Karnataka Assembly Election 2018: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के चलते भाजपा और कांग्रेस ने पिछले कुछ महीनों से राज्य में आक्रामक तरीके से प्रचार किया। कांग्रेस के लिए, कर्नाटक में अपनी सत्ता बरकरार रखना बहुत जरूरी होगा, क्योंकि पिछले कई चुनाव में पार्टी को देश के अधिकांश हिस्सों में सत्ता गंवानी पड़ी है। दूसरी तरफ 2019 से पहले दक्षिण भारत में अपनी पकड़ बनाने के लिए भाजपा के लिए भी यह चुनाव जीतना बहुत जरूरी होगा। रिपोर्ट के मुताबिक इन चुनाव में लिंगायत समुदाय का वोट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। चुनाव में कर्नाटक के वर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का सीधा सामना भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा से होगा। माना जाता है कि येदियुरप्पा की लिंगायत समुदाय में अच्छी पकड़ है। ऐसे में साफ है कि चुनाव में दोनों पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला होने जा रहा है।

येदियुरप्पा वहीं हैं जिन्हें साल 2011 में भष्टाचार के आरोपों के चलते मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा था। उनपर खनन घोटाले का आरोप था। हालांकि साल 2016 में उन्हें 40 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने संबंधी आरोपों से बरी कर दिया गया। भाजपा ने उन्हें एक बार फिर मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले कर्नाटक चुनाव की तारीख की घोषणा चुनाव आयोग के बजाय भाजपा आईटी सेल के चीफ द्वारा किए जाने पर मामला खासा विवादों रहा है। बात में चुनाव आयोग ने मामले में संज्ञान लेने की बात कही। वर्तमान में कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल इसी महीने 28 तारीख को समाप्त हो जाएगा। 10 मई को चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है। अब 12 मई को मतदान होगा जबकि चुनावी परिणाम 15 मई को आएंगे। हालांकि चुनाव से पहले ही मीडिया चैनल्स से पहले ही परिणाम की भविष्यवाणी शुरू कर दी। यहां आपको बताने जा रहे हैं चुनाव से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें-

Karnataka Assembly Election 2018: वोटिंग खत्म होते ही शनिवार शाम आएंगे एग्जिट पोल के नतीजे, यहां देखें- सबसे तेज रिजल्ट

यहां जानिए चुनाव से जुड़ी हर बात-
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 के लिए वोट कब डाले जाएंगे?
12 मई, 2018

कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम कब घोषित होगा?
15 मई, 2018

राज्य में कौन सी प्रमुख पार्टियां लड़ रहीं चुनाव?
भारतीय जनता पार्टी (BJP), इंडियन नेशनल कांग्रेस (CONG), जनता दल सेक्युलर (JDS), आम आदमी पार्टी (AAP), बहुजन समाज पार्टी (BSP), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्स),  जन सामान्य पार्टी, कर्नाटक पी जनता पार्टी, नेशनल कांग्रेस पार्टी, प्रजा परिवर्तन पार्टी और समाजवादी पार्टी (SP) राज्य में चुनाव लड़ रही हैं।

कर्नाटक विधानसभा में सीटों की संख्या?
राज्य में विधानसभा सीटों की संख्या कुल 224 है। इसमें 36 एससी और 15 सीटें एसटी समुदाय के लिए रिजर्व हैं। हालांकि चुनाव 222 सीटों के लिए हो रहा है।

Karnataka Election 2018: बिना वोटर आईकार्ड के ऐसे कर सकते हैं मतदान, जानें- वोटिंग से जुड़ी हर समस्या का समाधान

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 एग्जिट पोल कब से आने शुरू होंगे?
राज्य में मतदान के बाद से ही एग्जिट आने शुरू हो जाएंगे। मतलब शनिवार शाम को मतदान पूरा होने के बाद से एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे। जबकि चुनाव आयोग परिणाम की घोषणा 15 मई को करेगा।

आखिरी मतदाता सूची के मुताबिक राज्य में कुल कितने वोटर्स हैं?
4.9 करोड़।

राज्य में कितनी संसदीय सीटें हैं?
28

अभी राज्य मे किस पार्टी की सरकार?
वर्तमान कांग्रेस पार्टी कर्नाटक की सत्ता पर काबिज है। साल 2013 के चुनाव में कांग्रेस ने यहां 122 सीटें जीती थीं। यहीं सिद्धारमैया पूर्ण बहुमत पर सरकार बनाई।