Bihar, Jharkhand, Orissa Lok Sabha Election/Chunav Results 2019: बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से गिरिराज सिंह आगे चल रहे हैं। उन्होंने सीपीएम के उम्मीदवार कन्हैया कुमार को पछाड़ दिया है। वहीं, हजारीबाग सीट से जयंत सिन्हा ने बढ़त बना रखी है। उधर, झारखंड से पहला नतीजा आ गया है। कोडरमा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार अन्नपूर्णा ने जीत दर्ज की है। बता दें कि बिहार (40), ओडिशा (21) और झारखंड (14) इन तीनों राज्यों में कुल 75 लोकसभा सीटों पर दांव लगा हुआ है। अगर आप इन तीनों राज्यों की लोकसभा सीटों के नतीजे लाइव देखना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट करेगी मदद।
Election Results 2019 Updates: चुनाव से जुड़े हर अपडेट्स यहां पढ़ें
यहां देख सकते हैं लाइव: आप देश के किसी भी राज्य की लोकसभा सीटों की लाइव कवरेज देखना चाहते हैं तो इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट का रुख कर सकते हैं। चुनाव आयोग ने हर राज्य के लिए अलग वेबसाइट बनाई है, जिनके बारे में हम आपको बता रहे हैं। वहीं, इलेक्शन कमीशन की मुख्य वेबसाइट http://www.eci.gov.in पर भी हर राज्य की लोकसभा सीटों के नतीजों की जानकारी मिल सकती है। इस वेबसाइट पर हिंदी और अंग्रेजी भाषा में कंटेंट पढ़ा जा सकता है। इसके बाद भी आपको वेबसाइट पर कुछ ढूंढने में दिक्कत हो रही है तो सर्च का ऑप्शन भी मौजूद है।
Lok Sabha Election Results 2019: Check Here
1. रांची- बीजेपी के संजय सेठ 91000 वोट से आगे।
2. खूंटी- कांग्रेस के कालीचरण मुंडा 26850 वोट से आगे।
3. सिंहभूम- कांग्रेस की गीता कोड़ा 56125 वोट से आगे।
4. हजारीबाग- बीजेपी के जयंत सिन्हा एक लाख से अधिक वोट से आगे।
5. गिरिडीह- आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी 70 हजार वोट से आगे।
6. कोडरमा- बीजेपी की अन्नपूर्णा देवी जीतीं।
7. पलामू- बीजेपी के बीडी राम 101400 आगे।
8. राजमहल- बीजेपी के हेमलाल मुर्मू 8519 वोट से आगे।
9. लोहरदगा- कांग्रेस के सुखदेव भगत 2000 वोट से आगे।
10. धनबाद- बीजेपी के पीएन सिंह 86760 वोट से आगे।
11. चतरा- बीजेपी के सुनील सिंह वोट 89000 से आगे।
12. जमशेदपुर- बीजेपी के विद्युत वरण महतो 140391 वोट से आगे।
13. दुमका- बीजेपी के सुनील सोरेन 20355 वोट से आगे।
14. गोड्डा- बीजेपी के निशिकांत दुबे 14646 वोट से आगे।
सातवें चक्र में शिबू सोरेन 20355 मतों से पीछे, कुल 369338 मतों की हुई गिनती, सुनील को 176378, शिबू सोरेन को 156023 मत मिले।
बालासोर, बारगढ़, बरहामपुर, भद्रक, भुवनेश्वर, बोलनगीर, कटक, ढेंकानाल, जगतसिंहपुर, जाजपुर, कालाहांडी, कंधमाल, क्योंझर, कोरापुट, मयूरभंज, नबरंगपुर, पुरी, संबलपुर, सुंदरगढ़, आस्का और केद्रपाड़ा।
चतरा, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, हजारीबाग, जमशेदपुर, खूंटी, कोडरमा, लोहरदगा, पलामू, राजमहल, रांची और सिंहभूम।
झारखंड की गोड्डा सीट पर बीजेपी ने बढ़त बना रखी है। यहां बीजेपी प्रत्याशी करीब 6 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, प्रतिद्वंद्वी जेवीएम दूसरे नंबर पर है।
Bjp 10119
Jvm 4024
गोड्डा . भाजपा : 5535, झविमो : 2354
दुमका. भाजपा: 38518, झामुमो: 23740
राजमहल. भाजपा : 8856, झामुमो : 5785
अररिया, आरा, औरंगाबाद, बांका, भागलपुर, बक्सर, दरभंगा, गया, गोपालगंज, हाजीपुर, जहानाबाद, जमुई, झंझारपुर, काराकाट, कटिहार, खगड़िया, मधेपुरा, मधुबनी, महाराजगंज, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालन्दा, नवादा, पश्चिम चम्पारण, पाटलिपुत्र, पटना साहिब, पूर्णिया, पूर्वी चम्पारण, समस्तीपुर, सारण, सासाराम, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान, पौल, उजियारपुर, वैशाली, वाल्मीकि नगर, बेगूसराय और किशनगंज।
बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर लाइव कवरेज देखने के लिए यूजर्स ceobihar.nic.in का रुख कर सकते हैं। इलेक्शन कमीशन की इस वेबसाइट पर आपको कई महत्वपूर्ण लिंक मिलेंगे। यहां इलेक्शन रिजल्ट का लिंक भी मौजूद है, जिस पर क्लिक करके आप चुनाव की लाइव कवरेज देख सकते हैं। वहीं, सीट वाइज नतीजे भी मालूम कर सकते हैं।
बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर लाइव कवरेज देखने के लिए यूजर्स ceobihar.nic.in का रुख कर सकते हैं। इलेक्शन कमीशन की इस वेबसाइट पर आपको कई महत्वपूर्ण लिंक मिलेंगे। यहां इलेक्शन रिजल्ट का लिंक भी मौजूद है, जिस पर क्लिक करके आप चुनाव की लाइव कवरेज देख सकते हैं। वहीं, सीट वाइज नतीजे भी मालूम कर सकते हैं।