Delhi, Haryana Lok Sabha Election/Chunav Results 2019: 2019 लोकसभा चुनाव के तहत 542 सीटों पर सात चरणों के तहत मतदान हुआ। ऐसे में आज (23 मई) देश में 17वीं लोकसभा के गठन के लिए नतीजों की शुरुआत हो चुकी है और सभी के मन में एक ही सवाल है- इस बार किसकी सरकार ? खैर ये तो कुछ घंटों में साफ हो जाएगा कि जनता ने किसको चुना है। लेकिन एक बात जो सबसे अहम है कि आखिर कैसे देखें सबसे सही और सटीक चुनाव के नतीजे। इस रिपोर्ट (लाइव ब्लॉग) में आपको बताते हैं कि आप दिल्ली और हरियाणा के सबसे सही और सटीक लाइव चुनावी नतीजे कैसे देख सकते हैं। इसके साथ ही दिल्ली और हरियाणा की हर चुनावी अपडेट की भी जानकारी देंगे।

2019 Lok Sabha Election Result: चुनाव की हर खबर जानें सिर्फ एक क्लिक में

Delhi: दिल्ली में 7 लोकसभा सीटे हैं। ये सात सीटे हैं- चांदनी चौक, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तर पूर्व दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, दक्षिण दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली। इन सात सीटों के लिए करीबन सभी वेबसाइट और न्यूज चैनल्स अपडेट देते रहेंगे लेकिन सबसे सटीक आंकड़े आप चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। चुनाव आयोग की इस वेबसाइट पर न सिर्फ 2019 लोकसभा चुनाव के सबसे सटीक आंकड़ें मिलेंगे बल्कि साथ ही 2014 या उससे पहले की भी कोई जानकारी आप चाहते हैं तो वो भी आपको मिल सकती है। वहीं कौनसी सीट से कौनसा नेता मैदान में हैं आदि जानकारी भी आपको इस वेबसाइट पर मिल जाएगी। वेबसाइट का लिंक- https://ceodelhi.gov.in/home.aspx

Haryana: हरियाणा में कुल 10 लोकसभा सीटे हैं। ये 10 सीटे हैं- सोनीपत, रोहतक, हिसार , गुड़गांव, भिवानी, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, करनाल, सिरसा और अम्बाला। इन दस सीटों के सबसे सटीक लाइव नतीजे आप चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://ceoharyana.nic.in/ पर देख सकते हैं। चुनाव आयोग की इस वेबसाइट पर न सिर्फ 2019 लोकसभा चुनाव के सबसे सटीक आंकड़ें मिलेंगे बल्कि साथ ही 2014 या उससे पहले की भी कोई जानकारी आप चाहते हैं तो वो भी आपको मिल सकती है। वहीं कौनसी सीट से कौनसा नेता मैदान में हैं आदि जानकारी भी आपको इस वेबसाइट पर मिल जाएगी।

Live Blog

15:22 (IST)23 May 2019
हरियाणा में दस सीटों पर बीजेपी आगे

हरियाणा में बीजेपी सभी 10 सीटों से आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस एक सीट पर आगे है। कांगेस के दीपेंद्र हुड्डा और भाजपा के अरविंद शर्मा के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

14:49 (IST)23 May 2019
पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा- सबका साथ + सबका विकास + सबका विश्वास = विजयी भारत

पीएम नरेन्द्र मोदी ने लिखा- 'सबका साथ + सबका विकास + सबका विश्वास = विजयी भारत Together we grow. Together we prosper. Together we will build a strong and inclusive India. India wins yet again '  

 
13:46 (IST)23 May 2019
हरियाणा का क्या है हाल

गुरुग्राम से बीजेपी के राव इंद्रजीत और रोहतक से अरविंद कुमार शर्मा आगे चल रहे हैं। सोनीपत से कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और रोहतक से उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा पीछे चल रहे हैं। सोनीपत से चौटाला परिवार के दिग्विजय सिंह चौटाला भी पीछे चल रहे हैं।

13:00 (IST)23 May 2019
45995 वोट से आगे सनी देओल

गुरदासपुर में भाजपा के सनी देओल ने 45995 वोट से बढ़त बनाई हैं। वहीं, अमृतसर में कांग्रेस की गुरजीत औजला ने 29036 वोटों से बढ़त बनाई है।

12:08 (IST)23 May 2019
Delhi: किस सीट पर कौन है आगे

नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी आगे (बीजेपी)

पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर आगे (बीजेपी)

दक्षिण दिल्ली से रमेश विधूड़ी आगे (बीजेपी)

उत्तर पश्चिम दिल्ली से हंस राज हंस आगे (बीजेपी)

चाँदनी चौक से हरवर्धन आगे (बीजेपी)

उत्तर पूर्व दिल्ली से मनोज तिवारी आगे (बीजेपी)

