Gujarat By-Election Result 2020 HIGHLIGHTS: गुजरात विधानसभा की आठ सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना खत्म हो गई। भाजपा ने एकतरफा तरीके से सभी आठ सीटों पर कब्जा जमाया। इन सीटों पर 2017 के चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। भाजपा ने इन आठ सीटों पर कुल मिलाकर 55 फीसदी वोट हासिल किए, जबकि कांग्रेस को 34 फीसदी के आसापस वोट मिले। अन्य उम्मीदवारों को 8.5 फीसदी वोट मिले। इसके अलावा NOTA में भी 2.5 फीसदी वोट गिरे।
विधानसभा में विपक्ष के नेता परेश धनानी ने दोपहर में ही कांग्रेस की हार स्वीकार कर ली थी। भाजपा ने 8 सीटों में सेपर उन्हीं पूर्व कांग्रेस विधायकों को अपना उम्मीदवार बनाया था, जिनके इस्तीफे से ये सीटें खाली हुईं। प्रद्युमनसिहं जाडेजा (अबडासा), ब्रिजेश मेरजा (मोरबी), जेवी काकड़िया (धारी), अक्षय पटेल (करजण) और जीतू चौधरी (कपराडा) सभी ने अपनी सीटों पर जीत हासिल की। इसके अलावा अन्य तीन सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार पूर्व मंत्री आत्माराम परमार (गढडा), आठवीं बार पार्टी टिकट पर उतरे किरीट राणा (लिंबडी), और विजय पटेल (डांग) भी विजयी रहे।
Haryana, Jharkhand, Chhattisgarh By-Election Results 2020 Live Updates
कांग्रेस प्रत्याशी जयंतीभाई पटेल भाजपा प्रत्याशी से हार गए हैं। यह उनकी लगातार छठवीं हार है। अबडासा में भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह जाडेजा कांग्रेस के शांतिलाल संघाणी के खिलाफ जीतने में सफल रहे। इस सीट पर कांग्रेस के एक पूर्व नेता हनीफ के निर्दलीय लड़ने की वजह से पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ।
MP By-Election Result 2020 Live Updates
उपचुनाव की 8 सीटों पर इस बार कुल 81 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें 51 निर्दलीय थे। सर्वाधिक 14 उम्मीदवार लिंबडी और सबसे कम चार कपराडा में थे। राज्य में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही रहा।
Bihar Election Results 2020 LIVE
कांग्रेस से इस्तीफा देकर अबडासा सीट से भाजपा उम्मीदवार बने प्रद्युम्न सिंह जीत हैं। इसका श्रेय निर्दलीय उम्मीदवार हनीफ को जाता है। हनीफ ने कांग्रेस उम्मीदवार के वोट काटे हैं। बता दें कि जहां विजेता प्रद्युम्न सिंह को 71,060 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार शांतिलाल संघानी को 35 हजार से ज्यादा वोट मिले। निर्दलीय खड़े हुए हनीफ ने 26 हजार से ज्यादा वोटों पर कब्जा जमाया। इसके चलते कांग्रेस को बड़ा नुकसान हुआ है। कांग्रेस ने हनीफ के उनके समर्थन में बैठ जाने की अफवाह चलाई थी, लेकिन वह सब बेकार साबित हुई और कांग्रेस को अपनी इस परंपरागत सीट पर भी जोरदार झटका लगा है। कांग्रेस लगातार इस सीट पर चुनाव जीतते आ रही है।
भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात में हुए उपचुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 8 में से सात सीटें कब्जा ली हैं। इसके अलावा बची हुई एक सीट पर भी पार्टी बढ़त में है। बता दें कि भाजपा के सभी उम्मीदवार इस बार कांग्रेस छोड़कर आए नेता थे। ऐसे में विधानसभा में भाजपा का बहुमत भी बढ़ा है।
गुजरात की आठ सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने 55 फीसदी वोटों पर कब्जा जमाते हुए सभी सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं, कांग्रेस के खाते में एक भी सीट आती नहीं दिख रही। पार्टी को सिर्फ 34.4 फीसदी सीटें मिली हैं। अन्य उम्मीदवारों 8.46 वोट मिले और 2.16 फीसदी नोटा में गए।
गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने कहा है कि उपचुनाव के नतीजे कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील का काम करेंगे। रूपाणी ने कहा कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है। उनका लोगों से संपर्क टूट गया है। हर तरफ नतीजा यही है। यह पार्टी बिना नेतृत्व की हो गई है। बता दें कि गुजरात में भाजपा ने अब तक 5 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल कर ली है, जबकि तीन पर आगे चल रही है।
