Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी अपने भाई के चुनाव प्रचार में पूरे जोर शोर से जुटी हुई हैं। इस बीच प्रियंका ने अमेठी में हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक माने जाने वाले हजरत मीर इमामुद्दीन की दरगाह पहुंची। प्रियंका गांधी ने दरगाह पहुंच कर अपने भाई के लिए दुआ मांगी।
प्रियंका ने दोपहर के बाद बस स्टेशन चौराहे से लगभग दो किलोमीटर का रोड शो करने के बाद दरगाह पहुंची। इसके बाद उन्होंने यहा माथा टेका। प्रियंका ने अमेठी से अपने भाई राहुल गांधी की जीत के लिए चादर चढ़ाकर दुआ मांगी। इससे पहले रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी का भव्य तरीके से स्वागत किया गया। रास्ते में जगह-जगह पर प्रियंका का गुलाब की पंखुड़ियों से स्वागत किया गया।
Priyanka Gandhi Vadra, Congress General Secretary for Uttar Pradesh (East) offers prayers at Hazrat Meer Imamuddin dargah in Amethi. pic.twitter.com/DsgcKFJF3m
— ANI UP (@ANINewsUP) May 4, 2019
वहीं, अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ लगातार दूसरी बार मुकाबला करने के लिए चुनावी समर में उतरी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी इस बार अपनी जीत सुनिश्चित करने कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। स्मृति खुद टीवी स्टार रही हैं। ऐसे में वह अमेठी में अपने चुनाव प्रचार में स्टार पावर का बेहतर तरीके से प्रयोग कर रही हैं।
केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी को अपने प्रचार के लिए बुलाया। अभिनेता व गायक मनोज तिवारी ने स्मृति ईरानी की प्रशंसा में गीत गाया। वहीं भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ भी स्मृति ईरानी के लिए प्रचार कर रहे हैं।
दिनेश लाल यादव आजमगढ़ से भाजपा के टिकट पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ ताल ठोक रहे हैं। मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव दोनों अपनी फिल्मों के डायलॉग के जरिये कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साध रहे हैं।

