Jharkhand Election/Chunav Results 2019: झारखंड व‍िधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद झारखंड मुक्‍त‍ि मोर्चा (जेएमएम) के नेता हेमंत सोरेन का झारखंड का मुख्‍यमंत्री बनना तय माना जा रहा है। उन्‍होंने 23 द‍िसंबर (सोमवार) को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा क‍ि कल तक सब साफ हो जाएगा। सोरेन पहले भी उप मुख्‍यमंत्री और मुख्‍यमंत्री रह चुके हैं।

हेमंत सोरेेेन को राजनीत‍ि व‍िरासत में ही म‍िली है। उनके प‍िता श‍िबू सोरेेेन अलग झारखंड राज्‍य की लड़ाई के अहम योद्धा रहे हैं। राज्‍य बनने के बाद वह मुख्‍यमंत्री भी बने थे। 2010 में जब उनके बेटे हेमंंत उप मुख्‍यमंत्री हुआ करते थे, तब श‍िबू सोरेन ने साफ कहा था क‍ि वह माओवाद‍ियों का समर्थन करते हैं। हालांक‍ि, उन्‍होंने न‍िर्दोष लोगों की हत्‍या का व‍िरोध क‍िया था।

Check all the updates on Jharkhand election results 2019 here. We bring you all the latest reports from the eci website.

हेमंत सोरेन 13 जुलाई, 2013 को 13 साल पुरानेे राज्‍य के नौवें मुख्‍यमंत्री बने थे। वह राज्‍य के पांचवेे आद‍िवासी मुख्‍यमंत्री थे। उनके प‍िता श‍िबू सोरेन तीन बार मुख्‍यमंत्री रहे। इनके अलावा बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा राज्‍य के आद‍िवासी मुख्‍यमंत्री रहे हैं।

झारखंड का गठन 15 नवंबर, 2000 को हुआ था। इसमें 17 साल भाजपा का ही शासन रहा। लेक‍िन, इस बार लोग राज्‍य सरकार के काम से खुश नहींं बताए जाते। यह जहां चुनाव नतीजों में द‍िखाई दे रहा है, वहीं सर्वेे एजेंसी एक्‍स‍िस के एमडी प्रदीप गुप्‍ता की बात से भी यह जाह‍िर होता है। गुप्‍ता ने कहा क‍ि उनके सर्वे में शाम‍िल केवल दो फीसदी लोगों ने कहा था क‍ि वह राज्‍य सरकार के काम के आधार पर भाजपा को वोट देंगे।

Jharkhand Election Results 2019 LIVE Updates