Jhalrapatan Rajasthan Vidhan Sabha Election Result 2018: राजस्‍थान की मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे ने झलरापाटन विधानसभा सीट जीत ली है। यहां पर उन्होंने अपने निकतम प्रतिद्वंदी को 27 हजार से ज्यादा वोटों से हराया।  वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव की तर्ज पर ही इस बार भी राजस्‍थान की ‘महारानी’ झालरापटन से ही चुनाव मैदान में थीं। झालरापाटन सीट राजस्‍थान के झालावाड़ जिले में आती है। विशेषज्ञों की मानें तो वसुंधरा लिए इस बार का मुकाबला पिछले चुनाव की तुलना में ज्‍यादा कठिन रहने के आसार थे। वर्ष 2013 के चुनाव में कांग्रेस ने वसुंधरा के खिलाफ युवा मीनाक्षी चंद्रावत को मैदान में उतारा था। लेकिन, इस बार कांग्रेस ने उनके खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह को उतारा था। ऐसे में झालरापाटन के चुनाव परिणाम पर सभी की निगाहें टिकी थीं। अब इस सीट के फाइनल नतीजों के मुताबिक मानवेंद्र सिंह को हार का सामना करना पड़ा है।

इससे पहले वसुंधरा राजे ने वर्ष 2013 में 63% मत हासिल कर कांग्रेस प्रत्‍याशी पर आसान जीत दर्ज की थी। उस वक्‍त झालरापाटन में कुल 2,28,977 रिजस्‍टर्ड मतदाता थे। वसुंधरा को कुल 1,14,384 मत हासिल हुआ था। वहीं, कांग्रेस प्रत्‍याशी मीनाक्षी चंद्रावत को कुल 53,488 मत मिले थे। इन दोनों प्रत्‍याशियों के बाद सबसे ज्‍यादा वोट NOTA (2.06 फीसद) को मिला था।

Election Result 2018 LIVE: Rajasthan | Telangana | Mizoram | Madhya Pradesh | Chhattisgarh 

Live Blog

13:59 (IST)11 Dec 2018
27 हजार से ज्यादा वोटों से जीतीं वसुंधरा राजे, मानवेंद्र सिंह की हार

राजस्थान की झालरापाटन सीट पर वसुंधरा राजे ने 27 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज कर ली है। यहां पर उनकी टक्कर कांग्रेस के मानवेंद्र सिंह से थी। मानवेंद्र सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र हैं।

13:52 (IST)11 Dec 2018
25 हजार से ज्यादा वोटों से आगे निकलीं वसुंधरा

झालरापाटन सीट पर वसुंधरा की जीत लगभग तय दिख रही है। ताजा रुझानों के मुताबिक इस सीट पर सीएम राजे 25 हजार से भी ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। अगर ट्रेंड यही चलता रहा तो इस बार भी इस पर उनकी जीत तय है।

12:25 (IST)11 Dec 2018
वसुंधरा लगातार चौथी बार झालरापाटन फतह की ओर

झलरापाटन की सीट वसुंधरा राजे के लिए हमेशा से अपनी रही है। वो यहां से पिछले तीन चुनाव जीत चुकी हैं। ताजा रुझानों के मुताबिक इस बार भी वसुंधरा की जीत लगभग तय है।  

11:45 (IST)11 Dec 2018
17 हजार से ज्यादा वोटों से आगे वसुंधरा

राजस्थान सीएम वसुंधरा राजे अपनी झालरपाटन सीट जीतती दिख रही हैं। वह कांग्रेस के मानवेंद्र सिंह से लगभग 20 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। शुरुआती रुझानों से लेकर अबत वह आगे ही चल रही हैं। वोटों का अंतर भी बढ़ता जा रहा है।  

11:16 (IST)11 Dec 2018
अंतर कम लेकिन वसुंधरा की जीत मुमकिन

वसुंधरा राजे ने वर्ष 2013 में 63% मत हासिल कर कांग्रेस प्रत्‍याशी पर आसान जीत दर्ज की थी। उस वक्‍त झालरापाटन में कुल 2,28,977 रिजस्‍टर्ड मतदाता थे। वसुंधरा को कुल 1,14,384 मत हासिल हुआ था। वहीं, कांग्रेस प्रत्‍याशी मीनाक्षी चंद्रावत को कुल 53,488 मत मिले थे। हालांकि इस बार वसुंधरा की जीत का अंतर कम हो सकता है। 

10:37 (IST)11 Dec 2018
मानवेंद्र सिंह से काफी आगे वसुंधरा

वसुंधरा राजे सिंधिया अपने प्रतिद्वंदी पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह से काफी आगे निकल गई हैं। इस सीट पर सीएम की जीत तय कही जा सकती है। रुझानों के हिसाब से कांग्रेस झलरापाटन से हार रही है।

10:07 (IST)11 Dec 2018
सत्ता जा रही लेकिन सीट निकल रही

राजस्थान में सीएम वसुंधरा के हाथों सत्ता जाना लगभग तय माना जा रहा है। लेकिन झालरपाटन से वसुंधरा जीत रही हैं। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मानवेंद्र सिंह से आगे चल रही हैं।

09:52 (IST)11 Dec 2018
झालरपाटन से सीएम वसुंधरा आगे

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया अपनी पारंपरिक सीट झालरपाटन से आगे चल रही हैं। यहां कांग्रेस के मानवेंद्र सिंह से उनका मुकाबला है। पिछली बार भी वसुंधरा राजे ने इसी सीट से भारी विजय हासिल की थी।