गुजरात में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए प्रद्युम्नसिंह जाडेजा ने कांग्रेस नेता शांतिलाल सेंघानी को 36 हजार वोटों से हराकर अब्दासा सीट बरकरार रखी है। जाडेजा ने 2017 में अब्दासा सीट कांग्रेस के टिकट पर जीती थी। वे उन पांच कांग्रेस विधायकों में थे, जो पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।
गुजरात में हुए उपचुनाव में भाजपा ने पांच सीटों पर उन्हीं पूर्व कांग्रेस विधायकों को अपना उम्मीदवार बनाया है, जिनके इस्तीफे से ये सीटें खाली हुई हैं। ये हैं - प्रद्युमनसिहं जाडेजा (अबडासा), ब्रिजेश मेरजा (मोरबी), जेवी काकड़िया (धारी), अक्षय पटेल (करजण) और जीतू चौधरी (कपराडा)। इसके अलावा अन्य तीन सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार हैं पूर्व मंत्री आत्माराम परमार (गढडा), आठवीं बार पार्टी टिकट पर उतरे किरीट राणा (लिंबडी), और विजय पटेल (डांग)।
गुजरात उपचुनाव में भाजपा के पक्ष में नतीजे दिखते ही सीएम विजय रुपाणी ने खुशी का इजहार किया और इसे 2022 के विधानसभा चुनावों का ट्रेलर करार दिया। इसके बाद वे गांधी नगर के कमलम में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले और मिठाइयां बांटीं। पार्टी इस वक्त राज्य की तीन सीटें जीत चुकी है और बाकी पर आगे है।
मोरबी से कांग्रेस प्रत्याशी जयंतीलाल पाटिल की एक बार फिर चुनाव में हार हुई है। इसी के साथ अब उनके नाम लगातार छह बार हारने का रिकॉर्ड बन गया है इससे पहले जयंतीलाल 1990, 1995, 1998, 2002 और 2007 में भी चुनाव हार चुके हैं। गुजरात में भाजपा अभी 7 सीटों पर आगे है, जबकि एक सीट पार्टी ने जीत ली है।
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने उपचुनाव में भाजपा की बंपर बढ़त के बाद कहा कि यह दिखाता है कि हर वर्ग के लोगों ने हमारा समर्थन किया है। रुपाणी ने कहा कि उपचुनाव सिर्फ 2022 के आने वाले विधानसभा चुनाव का ट्रेलर हैं। बता दें कि भाजपा अब तक गुजरात में सभी 8 विधानसभा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इन पर शाम तक नतीजे घोषित किए जा सकते हैं।
गुजरात विधानसभा में विपक्ष के नेता परेश धनानी ने उपचुनाव में कांग्रेस की हार स्वीकार कर ली है। परेश ने कहा कि यह नतीजे हमारी कमियों का आइना हैं। देश में फैली आर्थिक मंदी और बेरोजगारी जैसी समस्याओं पर ब्लैक मनी से भरे बैग भारी पड़ गए हैं। बता दें कि भाजपा इस वक्त राज्य की सभी 8 सीटों पर आगे है।
भाजपा ने गुजरात की मोरबी सीट पर 29वें राउंड की काउंटिंग खत्म होने के बाद दो हजार वोटों की बढ़त बना ली है। भाजपा के बृजेश मेरजा को 54,125 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के जयंतीलाल पटेल को 52,118 मत प्राप्त हुए हैं। बाकी तीन निर्दलियों को 8188 वोट ही मिल पाए हैं। नोटा में भी 2358 वोट गए हैं।
गुजरात की डांग सीट पर भाजपा प्रत्याशी विजय पटेल ने कांग्रेस उम्मीदवार पर 24 हजार वोटों की बढ़त बना ली है। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर जश्न मनाने लगे। डांग सीट पर भाजपा इंचार्ज पूर्णेश मोदी भी कार्यकर्ताओं के ही साथ खड़े नजर आए। (फोटो क्रेडिट- भूपेंद्र राणा)
गुजरात के लिंबडी और दांग में भाजपा प्रत्याशियों की कांग्रेस उम्मीदवारों पर बढ़त 15 हजार वोटों के करीब पहुंच चुकी है। वहीं, मोरबी में भी पार्टी ने बढ़त बना रखी है। बताया गया है कि भाजपा उपचुनाव के लिए खाली हुई 8 में से 7 सीटों पर बढ़त बनाए हैं। इनमें दांग, कर्जन, लिंबडी, गधाड़ा, अब्दासा, धारी, मोरबी और कपराडा की सीटें शामिल हैं।
गुजरात उपचुनावों के शुरुआती रुझानों में भाजपा 8 में से 7 सीटों पर आगे चल रही है। एक सीट पर कांग्रेस आगे है। गुजरात में 8 सीटों पर उपचुनाव जरूरी हो गए थे, क्योंकि जून में राज्यसभा चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस के 8 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था।