पश्चिम दिल्ली से प्रवेश वर्मा आगे (बीजेपी)

09:47 (IST)23 May 2019
शीला दीक्षित पीछे

दिल्ली की उत्तर पूर्व सीट से शीला दीक्षित पीछे हैं।

09:43 (IST)23 May 2019
नॉर्थ वेस्ट सीट से आगे हंसराज हंस

एबीपी न्यूज के रूझानों के मुताबिक दिल्ली की नॉर्थ वेस्ट सीट से बीजेपी के प्रत्याशी हंसराज हंस आगे चल रहे हैं। 

09:11 (IST)23 May 2019
Delhi: साउथ दिल्ली से बीजेपी प्रत्याशी रमेश आगे

दिल्ली में बीजेपी के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी आगे चल रहे हैं।
 
 

09:08 (IST)23 May 2019
Delhi: 6 पर बीजेपी तो एक सीट पर आगे हैं कांग्रेस

दिल्ली की सात सीटों पर से 6 सीटों पर बीजेपी आगे है। वहीं एक सीट पर कांग्रेस आगे है।

08:27 (IST)23 May 2019
पंजाब में चार सीटों पर आगे कांग्रेस

एबीपी न्यूज के रूझानों के मुताबिक पंजाब में कांग्रेस चार सीटों पर आगे है।

08:22 (IST)23 May 2019
Delhi: 2009 का गणित

लोकसभा चुनाव 2009: दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।
1. चांदनी चौक सीट विजेता- कपिल सिब्बल
पार्टी- कांग्रेस
2.पूर्वी दिल्ली सीट विजेता- संदीप दीक्षित
पार्टी- कांग्रेस
3.नई दिल्ली सीट विजेता- अजय माकन
पार्टी- कांग्रेस
4. उत्तर पूर्व दिल्ली सीट विजेता- जय प्रकाश अग्रवाल
पार्टी- कांग्रेस
5.उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट विजेता- कृष्णा तीरथ
पार्टी- कांग्रेस
6.दक्षिण दिल्ली सीट विजेता- महाबल मिश्रा
पार्टी- कांग्रेस
7.पश्चिमी दिल्ली सीट विजेता- रमेश कुमार

08:21 (IST)23 May 2019
Delhi: 2004 का गणित

पार्टी- कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2004: इस चुनाव में कांग्रेस ने यहां की सात में छह सीटें जीत ली थीं। सिर्फ एक सीट पर उसे हार का सामना करना पड़ा था।
1.आउटर दिल्ली- सज्जन कुमार
पार्टी- कांग्रेस
2.चांदनी चौक- कपिल सिब्बल
पार्टी- कांग्रेस
3.दिल्ली सदर- जगदीश टाइटलर
पार्टी- कांग्रेस
4.पूर्वी दिल्ली- संदीप दीक्षित
पार्टी- कांग्रेस
5.नई दिल्ली- अजय माकन
पार्टी-कांग्रेस
6.करोल बाग- कृष्णा तीरथ
पार्टी- कांग्रेस
7.दक्षिण दिल्ली- विजय कुमार मल्होत्रा
पार्टी- बीजेपी

08:02 (IST)23 May 2019
जानें 2014 में क्या था दिल्ली का गणित

लोकसभा चुनाव 2014: दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। यहां कांग्रेस सातों सीटों पर तीसरे नंबर पर रही थी, जबकि आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2013 में आप को 29.49 फीसदी वोट मिले। वहीं लोकसभा चुनाव 2014 में आम आदमी पार्टी का वोट शेयर बढ़कर 32.09 फीसदी तक पहुंच गया था, लेकिन वह एक भी सीट नहीं जीत पाई।
साल 2014 के दिल्ली लोकसभा सीटों के विजेता
1. चांदनी चौक सीट विजेता- हर्षवर्धन
पार्टी-बीजेपी
2. पूर्वी दिल्ली सीट विजेता- महेश गिरि
पार्टी- बीजेपी
3.नई दिल्ली सीट विजेता- मीनाक्षी लेखी
पार्टी- बीजेपी
4. उत्तर पूर्व दिल्ली सीट विजेता- मनोज तिवारी
पार्टी- बीजेपी
5. उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट विजेता- उदित राज
पार्टी- बीजेपी
6. दक्षिण दिल्ली सीट विजेता- रमेश बिदुड़ी
पार्टी- बीजेपी
7. पश्चिमी दिल्ली सीट विजेता-प्रवेश साहिब सिंह वर्मा
पार्टी- बीजेपी

07:47 (IST)23 May 2019
कहां देखने को मिलेगा दिल्ली के सबसे सटीक और सहीं आंकड़े

दिल्ली के चुनावी नतीजों के लिए सबसे सटीक और सबसे सही चुनावी आंकड़े आप चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। वेबसाइट का लिंक- https://ceodelhi.gov.in/home.aspx