लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश फिर चर्चा में बना हुआ है और यहां की गोरखपुर लोकसभा सीट हाई प्रोफाइल सीट है। गोरखपुर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह जिला भी है और यहां से वह पांच बार सांसद चुने जा चुके हैं।

गोरखपुर में मठ का दबदबा

वर्तमान में गोरखपुर से सांसद भाजपा के रवि किशन हैं। गोरखपुर लोकसभा सीट पर देखा जाए तो हमेशा बीजेपी का दबदबा रहा है। आजादी के बाद अब तक इस सीट पर कुल 19 बार चुनाव हो चुके हैं, जिसमें से 6 बार कांग्रेस, दो बार निर्दलीय, एक बार हिंदू महासभा, एक बार जनता पार्टी, बीजेपी ने 8 और एक बार सपा ने जीत दर्ज की है।

2024 लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार

PARTYCandidate
BJPRavindra Shukla (Ravi Kishan)
SPKajal Nishad
BSP

गोरखपुर लोकसभा सीट पर मठ का दबदबा अभी तक कायम है। गोरखनाथ पीठ के महंत रहे अवैद्यनाथ और दिग्विजय नाथ यहां से जीत दर्ज कर चुके हैं। अवैद्यनाथ ने चार बार तो दिग्विजयनाथ ने एक बार चुनाव जीता है। वहीं उसके बाद उनकी विरासत संभाल रहे योगी आदित्यनाथ ने भी पांच बार यहां से लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की।

गोरखपुर 2019 चुनाव के नतीजे

PARTYCandidateVotesनतीजे
BJPRavindra Shukla (Ravi Kishan)717,122जीत
SPRam Nishad4,15,458
INCMadhusudan Tripathi22,972

गोरखपुर लोकसभा का जातीय समीकरण

अगर हम गोरखपुर लोकसभा सीट के जातीय समीकरण की बात करें तो यहां पर पिछड़ा वर्ग के वोटरों का दबदबा है। गोरखपुर लोकसभा सीट पर सबसे अधिक निषाद जाति के वोटर हैं। यहां पर चार लाख वोटर निषाद समाज से आते हैं जबकि यादव और दलितों की संख्या भी दो-दो लाख है। गोरखपुर लोकसभा सीट पर डेढ़ लाख मुस्लिम वोटर भी हैं। इसके अलावा करीब 3 लाख ब्राह्मण और ठाकुर वोट हैं। भूमिहार और वैश्य वोटरों की संख्या भी करीब डेढ़ लाख है।

गोरखपुर 2014 चुनाव के नतीजे

PARTYCandidateVotesनतीजे
BJPYogi Adityanath5,39,127जीत
SPRajmati Nishad2,26,344
BSPRam Bhuwal Nishad1,76,412