भानु प्रताप तिवारी

लोकसभा चुनाव 2024 में कुशीनगर सीट पर सियासी दलों में बेहद रोचक जंग देखने को मिल रही है। यह उत्तर प्रदेश की खास सीट मानी जाती है। यहां से पंडित राम नगीना मिश्र भाजपा से तीन बार सांसद रह चुके हैं। इस बार भाजपा ने यहां से निवर्तमान सांसद विजय कुमार दुबे पर ही भरोसा जताया है। सपा-कांग्रेस ने अजय सिंह पिंटू व बसपा ने शुभ नारायण चौहान को प्रत्याशी बनाया है। जबकि चर्चित नेता स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा पांच अन्य लोग भी इस बार अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

2014 में बीजेपी और 2019 में कांग्रेस ने हासिल की थी जीत

बात 2014 के लोकसभा चुनाव की है। भाजपा ने इस सीट से मोदी लहर में बड़ी जीत दर्ज की थी। पार्टी ने ब्राह्मण प्रत्याशी राजेश पांडेय को टिकट दिया था और उन्होंने 38 फीसद वोट हासिल किया था। कांग्रेस नेता रतनजीत सिंह दूसरे और बसपा नेता संगम मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि 2009 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के रतनजीत प्रताप नारायण सिंह ने जीत हासिल की थी। उन्होंने 30 फीसद वोट हासिल किए थे। दूसरे नंबर पर बसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य और बीजेपी नेता विजय कुमार दुबे तीसरे नंबर पर रहे थे।

इस सीट पर 2019 में भाजपा के विजय कुमार दुबे ने जीत हासिल की थी। सपा के एनपी कुशवाहा दूसरे और कांग्रेस के रतनजीत प्रताप नारायण सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। इस बार रतनजीत प्रताप नारायण सिंह भाजपा खेमे हैं। इसे लेकर यहां तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का कहना है कि रतनजीत प्रताप नारायण सिंह की वजह से भाजपा को लाभ मिल सकता है, जबकि ज्यादातर लोग इसे नकार रहे हैं। यूं कहें कि यहां इस बार मुकाबला बेहद रोचक है।

कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र में 5 विधानसभा सीट हैं। इनमें पडरौना, कुशीनगर, खड्डा, रामकोला और हाटा विधानसभा क्षेत्र हैं। सभी पर बीजेपी का कब्जा है। यहां 17,61,564 लाख मतदाता हैं । इनमें पुरुष मतदाता. 8,07,695 जबकि महिला मतदाताओं की संख्या. 9,53,729 है। क्षेत्र को ब्राह्मण, यादव, मुसलिम और कुशवाहा बहुल माना जाता है।

कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र में 5 विधानसभा सीट हैं। इनमें पडरौना, कुशीनगर, खड्डा, रामकोला और हाटा विधानसभा क्षेत्र हैं। सभी पर बीजेपी का कब्जा है। यहां 17,61,564 लाख मतदाता हैं । इनमें पुरुष मतदाता 8,07,695 जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 9,53,729 है।