Karnataka Assembly By Election Results 2018, Karnataka Jamkhandi, Ramanagaram bypoll Bye Election Results 2018: कर्नाटक में दो विधानसभा क्षेत्रों रामनगरा और जामखंडी उपचुनाव के परिणाम आज घोषित हो गए। रामनगरा विधानसभा सीट से जेडीएस उम्मीवार और सीएम एचडी कुमारस्वामी की पत्नी अनिता कुमारस्वामी ने 1,09,137 मतों के अंतर से जीत गईं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार चंद्रशेखर को पटखनी दी। वहीं, जामखंडी से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद न्यामगौडा ने 39,480 मतों से जीत हासिल की। इन्होंने भाजपा प्रत्याशी कुलकर्णी श्रीकांत सुब्राओ को शिकस्त दी। इन दोनों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुआ था। सत्तारूढ़ कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन ने दोनों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की।
बता दें कि दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में पांचों केंद्रों पर मंगलवार आठ बजे सुबह मतगणना शुरू हुई थी। मुख्य मुकाबला कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन और भाजपा के बीच रहा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मतगणना के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हो यह सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किये गए थे।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा, "मैं राज्य के सभी कांग्रेस और जेडीएस नेताओं को बधाई देता हूं। साथ ही उन कार्यकर्ताओं को भी बधाई देता हूं जिन्होंने इस जीत के लिए कड़ी मेहनत की। भाजपा ने जेडीएस और कांग्रेस के गठबंधन को 'अपवित्र मैत्री' कहा था। आज यह बात पूरी तरह झूठी साबित हुई। यह चुनाव पहला चरण था। यहां 28 लोकसभा सीटें हैं। हम कांग्रेस के साथ मिलकर सभी सीटों पर जीतने के लिए काम करेंगे। जनता ने हमारे प्रति विश्वास जताया है। लेकिन इस जीत के बावजूद हमारे अंदर किसी तरह का अहंकार नहीं आएगा।"
कांग्रेस के कर्नाटक प्रमुख दिनेश गुंडू राव ने कहा कि जनता ने भाजपा को नकार दिया। मोदी सरकार को भी नकार दिया गया। उपचुनाव के नतीजे पूरे देश को यह संदेश दे रहे हैं कि बदलाव का समय आ चुका है।
चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस नेता और कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि मुझे लगता है कि आप दक्षिण भारत में राम मंदिर सहित उसी तरह के अन्य मुद्दे से आप राजनीतिक मैदान तैयार नहीं कर सकते हैं। लोग यह देख रहे हैं कि उन्हें क्या मिलने जा रहा है? वे यह देखते हैं कि उन्हें सामाजिक, आर्थिक, प्रशासनिक स्तर पर क्या लाभ होगा? लोकतांत्रित व्यवस्था में जनादेश काफी महत्वपूर्ण होता है। यह जनादेश देश की दशा और दिश को तय करेगा।
जामखंडी से कांग्रेस उम्मीदवार आनंद न्यामगौडा ने भाजपा प्रत्याशी कुलकर्णी श्रीकांत सुब्राओ को 39480 वोट से पराजित किया।
जामखंडी से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद न्यामगौडा ने जीत हासिल की। इन्होंने भाजपा प्रत्याशी कुलकर्णी श्रीकांत सुब्राओ को शिकस्त दी।
रामनगरा विधानसभा सीट से जेडीएस उम्मीवार और सीएम एचडी कुमारस्वामी की पत्नी अनिता कुमारस्वामी जीत गईं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार चंद्रशेखर को पटखनी दी। जीत का अंतर 1,09,137 है। उन्होंने काफी बड़े अंतर से अपने प्रतिद्वंदी को हराया।
कर्नाटक में तीन लोकसभा और 2 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन पांच में से चार सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जेडीएस कार्यकर्ता रामनगरा में जश्न मना रहे हैं।
रामनगरा से जेडीएस उम्मीदवार अनिता कुमारस्वामी 1,00,246 वोट के साथ भाजपा उम्मीदवार पर बढ़त बनाई हुई हैं।
रामनगरा विधानसभा सीट से अनिता कुमारस्वामी 82928 वोट के साथ बढ़त बनाई हुई हैं।
जामखंडी से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद न्यामगौडा 32933 वोट के साथ आगे चल रहे हैं।
रामनगरा विधानसभा सीट पर जेडीएस की उम्मीदवार अनिता कुमारस्वामी 65990 वोट के साथ आगे चल रही हैं।
जामखंडी के कांग्रेस उम्मीदवार आनंद न्यामगोडा 32933 मतों के साथ बढ़त बनए हुए हैं।
जामखंडी विधानसभा सीट पर कांग्रेस और रामनगरा विधानसभा सीट पर जेडीए उम्मीदवार लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।
रामनगरा विधानसभा क्षेत्र से एचडी कुमारस्वामी की पत्नी अनिता कुमारस्वामी 18766 वोट से आगे चल रही हैं।
जामखंडी से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद न्यामगोडा 10 हजार वोट से भाजपा प्रत्याशी पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, रामनगरा में भी भाजपा प्रत्याशी पीछे हो गए हैं। यहां भी सीएम कुमारस्वामी की पत्नी अनिता कुमारस्वामी आगे चल रही हैं।
जामखंडी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद सिद्दू न्यामगौडा भाजपा उम्मीदवार कुलकर्णी श्रीकांत सुब्राओ से बढ़त बनाए हुए हैं। तीन राउंड की गिनती के बाद उन्हें 55433 वोट मिले हैं।
तीन राउंड की गिनती पूरी होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी 3,785 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस ने भाजपा के उपर बढ़त बनाई हुई है।
जामखंडी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद न्यामगौडा की जीत की संभावना जताई जा रही है। वजह ये बताई जा रही है कि उनके पिता और पूर्व विधायक सिद्दू न्यामगौडा की मौत के बाद उन्हें सहानुभूति लहर का लाभ मिलेगा।
रामनगरा विधानसभा क्षेत्र से जेडीए-कांग्रेस की संयुक्त उम्मीदवार अनिता कुमारस्वामी की जीत पक्की मानी जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि भाजपा के चंद्रशेखर चुनाव से बाहर हो गए थे और कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
दो विधानसभा क्षेत्र रामनगरा और जामखंडी उपचुनाव के लिए मतगणना आठ बजे से शुरू हो चुकी है।
रामनगरा और जामखंडी विधानसभा सीटों पर शनिवार को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी की पत्नी और जेडी (एस) उम्मीदवार अनिता कुमारस्वामी रामनगरा सीट से चुनाव लड़ रही हैं।