Haryana, Maharashtra Assembly Elections (Vidhan Sabha) 2019  Updates: हरियाणा सीएम मनोहरलाल खट्टर के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। सोनिया गांधी पर खट्टर की टिप्पणी का जवाब देते हुए कमल नाथ सरकार में मंत्री इमरती देवी ने कहा- सोनिया गांधी वो चांद है जो धूल फेंकने से मैला नहीं होता।

कांग्रेस ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ अपने घटिया बयान, महिलाओं के अपमान और असामाजिक सोच के लिए मुख्यमंत्री खट्टर को देश की समस्त महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।’’

महाराष्ट्र चुनाव में रैली करने पहुंची बीएसपी चीफ मायावती ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर ने अपनी मौत के कुछ दिनों पहले ही धर्म बदला था। उन्होंने अपने भी धर्म बदलने के संकेत दिए।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर ‘अडानी और अंबानी के लाउडस्पीकर’ होने का आरोप लगाया और कहा कि अगर अर्थव्यवस्था की यही स्थिति बनी रही तो अगले छह महीनों में पूरा देश एक आवाज में मोदी के खिलाफ खड़ा होगा।

Live Blog

16:10 (IST)15 Oct 2019
पीएम नरेंद्र मोदी कहा- हमे खुशी है रर्तापुर कोरिडोर परियोजना पूरा हो गया

मुझे खुशी है कि करर्तापुर कोरिडोर परियोजना पूरी होने वाली है। हम भाग्यशाली हैं कि हमें सात दशक पहले हुई राजनीतिक और रणनीतिक विफलता को कुछ हद तक ठीक करने का मौका मिला है।

11:10 (IST)15 Oct 2019
बाजेपी ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए जारी किए घोषणा पत्र

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का घोषणापत्र किया जारी ।

10:44 (IST)15 Oct 2019
जेजेपी पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा राज्य के लिए बेरोजगारी बड़ा मुद्दा

जहां तक राष्ट्रवाद का सवाल है, सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है। हरियाणा में बेरोजगारी दर 28% है। हम देश में चौथे स्थान पर हैं जहां तक महिलाओं के खिलाफ अपराधों का संबंध है। अपराधियों को यहां आने और खुद को मजबूत करने का अवसर दिया है।

08:27 (IST)15 Oct 2019
इन जगहों पर रैली को संबोधित करेगे राहुल गांधी और पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी आज हरियाणा में चरखी दादरी और कुरुक्षेत्र में सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज महाराष्ट्र के वानी (यवतमाल में) और आरवी (वर्धा में) की रैलियों को संबोधित करेंगे।

04:09 (IST)15 Oct 2019
मायावती ने दिए धर्मांतरण के संकेत

महाराष्ट्र चुनाव में रैली करने पहुंची बीएसपी चीफ मायावती ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर ने अपनी मौत के कुछ दिनों पहले ही धर्म बदला था। उन्होंने अपने भी धर्म बदलने के संकेत दिए।

23:44 (IST)14 Oct 2019
सोनिया पर टिप्पणी को लेकर खट्टर पर बरसीं इमरती देवी, यूं दिया जवाब

हरियाणा सीएम मनोहरलाल खट्टर के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। सोनिया गांधी पर खट्टर की टिप्पणी का जवाब देते हुए कमल नाथ सरकार में मंत्री इमरती देवी ने कहा- सोनिया गांधी वो चांद है जो धूल फेंकने से मैला नहीं होता।

23:33 (IST)14 Oct 2019

deleting_message

17:26 (IST)14 Oct 2019
अडानी, अंबानी के लाउडस्पीकर हैं मोदी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर 'अडानी और अंबानी के लाउडस्पीकर' होने का आरोप लगाया और कहा कि अगर अर्थव्यवस्था की यही स्थिति बनी रही तो अगले छह महीनों में पूरा देश एक आवाज में मोदी के खिलाफ खड़ा होगा।

16:02 (IST)14 Oct 2019
खट्टर के विरोध में कांग्रेस ने लिखी यह बात

कांग्रेस ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ अपने घटिया बयान, महिलाओं के अपमान और असामाजिक सोच के लिए मुख्यमंत्री खट्टर को देश की समस्त महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।’’ वहीं, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री खट्टर जी, आपके लिए महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना कोई नई बात नहीं है। लेकिन अपने सोनिया जी के खिलाफ जो टिप्पणी की है, वह पूरे नारी समाज का घोर अपमान है। आपके शासन में हरियाणा क्राइम कैपिटल बन गया है। हरियाणा की आधी आबादी 21 अक्टूबर को आपको सबक सिखाने के लिए तैयार है।’’

16:02 (IST)14 Oct 2019
खट्टर ने सोनिया गांधी को बताया ‘मरी हुई चुहिया’, कांग्रेस बोली- माफी मांगें CM