गुजरात विधानसभा उपचुनाव में सभी आठ सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। इसी बीच खबर आई है कि आज दोपहर 1:30 बजे भारत निर्वाचन आयोग प्रेस कांफ्रेंस करेगा।
गुजरात विधानसभा उपचुनाव में सभी आठ सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। इसी बीच खबर आई है कि आज दोपहर 1:30 बजे भारत निर्वाचन आयोग प्रेस कांफ्रेंस करेगा।
लींबडी सीट से भाजपा प्रत्याशी की जीत सिंह राणा, धारी सीट पर भाजपा प्रत्याशी जे वी काकड़िया, करजण सीट पर भाजपा के अक्षय पटेल कपराडा सीट पर भाजपा के जीतू भाई चौधरी आगे चल रहे हैं। भाजपा सांसद देवी सिंह चौहान का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण जनता भाजपा को पसंद करती है। गुजरात में 25 साल से लगातार सत्ता में होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी को लोगों का प्यार मिल रहा है।
सुरेंद्रनगर की लिंबडी सीट पर, भाजपा के किरिटसिंह राणा मतगणना के राउंड -11 के बाद अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी चेतन कछार से लगभग 14000 वोटों से आगे चल रहे हैं। अभी काउंटिंग के 31 और राउंड होने हैं।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस के जयंतीलाल पटेल मोरबी विधानसभा सीट से 1,500 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इन सीटों के लिए आठ केंद्रों पर सबुह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। कांग्रेस के विधायकों द्वारा राज्यसभा चुनाव से पहले इन सीटों से इस्तीफा देने की वजह से उपचुनाव जरूरी हो गया था।
एग्जिट पोल के अनुसार, गुजरात की 8 सीटों में से भाजपा को 6 से 7 सीटें हासिल होती नजर आ रही हैं। वहीं कांग्रेस को 0-1 सीट से संतोष करना पड़ सकता है। एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित होते हैं तो यह कांग्रेस के लिए ये किसी झटके से कम नहीं होंगे।
राज्य में अबडासा, लिंबडी, मोरबी, धारी, गढ़दा, कर्जन, डांग और कपराडा सीटों पर कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद उपचुनाव कराए गए थे। इन सीटों पर आज 81 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है।
राज्य में अबडासा, लिंबडी, मोरबी, धारी, गढ़दा, कर्जन, डांग और कपराडा सीटों पर कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद उपचुनाव कराए गए थे। इन सीटों पर आज 81 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है।
गुजरात में बीजेपी के अक्षय पटेल अब तक को 14,329 वोट मिले हैं वहीं किरीटसिंह जडेजा को 11053 वोट मिले हैं। अभी छठे राउंड की काउंटिंग चल रही है।
भारतीय ट्राइबल पार्टी ने भी दो उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। भाजपा के जिन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है उनमें अबडासा से प्रद्यूम्नसिंह जडेजा, लिंबडी से किरीट सिंह राणा, मोरबी से ब्रजेश मेर्जा, धारी से जेवी काकड़िया, गढ़दा से आत्माराम परमार को, कर्जन से अक्षय पटेल, डांग से विजय पटेल, कपराडा से जीतूभाई चौधरी शामिल हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी जयंती भाई पटेल ने तीसरे राउंड में 770 मतों से मोरबी सीट पर बढ़त ली है। कांग्रेस करजण सीट पर भी आगे चल रही है। लिंबडी सीट पर भाजपा के किरीट सिंह राणा ने कांग्रेस प्रत्याशी पर 6000 से अधिक की लीड बना ली है। करजण सीट पर भाजपा उम्मीदवार अक्षय पटेल कांग्रेस पर बढ़त कायम कर ली है। लींबडी में भाजपा उमेदवार 7000 से अधिक की लीड बना ली है। मोरबी सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार जयंती भाई पटेल ने भाजपा के बृजेश मेरजा पर 1533 मतों से बढत बनाई है।
कांग्रेस से शांतिलाल शेधानी (अबडासा), चेतन खाचर (लिंबडी), जयंतीलाल पटेल (मोरबी), सुरेश कोटाडिया (धारी), मोहन सोलंकी (गढ़दा), किरीट सिंह जडेजा (कर्जन), सूर्यकांत गावित (डांग) और बाबूभाई पटेल (कपराडा) की किस्मत का भी फैसला हो जाएगा।
एग्जिट पोल के मुताबिक, इन उपचुनावों में भाजपा को 49 फीसदी वोट हासिल हो सकते हैं, जबकि कांग्रेस की कड़ी मेहनत के बाद भी सिर्फ 40 प्रतिशत वोट ही मिलते नजर आ रहे हैं।