Karnataka Assembly Election 2023 Polling Live Updates: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बुधवार (10 मई 2023) को वोट डाले गए। राज्य की सभी 224 विधानसभा सीटों पर एकसाथ वोटिंग हुई। कर्नाटक में मतदान के लिए 58,545 मतदान केंद्र बनाए गए थे। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियां इस चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा कर रही हैं। अब 13 मई को मतों की गिनती की जाएगी, जिसके बाद यह स्पष्ट होगा कि राज्य में किस पार्टी की सरकार बनेगी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद जारी हुए विभिन्न एग्जिट पोल्स में राज्य में कांटे की टक्कर का अनुमान जताया गया है। ज्यादातर एग्जिट पोल राज्य में कांग्रेस को सबसे बड़ी पार्टी बनते दिखा रहे हैं।
Karnataka Assembly Election 2023 Voting Live Updates: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बुधवार को वोट डाले गए, जानें पल-पल की अपडेट्स
Karnataka Elections Exit Polls: जानिए क्या कहते हैं विभिन्न एग्जिट पोल?
ABP C-VOTER EXIT POLL- कांग्रेस- 100 से 112, बीजेपी- 83 से 95, जेडीएस 21-29 और अन्य दलों को 2-6
NEWS NATION-CGS- बीजेपी 114, कांग्रेस 86, जेडीएस 21
JAN KI BAAT- कांग्रेस 91से 106, बीजेपी 94 से 117, जेडीएस 14 से 24, अन्य 0 से 2
MATRIZE- कांग्रेस – 103 से 118, बीजेपी- 79 से 94, जेडीएस 25 से 33, अन्य 2 से 5
PMARQ- कांग्रेस- 94 से 108, बीजेपी- 85 से 100, जेडीएस से 24-32 और अन्य दलों को 2 से 6
POLSTRAT- बीजेपी- 99 से 109, कांग्रेस 88 से 98, जेडीएस 21 से 26, अन्य दल 0 से 4
India TV CNX Exit Poll के अनुसार, कोस्टल कर्नाटक में बीजेपी को 15-17 सीटें, कांग्रेस को 2-4 सीटें, जेडीएस को शून्य सीटें।
सेंट्रल कर्नाटक में बीजेपी को 7-9, कांग्रेस को 11-13, जेडीएस को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है।
हैदराबाद कर्नाटक में बीजेपी को 8 से 10 सीटें, कांग्रेस को 27-31 सीटें और जेडीएस को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है।
ग्रेटर बेंगलुरु में बीजेपी को 13-15 सीटें, कांग्रेस को 16-18 सीटें, जेडीएस को 1-2 मिलने का अनुमान है।
Karnataka Republic P-MARQ Exit Poll के अनुसार, बीजेपी को 85 से 100, कांग्रेस को 94 से 108, जेडीएस को 24 से 32 और अन्य दलों को 2 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है। इस एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस पार्टी को सबसे ज्यादा 40 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। राज्य में जेडीएस को 17 फीसदी वोट मिल सकता है।
मध्य कर्नाटक में कांग्रेस को 12, बीजेपी को 10 सीटें मिलने का अनुमान है। यहां कुल 23 सीटें हैं।
Aaj Tak-Axis My India एग्जिट पोल के अनुसार, मध्य कर्नाटक में कांग्रेस को सबसे ज्यादा 41 फीसदी वोट मिल सकते हैं। बीजेपी को 35 फीसदी और जेडीएस को 17 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।
ABP C Voter के अनुसार, कोस्टल कर्नाटक में बीजेपी आगे। वोट शेयर के मामले में बीजेपी को 49 फीसदी वोट। यहां बीजेपी को 15-19, कांग्रेस को 2-6 सीटें।
ABP C Voter के अनुसार, सेंट्रल कर्नाटक में कांग्रेस को बढ़त। कांग्रेस को 18-22, बीजेपी को 12-16 औऱ जेडीएस को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है।
ABP C Voter के एग्जिट पोल के अनुसार, ग्रेटर बेंगलुरु में बीजेपी में 15-19, कांग्रेस को 11-15 और जेडीएस 1-4 सीटें मिलने का अनुमान है।
ओल्ड मैसूर में कांग्रेस को सबसे ज्यादा वोट शेयर- 38 फीसदी। यहां कांग्रेस को 28-32 , बीजेपी को 0-4 और जेडीएस 19-23 सीटें मिलने का अनुमान है।
करावल तटीय क्षेत्र में बीजेपी को 16 सीटें, कांग्रेस को 3 सीटें मिलने का अनुमान
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया के तहत आज राज्य में वोट डाले गए। अब 13 मई को मतों की गिनती होगी। राज्य में कौन सरकार बनाएगा यह 13 मई को दोपहर बाद स्पष्ट होने की संभावना है। कांग्रेस पार्टी के नेता दिनेश गुंडू राव का दावा है कि राज्य में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
Congress will win with a very big margin, and will get at 140 seats Karnataka Congress leader Dinesh Gundu Rao as voting in Assembly elections conclude
— ANI (@ANI) May 10, 2023
Counting of votes in Karnataka Assembly elections on 13th May. pic.twitter.com/ndHEVJIkEe
कर्नाटक में मतदान खत्म हो चुका है। न्यूज एजेंसी ANI द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राज्य में शाम 5 बजे तक 65.69 फीसदी वोट डाले गए हैं।
कन्नड़ एक्टर ध्रुव सरजा ने बेंगलुरु में डाला वोट
#KarnatakaElections | Kannada actor Dhruva Sarja cast his vote in Bengaluru today. pic.twitter.com/rmjswAUUoM
