हरियाणा की करनाल विधानसभा सीट से सीएम मनोहर लाल खट्टर ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को करीब 45 हजार वोट से हराया। बता दें कि शुरुआत से ही करनाल सीट पर खट्टर की जीत लगभग तय मानी जा रही थी, लेकिन बीएसएफ के बर्खास्त सिपाही तेज बहादुर यादव ने जेजेपी के टिकट पर चुनाव लड़कर मुकाबला रोचक बना दिया। गौरतलब है कि 2014 के विधानसभा चुनाव में मनोहर लाल खट्टर ने पूर्व मंत्री जयप्रकाश गुप्ता को 63773 वोटों से मात दी थी।
प्रचार तक नहीं कर पाए तेज बहादुर: बता दें कि खट्टर का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस ने त्रिलोचन सिंह को मैदान में उतारा। वहीं, आईएनएलडी ने इस सीट पर दांव ही नहीं लगाया। इसके अलावा जेजेपी ने तेज बहादुर यादव को प्रत्याशी बनाया, लेकिन वह उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार हो गए और करनाल में प्रचार नहीं कर सके।
यहां देखें LIVE नतीजे – रोहतक | अंबाला कैंट | बरौदा | कैथल
बता दें कि तेज प्रताप यादव इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से लोकसभा का पर्चा भरा था। लेकिन किसी कारण से उनका नामांकन रद्द हो गया था। जिसके कुछ समय बाद उन्होंने हरियाणा के सीएम के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।
यहां देखें LIVE नतीजे – हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम 2019 | महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2019
करनाल से CM मनोहर लाल खट्टर 50 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। लेकिन राज्य में बीजेपी जीत से दूर रह गई। अब उसे सत्ता पाने के लिए दूसरे दलों की ओर रुख करना है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल विधानसभा सीट पर 41,950 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के तरलोचन सिंह पीछे चल रहे हैं।
दादरी से भाजपा की उम्मीदवार बबीता फोगट ने कहा कि मैं उन लोगों को धन्यवाद देती हूं जिन्होंने मेरा समर्थन किया। उन्होंने मुझे जिस तरह का सम्मान दिया, मैं उसके लिए शुक्रगुजार हूं। लोग भाजपा के काम पर भरोसा करते हैं और इसीलिए वे पार्टी को वोट देते हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मीडिया को संबोधित किया और कहा कि कांग्रेस ने राज्य में 32 सीटों पर बढ़त बनाए रखी। उन्होंने कहा, "भाजपा सरकार के खिलाफ फैसला है। हमारे सामने कई विकल्प हैं, हम एक मजबूत सरकार बनाएंगे। मैं सभी दलों से भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की अपील करता हूं।"
हिसार जिले के नारनौंद निर्वाचन क्षेत्र से हरियाणा के वित्त मंत्री और भाजपा उम्मीदवार कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि रुझानों के अनुसार, मुझे लगता है कि सार्वजनिक जनादेश जनता पार्टी (जेजेपी) के पक्ष में है। हम सार्वजनिक जनादेश का सम्मान करते हैं।
तीसरे चरण की मतगणना के बाद करनाल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर 14030 वोटों से आगे चल रहे हैं।
करनाल से BJP प्रत्याशी और बीजेपी उम्मीदवार मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहले राउंड के बाद 1908 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं तेज बहादुर को पहले राउंड में महज 276 वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी तरलोचन सिंह 2626 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर पहले दौर की मतगणना के बाद करनाल विधानसभा सीट से 4588 वोटों से आगे चल रहे हैं।
Haryana Assembly Elections2019:सीएम खट्टर की सीट करनाल में वोटों की गिनती जारी है। यहां बड़ा देखने को मिला सकता है।
2014 में करनाल से मनोहर लाल खट्टर ने भारी मतों से जीत हासिल की थी। उनको 82485 वोट मिले थे जबकि निर्दलीय प्रत्याशी जयप्रकाश गुप्ता को महज 18712 वोट मिले थे। खट्टर ने 63773 वोटों से जीत हासिल की थी।
करनाल सीट पर सीएम मनोहर लाला खटटर के सामने BSF के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव मैदान में हैं। इससे पहले यादव ने वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ पर्चा भरा था, लेकिन वह निरस्त हो गया था।