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा कथित तौर अपमानजनक टिप्पणी को कांग्रेस ने असंसदीय व निंदनीय करार दिया। पार्टी ने कहा कि इस बयान के लिए खट्टर को देश की सभी महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। पार्टी ने यह दावा भी किया कि इस विधानसभा चुनाव में हरियाणा की महिलाएं खट्टर को उनकी 'महिला विरोधी सोच' के लिए सबक सिखाएंगी।

15:11 (IST)14 Oct 2019
हरियाणा से लगते सीमा क्षेत्रों में तीन दिन तक रहेगा सूखा दिवस

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य के हरियाणा से लगते सीमावर्ती इलाकों में सूखा दिवस घोषित किया गया है। संयुक्त शासन सचिव वित्त (आबकारी) विभाग के अनुसार, यह सूखा दिवस हरियाणा राज्य की सीमा से लगती राज्य की हनुमानगढ़, चुरू, झुन्झुनू, सीकर, जयपुर, अलवर तथा भरतपुर जिले की सीमा के तीन किलोमीटर क्षेत्र में 19 अक्टूबर की शाम छह बजे से 21 अक्टूबर की शाम छह बजे तक प्रभावी रहेगा।

15:08 (IST)14 Oct 2019
पाक आतंकवाद के खिलाफ लड़े नहीं तो वह टूट जाएगा: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान कश्मीर को भूल जाए और आतंकवाद के खिलाफ ‘ईमानदारी से लड़ाई’ लड़े। इसके साथ ही उन्होंने पड़ोसी मुल्क को चेताया कि अगर उसने यही रवैया जारी रखा तो कोई भी ताकत उसे टूटने से रोक नहीं पाएगी। रक्षा मंत्री ने कहा कि अगर पाकिस्तान अपने दम पर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ सकता है तो भारत उसकी मदद करने को तैयार है, लेकिन पाकिस्तान की मंशा कपटपूर्ण है।

15:07 (IST)14 Oct 2019
कमल का बटन दबाने का मतलब पाकिस्तान पर बम गिराना होगा : मौर्य

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यहां एक चुनावी सभा में कहा कि भाजपा के पक्ष में वोट देने का मतलब ‘‘पाकिस्तान पर परमाणु बम गिराना’’ होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव बेहद महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाने के बाद देश में होने वाले यह पहले चुनाव हैं।

15:06 (IST)14 Oct 2019
अभूतपूर्व आर्थिक संकट का कारण सरकार का ‘सांठगांठ से चलने वाला पूंजीवाद’ : येचुरी

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा है कि देश ‘‘अभूतपूर्व आर्थिक संकट’’ का सामना कर रहा है और इसकी वजह नोटबंदी, जीएसटी तथा भाजपा नीत राजग सरकार का सांठगांठ से चलने वाला पूंजीवाद है। वह रविवार को महाराष्ट्र में पालघर जिले के दहानू में माकपा उम्मीदवार विनोद निकोल के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश और इसके नागरिकों को बचाना है तो भाजपा और शिवसेना को हराना जरूरी है।

15:05 (IST)14 Oct 2019
हरियाणा में कांग्रेस के पास है जबरदस्त समर्थन, अगली सरकार बनाएंगे: हुड्डा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने दावा किया है कि कांग्रेस राज्य में अगली सरकार बनाएगी क्योंकि उसे यहां लोगों का ‘‘भारी’’ समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस की राज्य इकाई के विधायक दल के नेता हुड्डा ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि वह लोगों से किए गए वादे को पूरा करने में ‘‘नाकाम’’ रही है।

15:00 (IST)14 Oct 2019
सीएम खट्टर ने दिया था यह बयान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खट्टर ने एक सभा में कथित तौर पर कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ दिया और कहा कि नया कांग्रेस अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा। हमने इस निर्णय का स्वागत किया था। वंशवाद की राजनीति को खत्म करने के लिए यह अच्छा फैसला था। इन लोगों ने देशभर में (नए अध्यक्ष की) तलाश शुरू की। तीन महीने के बाद उन्होंने सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बना दिया। यह तो ऐसा हुआ, जैसे खोदा पहाड़, निकली चुहिया, वह भी मरी हुई।’’

14:59 (IST)14 Oct 2019
कांग्रेस की महिला नेताओं ने कही यह बात

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा, ‘‘मैं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की टिप्पणी की निंदा करती हूं। उनकी टिप्पणी असंसदीय और निंदनीय है। यह महिलाओं के प्रति उनके और बीजेपी के अपमानजनक रुख को दर्शाती है। विमर्श के स्तर को नीचे ले जाना बेरोजगारी और गंभीर आर्थिक मंदी जैसे असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास है।’’