— ANI (@ANI) May 10, 2023
कर्नाटक में मतदान जारी है। राज्य में दोपहर तीन बजे तक 55 फीसदी वोट डाले गए हैं।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस चीफ एचडी देवगौड़ा और उनकी पत्नी ने हासन में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
JD(S) chief and former Prime Minister HD Devegowda and his wife Chennamma cast their vote for #KarnatakaElections2023, at a polling booth in Hassan pic.twitter.com/jCwwydyzB7
— ANI (@ANI) May 10, 2023
मतदान के अंत और मतगणना के बीच EVM और VVPAT का क्या होता है? प्रत्येक केंद्र में मतदान के बाद, पीठासीन अधिकारी ईवीएम की कंट्रोल यूनिट पर क्लोज बटन दबाता है। इसके बाद EVM और VVPAT को सील कर सशस्त्र सुरक्षा के तहत जिला मुख्यालयों या सब-डिविजनों में ले जाया जाता है। उन्हें एक स्ट्रांग रूम में रखा जाता है जिसे उम्मीदवारों या उनके प्रतिनिधियों और चुनाव आयोग केसदस्यों की मौजूदगी में बंद कर दिया जाता है। यहां पढ़िए पूरी रिपोर्ट
वोट डालने के बाद कर्नाटक के पूर्व सीएम और सिद्धारमैया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोगों की तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। मुझे 60 फीसदी से ज्यादा वोट मिलेंगे। कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। मैं रिटायर होने नहीं जा रहा लेकिन मैं चुनाव नहीं लडूंगा। यह मेरा आखिरी चुनाव है।
#WATCH | "There is a tremendous response from the voters. I will get more than 60 % of the votes. Congress will form the government on its own. I am not going to retire but I will not contest elections. This is my last election," says Former Karnataka CM and Congress leader… pic.twitter.com/ZVdz5o9gIW
— ANI (@ANI) May 10, 2023
कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनकी पत्नी राधाबाई खड़गे ने किया मतदान
#WATCH | #KarnatakaElections | Congress national president Mallikarjun Kharge and his wife Radhabai Kharge cast their votes at a polling booth in Kalaburagi. pic.twitter.com/Z6BH4uqwyY
— ANI (@ANI) May 10, 2023
कर्नाटक सरकार में राज्य कर्नाटक सरकार में राज्य मंत्री और तिप्तुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के प्रत्याशी बीसी नागेश और उनकी फैमिली ने तिप्तुर में अपना वोट डाला।
#WATCH | #KarnatakaElections | State minister and BJP candidate from Tiptur assembly constituency, BC Nagesh and his family cast their votes in Tipatur. pic.twitter.com/ymkZt8xE2I
— ANI (@ANI) May 10, 2023
दूल्हा और दुल्हन ने अपने परिवार के साथ मैसूरु के एक मतदान केंद्र पर कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वोट डाला।
Bride and groom along with their family cast their votes for #KarnatakaAssemblyElection2023 at a polling booth in Mysuru pic.twitter.com/ZaMnNapzty
— ANI (@ANI) May 10, 2023
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोग इस सरकार को बदलना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि भ्रष्टाचार को दूर करने वाली और विकास करने वाली सरकार आए इसलिए लोग चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी आए। कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ 130-135 सीटें जीतेगी।
#WATCH लोग इस सरकार को बदलना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि भ्रष्टाचार को दूर करने वाली और विकास करने वाली सरकार आए इसलिए लोग चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी आए। कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ 130-135 सीटें जीतेगी: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कलबुर्गी#KarnatakaElections pic.twitter.com/dvdDFtuHsL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2023
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने रामनगर के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। उन्होंने कहा, “प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा ने कितनी राशि का निवेश किया है? ये सब बातें सभी जानते हैं। सिर्फ भाजपा को ही नहीं मैं हर पार्टी को दोष दूंगा, हर बार हम निष्पक्ष चुनाव के बारे में चर्चा करते हैं लेकिन केवल कागजों में इसकी घोषणा की जाती है। जमीनी हकीकत अलग है।”
#WATCH प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में उन्होंने (भाजपा) कितनी राशि का निवेश किया है? ये सब बातें सभी जानते हैं। सिर्फ भाजपा को ही नहीं, मैं हर पार्टी को दोष दूंगा, हर बार हम निष्पक्ष चुनाव के बारे में चर्चा करते हैं, लेकिन केवल कागजों में इसकी घोषणा की जाती है, जमीनी हकीकत अलग है:… https://t.co/KWESyxbFgj pic.twitter.com/65OYA3hDgu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2023
