Karnataka Assembly By Election Results 2018, Karnataka Jamkhandi, Ramanagaram bypoll Bye Election Results 2018: कर्नाटक में दो विधानसभा क्षेत्रों रामनगरा और जामखंडी उपचुनाव के परिणाम आज घोषित हो गए। रामनगरा विधानसभा सीट से जेडीएस उम्मीवार और सीएम एचडी कुमारस्वामी की पत्नी अनिता कुमारस्वामी ने  1,09,137 मतों के अंतर से जीत गईं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार चंद्रशेखर को पटखनी दी। वहीं, जामखंडी से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद न्यामगौडा ने 39,480 मतों से जीत हासिल की। इन्होंने भाजपा प्रत्याशी कुलकर्णी श्रीकांत सुब्राओ को शिकस्त दी। इन दोनों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुआ था। सत्तारूढ़ कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन ने दोनों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की।

बता दें कि दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में पांचों केंद्रों पर मंगलवार आठ बजे सुबह मतगणना शुरू हुई थी। मुख्य मुकाबला कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन और भाजपा के बीच रहा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मतगणना के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हो यह सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किये गए थे।

Live Blog

Karnataka Assembly By Election Results 2018 LIVE Updates:

Highlights

    14:00 (IST)06 Nov 2018
    अगले चुनाव में जीतेंगे सभी 28 सीटें: एचडी कुमारस्वामी

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा, "मैं राज्य के सभी कांग्रेस और जेडीएस नेताओं को बधाई देता हूं। साथ ही उन कार्यकर्ताओं को भी बधाई देता हूं जिन्होंने इस जीत के लिए कड़ी मेहनत की। भाजपा ने जेडीएस और कांग्रेस के गठबंधन को 'अपवित्र मैत्री' कहा था। आज यह बात पूरी तरह झूठी साबित हुई। यह चुनाव पहला चरण था। यहां 28 लोकसभा सीटें हैं। हम कांग्रेस के साथ मिलकर सभी सीटों पर जीतने के लिए काम करेंगे। जनता ने हमारे प्रति विश्वास जताया है। लेकिन इस जीत के बावजूद हमारे अंदर किसी तरह का अहंकार नहीं आएगा।"

    12:36 (IST)06 Nov 2018
    जनता ने भाजपा को नकार दिया: कांग्रेस

    कांग्रेस के कर्नाटक प्रमुख दिनेश गुंडू राव ने कहा कि जनता ने भाजपा को नकार दिया। मोदी सरकार को भी नकार दिया गया। उपचुनाव के नतीजे पूरे देश को यह संदेश दे रहे हैं कि बदलाव का समय आ चुका है। 

    12:29 (IST)06 Nov 2018
    दक्षिण भारत में नहीं चलेंगे राममंदिर जैसे मुद्दे: डीके शिवकुमार

    चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस नेता और कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि मुझे लगता है कि आप दक्षिण भारत में राम मंदिर सहित उसी तरह के अन्य मुद्दे से आप राजनीतिक मैदान तैयार नहीं कर सकते हैं। लोग यह देख रहे हैं कि उन्हें क्या मिलने जा रहा है? वे यह देखते हैं कि उन्हें सामाजिक, आर्थिक, प्रशासनिक स्तर पर क्या लाभ होगा? लोकतांत्रित व्यवस्था में जनादेश काफी महत्वपूर्ण होता है। यह जनादेश देश की दशा और दिश को तय करेगा। 

    12:17 (IST)06 Nov 2018
    जामखंडी से कांग्रेस उम्मीदवार 39480 वोटों के अंतर से विजयी

    जामखंडी से कांग्रेस उम्मीदवार आनंद न्यामगौडा ने भाजपा प्रत्याशी कुलकर्णी श्रीकांत सुब्राओ को 39480 वोट से पराजित किया। 

    12:03 (IST)06 Nov 2018
    जामखंडी से कांग्रेस उम्मीदवार जीते

    जामखंडी से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद न्यामगौडा ने जीत हासिल की। इन्होंने भाजपा प्रत्याशी कुलकर्णी श्रीकांत सुब्राओ को शिकस्त दी।

    12:02 (IST)06 Nov 2018
    सीएम एचडी कुमारस्वामी की पत्नी अनिता विजयी

    रामनगरा विधानसभा सीट से जेडीएस उम्मीवार और सीएम एचडी कुमारस्वामी की पत्नी अनिता कुमारस्वामी जीत गईं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार चंद्रशेखर को पटखनी दी। जीत का अंतर 1,09,137 है। उन्होंने काफी बड़े अंतर से अपने प्रतिद्वंदी को हराया। 

    11:53 (IST)06 Nov 2018
    कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन पांच में से चार सीटों पर आगे

