Lok Sabha Election 2019 के लिए उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के एक रोड शो के दौरान कथित तौर पर जाम में फंसने के चलते एक महिला की मौत हो गई। घटना राज्य के लखीमपुर खीरी की है। यहां की धौराहरा लोकसभा सीट पर कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी रोड शो कर रही थीं। कांग्रेस प्रत्याशी जितिन प्रसाद के समर्थन में हुए इस रोड शो के दौरान सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई, जिसमें एक एंबुलेंस भी फंस गई। एंबुलेंस में महिला मरीज को ले जाया जा रहा था, परिजनों का मानना है कि एंबुलेंस समय पर अस्पताल पहुंच जाती तो महिला की जान बचाई जा सकती थी।

1 घंटे तक जाम में फंसी रही एंबुलेंसः मृतक महिला की पहचान लखीमपुर खीरी जिले के अजीतपुर की रहने वाली 62 वर्षीय रामकली के रूप में हुई। रविवार (28 अप्रैल) को सीने दर्द की शिकायत के बाद उन्हें कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाया जा रहा था। रास्ते में रोड शो के चलते करीब 1 घंटे तक एंबुलेंस जाम में फंसी रही। अस्पताल पहुंचने पर रामकली की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि जाम के चलते ही उनकी मौत हुई है।

National Hindi News, 29 April 2019 LIVE Updates: दिनभर की अहम खबरों के लिए क्लिक करें

प्रशासन के सामने है यह चुनौतीः राजनीतिक कार्यक्रमों के जाम में फंसने के चलते जान जाने का यह पहला मामला नहीं है। पहले भी इस तरह की घटनाएं कई बार सामने आ चुकी हैं। लगातार सभाओं के दबाव के चलते प्रशासन के सामने भी यातायात व्यवस्थाओं में सामंजस्य स्थापित करना चुनौतीपूर्ण होता है। वहीं चुनावी रैलियों में वाहनों की तादाद ज्यादा होना भी जाम का बड़ा कारण होता है।

धौराहरा लोकसभा सीट की पूरी जानकारी के लिए क्लिक करें

 

पहले लखनऊ से लड़ने वाले थे जितिनः कांग्रेस के इस रोड शो में कांग्रेस और महान दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि जितिन प्रसाद कांग्रेस के पुराने नेता हैं। पहले उन्हें लखनऊ से चुनाव लड़ाने की कवायद चल रही थी लेकिन समर्थकों के दबाव के चलते कांग्रेस ने उन्हें फिर से उनकी पुरानी सीट से ही चुनाव लड़ाने का फैसला किया।

Read here the latest Lok Sabha Election 2019 News, Live coverage and full election schedule for India General Election 2019