Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपने 10 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। नई सूची की खास बात यह है कि भाजपा ने अपने कर्नाटक महासचिव महेश तेंगिंकई को पार्टी छोड़कर गए पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार के चुनावी मैदान में उतारा है। कर्नाटक के चर्चित हुबली-धारवाड़ सेंट्रल सीट से पहले जगदीश शेट्टार ही भाजपा का प्रतिनिधित्व करते थे। इस बार विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने के बाद रविवार को शेट्टार ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।

प्रमुख लिंगायत नेता जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार सुबह ही जगदीश शेट्टार को कांग्रेस में शामिल कराया। कर्नाटक के प्रमुख लिंगायत नेता और लंबे समय तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहने वाले जगदीश शेट्टार अब कांग्रेस की ओर से चुनाव मैदान में किस्मत आजमाएंगे। कर्नाटक में भाजपा की राजनीतिक यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार का ट्रैक रिकॉर्ड अद्वितीय है।

संघ- जनसंघ- भाजपा में जगदीश शेट्टार का पूरा परिवार

67 साल के बुजुर्ग जगदीश शेट्टार के खून में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बात कर्नाटक का राजनीति में हमेशा कही जाती है। शेट्टार के चाचा सदाशिव शेट्टार परिवार के पहले शख्स थे जो भाजपा की पूर्ववर्ती नाम जनसंघ के पहले सदस्य बने थे। वह 1967 में कर्नाटक विधानसभा के लिए हुबली निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए थे। वहीं जगदीश शेट्टार के पिता एस एस शेट्टार हुबली-धारवाड़ नगर निगम में पांच बार पार्षद रहे और दक्षिण भारत के किसी भी शहर के पहले जनसंघी मेयर के रूप में काम किया।

19 अप्रैल को नामांकन भरेंगे CM बोम्मई, किच्चा सुदीप करेंगे प्रचार

दूसरी ओर कर्नाटक के मुख्यमंत्री और भाजपा के सीनियर नेता बसवराज बोम्मई 19 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता किच्चा सुदीप सीएम बोम्मई का प्रचार करने के लिए चुनावी सभाओं में शामिल होंगे।

कर्नाटक के कुल 224 सीटों में 222 पर भाजपा ने उतारे उम्मीदवार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने दूसरी लिस्ट में 23 उम्मीदवारों और पहली लिस्ट में 189 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। बीजेपी अब तक कुल 224 सीटों में से 212 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। 10 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट के साथ अब तक भाजपा ने कुल 222 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। बाकी दो सीटों पर उनके उम्मीदवार दो सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।

Amul vs Nandini: Karnataka Elections से पहले क्यों उठा अमूल पर विवाद! Video