    कर्नाटक में तीन लोकसभा और 2 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन पांच में से चार सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जेडीएस कार्यकर्ता रामनगरा में जश्न मना रहे हैं। 

    11:51 (IST)06 Nov 2018
    अनिता कुमारस्वामी 1,00,246 वोट के साथ आगे

    रामनगरा से जेडीएस उम्मीदवार अनिता कुमारस्वामी 1,00,246 वोट के साथ भाजपा उम्मीदवार पर बढ़त बनाई हुई हैं। 

    11:29 (IST)06 Nov 2018
    रामनगरा से अनिता कुमारस्वामी 82928 वोट के साथ आगे

    रामनगरा विधानसभा सीट से अनिता कुमारस्वामी 82928 वोट के साथ बढ़त बनाई हुई हैं। 

    11:27 (IST)06 Nov 2018
    जामखंडी से जेडीएस उम्मीदवार 32933 वोट के साथ आगे

    जामखंडी से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद न्यामगौडा 32933 वोट के साथ आगे चल रहे हैं। 

    10:57 (IST)06 Nov 2018
    रामनगरा से जेडीएस उम्मीदवार 65990 वोटों के साथ आगे

    रामनगरा विधानसभा सीट पर जेडीएस की उम्मीदवार अनिता कुमारस्वामी 65990 वोट के साथ आगे चल रही हैं। 

    10:55 (IST)06 Nov 2018
    जामखंडी से कांग्रेस उम्मीदवार 32933 मतों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं

    जामखंडी के कांग्रेस उम्मीदवार आनंद न्यामगोडा 32933 मतों के साथ बढ़त बनए हुए हैं। 

    10:34 (IST)06 Nov 2018
    दोनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस और जेडीएस की बढ़त बरकरार

    जामखंडी विधानसभा सीट पर कांग्रेस और रामनगरा विधानसभा सीट पर जेडीए उम्मीदवार लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। 

    09:52 (IST)06 Nov 2018
    अनिता कुमारस्वामी 18766 वोट से आगे

    रामनगरा विधानसभा क्षेत्र से एचडी कुमारस्वामी की पत्नी अनिता कुमारस्वामी 18766 वोट से आगे चल रही हैं। 

    09:41 (IST)06 Nov 2018
    जामखंडी से कांग्रेस प्रत्याशी 10 हजार वोट से आगे, रामनगरा में भी भाजपा प्रत्याशी पीछे

    जामखंडी से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद न्यामगोडा 10 हजार वोट से भाजपा प्रत्याशी पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, रामनगरा में भी भाजपा प्रत्याशी पीछे हो गए हैं। यहां भी सीएम कुमारस्वामी की पत्नी अनिता कुमारस्वामी आगे चल रही हैं। 

    09:20 (IST)06 Nov 2018
    जामखंडी से कांग्रेस प्रत्याशी आगे

    जामखंडी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद सिद्दू न्यामगौडा भाजपा उम्मीदवार कुलकर्णी श्रीकांत सुब्राओ से बढ़त बनाए हुए हैं। तीन राउंड की गिनती के बाद उन्हें 55433 वोट मिले हैं। 

    08:55 (IST)06 Nov 2018
    जामखंडी: कांग्रेस 10, 882 और भाजपा 7079

    तीन राउंड की गिनती पूरी होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी 3,785 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस ने भाजपा के उपर बढ़त बनाई हुई है। 

    08:54 (IST)06 Nov 2018
    जामखंडी से न्यामगौडा की जीत की संभावना

    जामखंडी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद न्यामगौडा की जीत की संभावना जताई जा रही है। वजह ये बताई जा रही है कि उनके पिता और पूर्व विधायक सिद्दू न्यामगौडा की मौत के बाद उन्हें सहानुभूति लहर का लाभ मिलेगा। 

    08:50 (IST)06 Nov 2018
    रामनगरा से जेडीएस प्रत्याशी अनिता कुमारस्वामी की जीत की उम्मीद

    रामनगरा विधानसभा क्षेत्र से जेडीए-कांग्रेस की संयुक्त उम्मीदवार अनिता कुमारस्वामी की जीत पक्की मानी जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि भाजपा के चंद्रशेखर चुनाव से बाहर हो गए थे और कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

    08:18 (IST)06 Nov 2018

    08:12 (IST)06 Nov 2018
    शुरू हुई मतगणना

    दो विधानसभा क्षेत्र रामनगरा और जामखंडी उपचुनाव के लिए मतगणना आठ बजे से शुरू हो चुकी है। 

    07:34 (IST)06 Nov 2018
    शनिवार को हुआ था मतदान

    रामनगरा और जामखंडी विधानसभा सीटों पर शनिवार को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी की पत्नी और जेडी (एस) उम्मीदवार अनिता कुमारस्वामी रामनगरा सीट से चुनाव लड़ रही हैं।