कर्नाटक के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने मतदान के बाद कहा कि मतदाताओं से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। मुझे 60% से ज्यादा वोट मिलेंगे। कांग्रेस अपने दम पर सरकार बनाएगी। मैं रिटायर नहीं होने जा रहा हूं लेकिन मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। यह मेरा आखिरी चुनाव है।
#WATCH | "There is a tremendous response from the voters. I will get more than 60 % of the votes. Congress will form the government on its own. I am not going to retire but I will not contest elections. This is my last election," says Former Karnataka CM and Congress leader… pic.twitter.com/ZVdz5o9gIW
— ANI (@ANI) May 10, 2023
कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार ने कहा कि निर्मला सीतारमण इस राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, पहले उन्हें राज्य की मदद करने दें। एक बार भी उन्होंने राज्य की मदद नहीं की और उनके कार्यकाल में सभी लोग भुखमरी में हैं, मुझे लगता है कि वे अब तक की सबसे खराब वित्त मंत्री हैं।
#WATCH निर्मला सीतारमण इस राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, पहले उन्हें राज्य की मदद करने दें। एक बार भी उन्होंने राज्य की मदद नहीं की और उनके कार्यकाल में सभी लोग भुखमरी में हैं, मुझे लगता है कि वे अब तक की सबसे खराब वित्त मंत्री हैं: कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार,… pic.twitter.com/HFNMvksz74
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2023
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार ने वोट डाला। उन्होंने कहा, “भाजपा के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। मैंने हमेशा इस क्षेत्र के लोगों के लिए काम किया है। मैंने बहुत बार कहा है कि अगर कोई संगठन संविधान के खिलाफ है तो केंद्र सरकार उसे बैन कर सकती है, यह शक्ति राज्य सरकार के पास नहीं है।”
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि कर्नाटक के लोगों के रुझान को देखकर लगता है कि कांग्रेस 130-150 सीटें जीतेगी। भाजपा सरकार के खिलाफ लोगों में आक्रोश है।
कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई ने शिग्गांव में वोट डालने के बाद कहा कि मैं लोगों से लोकतंत्र की जीत और राज्य के भविष्य के लिए वोट करने की अपील करूंगा। मुझे विश्वास है कि हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। कांग्रेस भ्रष्टाचार की बात कर रही है लेकिन उनका खुद का ट्रैक रिकॉर्ड बहुत खराब है। उनके बहुत लोग बेल पर बाहर हैं।
#WATCH मैं लोगों से लोकतंत्र की जीत और राज्य के भविष्य के लिए वोट करने की अपील करूंगा। मुझे विश्वास है कि हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। कांग्रेस भ्रष्टाचार की बात कर रही है लेकिन उनका खुद का ट्रैक रिकॉर्ड बहुत खराब है। उनके बहुत लोग बेल पर बाहर हैं: कर्नाटक CM बसवराज बोम्मई,… pic.twitter.com/u2qAF9JyfZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2023
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि कर्नाटक जो बजरंग बली की भूमि है, वहां के लोग 13 मई को सभी बातों का जवाब देंगे। कांग्रेस ने अचानक हर चीज़ की पूजा शुरू कर दी है और हम डीके शिवकुमार द्वारा एलपीजी सिलेंडर की पूजा करने का स्वागत करते हैं, हमें खुशी है कि कांग्रेस कम से कम किसी तरह की पूजा कर रही है।
कर्नाटक में 9 बजे तक 8.26 फीसदी वोटिंग हुई। कांग्रेस पार्टी के मौजूदा विधायक और चित्तपुर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार प्रियांक खड़गे ने आरोप लगाया कि चमनूर गांव के बूथ संख्या 178 में मतदान रुक गया। उन्होंने पीठासीन अधिकारी पर आरोप लगाया कि वह लोगों को BJP को वोट देने के लिए कह रहे हैं। कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताई और मतदान रुक गई।
केंद्रीय मंत्री और धारवाड़ निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा सांसद प्रह्लाद जोशी हुबली के एक मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचे। उन्होंने कहा, “हर जगह शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हो रहा है। मुझे खुशी है कि लोग लोकतंत्र के इस त्योहार को बड़े पैमाने पर मना रहे हैं। लोग भाजपा की डबल इंजन सरकार लाने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।”
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के 5,31,33,054 मतदाता वोट डालेंगे। इसमें 2,67,28,053 पुरुष, और 2,64,00,074 महिलाएं तथा 4,927 अन्य हैं।