Haryana, Maharashtra Assembly Elections (Vidhan Sabha) 2019 Updates: हरियाणा सीएम मनोहरलाल खट्टर के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। सोनिया गांधी पर खट्टर की टिप्पणी का जवाब देते हुए कमल नाथ सरकार में मंत्री इमरती देवी ने कहा- सोनिया गांधी वो चांद है जो धूल फेंकने से मैला नहीं होता।
कांग्रेस ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ अपने घटिया बयान, महिलाओं के अपमान और असामाजिक सोच के लिए मुख्यमंत्री खट्टर को देश की समस्त महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।’’
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर ‘अडानी और अंबानी के लाउडस्पीकर’ होने का आरोप लगाया और कहा कि अगर अर्थव्यवस्था की यही स्थिति बनी रही तो अगले छह महीनों में पूरा देश एक आवाज में मोदी के खिलाफ खड़ा होगा।
Highlights
मुझे खुशी है कि करर्तापुर कोरिडोर परियोजना पूरी होने वाली है। हम भाग्यशाली हैं कि हमें सात दशक पहले हुई राजनीतिक और रणनीतिक विफलता को कुछ हद तक ठीक करने का मौका मिला है।
मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का घोषणापत्र किया जारी ।
जहां तक राष्ट्रवाद का सवाल है, सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है। हरियाणा में बेरोजगारी दर 28% है। हम देश में चौथे स्थान पर हैं जहां तक महिलाओं के खिलाफ अपराधों का संबंध है। अपराधियों को यहां आने और खुद को मजबूत करने का अवसर दिया है।
पीएम नरेंद्र मोदी आज हरियाणा में चरखी दादरी और कुरुक्षेत्र में सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज महाराष्ट्र के वानी (यवतमाल में) और आरवी (वर्धा में) की रैलियों को संबोधित करेंगे।
महाराष्ट्र चुनाव में रैली करने पहुंची बीएसपी चीफ मायावती ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर ने अपनी मौत के कुछ दिनों पहले ही धर्म बदला था। उन्होंने अपने भी धर्म बदलने के संकेत दिए।
हरियाणा सीएम मनोहरलाल खट्टर के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। सोनिया गांधी पर खट्टर की टिप्पणी का जवाब देते हुए कमल नाथ सरकार में मंत्री इमरती देवी ने कहा- सोनिया गांधी वो चांद है जो धूल फेंकने से मैला नहीं होता।
deleting_message
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर 'अडानी और अंबानी के लाउडस्पीकर' होने का आरोप लगाया और कहा कि अगर अर्थव्यवस्था की यही स्थिति बनी रही तो अगले छह महीनों में पूरा देश एक आवाज में मोदी के खिलाफ खड़ा होगा।
कांग्रेस ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ अपने घटिया बयान, महिलाओं के अपमान और असामाजिक सोच के लिए मुख्यमंत्री खट्टर को देश की समस्त महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।’’ वहीं, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री खट्टर जी, आपके लिए महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना कोई नई बात नहीं है। लेकिन अपने सोनिया जी के खिलाफ जो टिप्पणी की है, वह पूरे नारी समाज का घोर अपमान है। आपके शासन में हरियाणा क्राइम कैपिटल बन गया है। हरियाणा की आधी आबादी 21 अक्टूबर को आपको सबक सिखाने के लिए तैयार है।’’
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा कथित तौर अपमानजनक टिप्पणी को कांग्रेस ने असंसदीय व निंदनीय करार दिया। पार्टी ने कहा कि इस बयान के लिए खट्टर को देश की सभी महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। पार्टी ने यह दावा भी किया कि इस विधानसभा चुनाव में हरियाणा की महिलाएं खट्टर को उनकी 'महिला विरोधी सोच' के लिए सबक सिखाएंगी।
हरियाणा में विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य के हरियाणा से लगते सीमावर्ती इलाकों में सूखा दिवस घोषित किया गया है। संयुक्त शासन सचिव वित्त (आबकारी) विभाग के अनुसार, यह सूखा दिवस हरियाणा राज्य की सीमा से लगती राज्य की हनुमानगढ़, चुरू, झुन्झुनू, सीकर, जयपुर, अलवर तथा भरतपुर जिले की सीमा के तीन किलोमीटर क्षेत्र में 19 अक्टूबर की शाम छह बजे से 21 अक्टूबर की शाम छह बजे तक प्रभावी रहेगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान कश्मीर को भूल जाए और आतंकवाद के खिलाफ ‘ईमानदारी से लड़ाई’ लड़े। इसके साथ ही उन्होंने पड़ोसी मुल्क को चेताया कि अगर उसने यही रवैया जारी रखा तो कोई भी ताकत उसे टूटने से रोक नहीं पाएगी। रक्षा मंत्री ने कहा कि अगर पाकिस्तान अपने दम पर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ सकता है तो भारत उसकी मदद करने को तैयार है, लेकिन पाकिस्तान की मंशा कपटपूर्ण है।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यहां एक चुनावी सभा में कहा कि भाजपा के पक्ष में वोट देने का मतलब ‘‘पाकिस्तान पर परमाणु बम गिराना’’ होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव बेहद महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाने के बाद देश में होने वाले यह पहले चुनाव हैं।
माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा है कि देश ‘‘अभूतपूर्व आर्थिक संकट’’ का सामना कर रहा है और इसकी वजह नोटबंदी, जीएसटी तथा भाजपा नीत राजग सरकार का सांठगांठ से चलने वाला पूंजीवाद है। वह रविवार को महाराष्ट्र में पालघर जिले के दहानू में माकपा उम्मीदवार विनोद निकोल के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश और इसके नागरिकों को बचाना है तो भाजपा और शिवसेना को हराना जरूरी है।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने दावा किया है कि कांग्रेस राज्य में अगली सरकार बनाएगी क्योंकि उसे यहां लोगों का ‘‘भारी’’ समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस की राज्य इकाई के विधायक दल के नेता हुड्डा ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि वह लोगों से किए गए वादे को पूरा करने में ‘‘नाकाम’’ रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खट्टर ने एक सभा में कथित तौर पर कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ दिया और कहा कि नया कांग्रेस अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा। हमने इस निर्णय का स्वागत किया था। वंशवाद की राजनीति को खत्म करने के लिए यह अच्छा फैसला था। इन लोगों ने देशभर में (नए अध्यक्ष की) तलाश शुरू की। तीन महीने के बाद उन्होंने सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बना दिया। यह तो ऐसा हुआ, जैसे खोदा पहाड़, निकली चुहिया, वह भी मरी हुई।’’
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा, ‘‘मैं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की टिप्पणी की निंदा करती हूं। उनकी टिप्पणी असंसदीय और निंदनीय है। यह महिलाओं के प्रति उनके और बीजेपी के अपमानजनक रुख को दर्शाती है। विमर्श के स्तर को नीचे ले जाना बेरोजगारी और गंभीर आर्थिक मंदी जैसे असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास है।’’