिंदवाड़ा के सौसर में एक चुनावी सभा के दौरान कहा था कि देश की आजादी और विकास और तरक्की में जिन्ना का योगदान था। सिन्हा ने कहा था कि ये कांग्रेस परिवार महात्मा गांधी से लेकर सरदार वल्लभभाई पटेल तक, मोहम्मद अली जिन्ना से लेकर जवाहर लाल नेहरू तक इन सभी नेताओं की पार्टी है। इन नेताओं का देश की तरक्की में, देश की आजादी में सबसे महत्वपूर्ण योगदान था।से लेकर मोहम्मद अली जिन्ना तक सभी कांग्रेस परिवार का हिस्सा थे।

 

शत्रुघ्न सिन्हा के इस बयान के बाद भाजपा की तरफ से उनकी काफी आलोचना की गई। भाजपा के दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा था कि जो लोग जिन्ना पर गर्व कर रहे है वो देश का क्या हाल करेंगे। यह विचार करने वाली बात है। शत्रुघ्न सिन्हा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पी. चिदंबरम ने कहा था, ‘शत्रुघ्न सिन्हा के जो भी विचार हैं, उन्हें एक्सप्लेन करना चाहिए।

कुछ दिनों तक पहले तक वह भाजपा का हिस्सा थे। इसलिए भाजपा को बताना चाहिए कि वह इतने समय तक भाजपा में क्यों थे। मुझे कांग्रेस के हर सदस्य के बयान पर सफाई नहीं देनी है। मैं सिर्फ पार्टी की आधिकारिक स्थिति पर बात कर सकता हूं।’ मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ चुनाव लड़ रहे हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा हाल ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। पार्टी ने उन्हें पटना साहिब से टिकट दिया है। सिन्हा ने इससे पहले भी कांग्रेस पार्टी से इतर बयान दिया था। पत्नी पूनम सिन्हा के लिए प्रचार करते समय शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि अखिलेश में बहुत क्षमता है और वे उन्हें भावी पीएम के रूप में देखते हैं।

Read here the latest Lok Sabha Election 2019 News, Live coverage and full election schedule for India General Election 2019