Shikaripura Assembly Constituency: कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर 10 मई को हुई थी, जबकि नतीजे आज आएंगे। वोटों की गिनती शुरू हो गई है। बीजेपी के लिए एक बड़ी चुनौती सत्ता को बरकरार रखना है। जिसको लेकर पीएम मोदी समेत बीजेपी के तमाम दिग्गज नेताओं ने धुआंधार चुनाव प्रचार किया था।

कर्नाटक विधानसभा को लेकर भाजपा ने जो सूची जारी की। उसमें भाजपा ने इस बार कई बदलाव किए हैं। इन्हीं बदलाव में से एक सीट शिकारीपुरा विधानसभा की भी आती है। जहां से बीजेपी ने इस बार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा के बेटे बी वाई विजयेंद्र को मैदान में उतारा है।

बीजेपी कार्यकर्ताओं का मन था वरुणा से चुनाव लड़ें विजयेंद्र

विजयेंद्र को उनके पिता (बीएस येदियुरप्पा) के निर्वाचव क्षेत्र से मैदान में उतारने का फैसला काफी अटकलों के लिया गया था। पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने मांग की थी कि विजयेंद्र को कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्धारमैया के खिलाफ वरुणा से चुनाव लड़ना चाहिए। हालांकि, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने मांगों के खिलाफ फैसला किया। शिकारीपुरा से नाम फाइनल होने के बाद विजयेंद्र ने कहा कि वह दशकों से अपने पिता के निर्वाचन क्षेत्र शिकारीपुरा से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए अच्छा महसूस कर रहे हैं।

जानिए कौन हैं BY विजयेंद्र?

ऐसे में अगर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र की प्रोफाइल पर नजर डालें तो बी वाई विजयेंद्र पहले BJYM की कर्नाटक इकाई के महासचिव के रूप में काम कर चुके हैं। साथ ही पेशे से वकील भी हैं। साल 2020 में उनको भाजपा की कर्नाटक इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। विजयेंद्र को हाल ही में विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा की 25 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति में नियुक्त किया गया था।

बीएस येदियुरप्पा की पारंपरिक सीट रही है शिकारीपुरा

विजयेंद्र के पिता और लिंगायत समुदाय के बड़े नेता बीएस येदियुरप्पा 1983 से शिकारीपुरा से सात बार जीत चुके हैं। उनके बड़े भाई बीवाई राघवेंद्र शिवमोग्गा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। शिकारीपुरा विधानसभा सीट कर्नाटक की महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों में से एक है। यहां से साल 2018 में बीजपी ने जीत हासिल की थी। इस बार शिकारीपुरा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के बेटे बी.वाई. विजयेंद्र को चुनावी मैंदान में उतारा गया है। वहीं, कांग्रेस की तरफ से जी.बी. मलतेश मैदान में है। कर्नाटक की शिकारीपुरा सीट बीएस येदियुरप्पा की पारंपरिक सीट है। येदियुरप्पा ने पहले ही साफ कर दिया था कि वो अब चुनाव नहीं लड़ेंगे ऐसे में उन्होंने अपने बेटे को इस सीट पर उतारने की बात कही थी, जिसे पार्टी ने मान लिया। इस बार शिकारीपुरा सीट पर तमाम निगाहें टिकी हैं।

शिमोगा जिले के अंतर्गत आती है शिकारीपुर सीट

शिकारीपुरा सीट कर्नाटक के शिमोगा जिले के अंतर्गत आती है। इस संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं बी वाई राघवेंद्र, जो बीजेपी से हैं। उन्होंने जेडीएस के मधु बंगारप्पा को 223360 वोटों से हराया था। 2018 के विधानसभा चुनावों की बात करें तो भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े बी.एस. येदियुरप्पा ने कांग्रेस उम्मीदवार जी.बी. मलतेश को 35,397 वोटों से करारी शिकस्त दी थी। बी.एस. येदियुरप्पा को 86,983 वोट मिले थे, जबकि जी.बी. मलतेश 51,586 लोगों का समर्थन जुटा पाए थे।