Jhalrapatan Rajasthan Vidhan Sabha Election Result 2018: राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झलरापाटन विधानसभा सीट जीत ली है। यहां पर उन्होंने अपने निकतम प्रतिद्वंदी को 27 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव की तर्ज पर ही इस बार भी राजस्थान की ‘महारानी’ झालरापटन से ही चुनाव मैदान में थीं। झालरापाटन सीट राजस्थान के झालावाड़ जिले में आती है। विशेषज्ञों की मानें तो वसुंधरा लिए इस बार का मुकाबला पिछले चुनाव की तुलना में ज्यादा कठिन रहने के आसार थे। वर्ष 2013 के चुनाव में कांग्रेस ने वसुंधरा के खिलाफ युवा मीनाक्षी चंद्रावत को मैदान में उतारा था। लेकिन, इस बार कांग्रेस ने उनके खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह को उतारा था। ऐसे में झालरापाटन के चुनाव परिणाम पर सभी की निगाहें टिकी थीं। अब इस सीट के फाइनल नतीजों के मुताबिक मानवेंद्र सिंह को हार का सामना करना पड़ा है।
इससे पहले वसुंधरा राजे ने वर्ष 2013 में 63% मत हासिल कर कांग्रेस प्रत्याशी पर आसान जीत दर्ज की थी। उस वक्त झालरापाटन में कुल 2,28,977 रिजस्टर्ड मतदाता थे। वसुंधरा को कुल 1,14,384 मत हासिल हुआ था। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी चंद्रावत को कुल 53,488 मत मिले थे। इन दोनों प्रत्याशियों के बाद सबसे ज्यादा वोट NOTA (2.06 फीसद) को मिला था।
Election Result 2018 LIVE: Rajasthan | Telangana | Mizoram | Madhya Pradesh | Chhattisgarh
Highlights
राजस्थान की झालरापाटन सीट पर वसुंधरा राजे ने 27 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज कर ली है। यहां पर उनकी टक्कर कांग्रेस के मानवेंद्र सिंह से थी। मानवेंद्र सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र हैं।
झालरापाटन सीट पर वसुंधरा की जीत लगभग तय दिख रही है। ताजा रुझानों के मुताबिक इस सीट पर सीएम राजे 25 हजार से भी ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। अगर ट्रेंड यही चलता रहा तो इस बार भी इस पर उनकी जीत तय है।
झलरापाटन की सीट वसुंधरा राजे के लिए हमेशा से अपनी रही है। वो यहां से पिछले तीन चुनाव जीत चुकी हैं। ताजा रुझानों के मुताबिक इस बार भी वसुंधरा की जीत लगभग तय है।
राजस्थान सीएम वसुंधरा राजे अपनी झालरपाटन सीट जीतती दिख रही हैं। वह कांग्रेस के मानवेंद्र सिंह से लगभग 20 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। शुरुआती रुझानों से लेकर अबत वह आगे ही चल रही हैं। वोटों का अंतर भी बढ़ता जा रहा है।
वसुंधरा राजे ने वर्ष 2013 में 63% मत हासिल कर कांग्रेस प्रत्याशी पर आसान जीत दर्ज की थी। उस वक्त झालरापाटन में कुल 2,28,977 रिजस्टर्ड मतदाता थे। वसुंधरा को कुल 1,14,384 मत हासिल हुआ था। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी चंद्रावत को कुल 53,488 मत मिले थे। हालांकि इस बार वसुंधरा की जीत का अंतर कम हो सकता है।
वसुंधरा राजे सिंधिया अपने प्रतिद्वंदी पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह से काफी आगे निकल गई हैं। इस सीट पर सीएम की जीत तय कही जा सकती है। रुझानों के हिसाब से कांग्रेस झलरापाटन से हार रही है।
राजस्थान में सीएम वसुंधरा के हाथों सत्ता जाना लगभग तय माना जा रहा है। लेकिन झालरपाटन से वसुंधरा जीत रही हैं। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मानवेंद्र सिंह से आगे चल रही हैं।
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया अपनी पारंपरिक सीट झालरपाटन से आगे चल रही हैं। यहां कांग्रेस के मानवेंद्र सिंह से उनका मुकाबला है। पिछली बार भी वसुंधरा राजे ने इसी सीट से भारी विजय हासिल की थी।