देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। उत्तर प्रदेश की फर्रुखाबाद लोकसभा सीट चर्चा में बनी हुई है। वर्तमान में यहां से सांसद बीजेपी के मुकेश राजपूत हैं। वहीं भाजपा ने इस बार भी मुकेश राजपूत पर ही दांव खेला है। फर्रुखाबाद लोकसभा कभी कांग्रेस का गढ़ मानी जाती थी लेकिन इस चुनाव में यहां से कांग्रेस का उम्मीदवार भी नहीं होगा। इंडिया गठबंधन के तहत यहां से सपा चुनाव लड़ेगी।
राम मनोहर लोहिया भी लड़ चुके हैं चुनाव
फर्रुखाबाद लोकसभा सीट के अंतर्गत पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं। फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से समाजवादी नेता डॉ राम मनोहर लोहिया भी चुनाव लड़कर जीत चुके हैं। 1962 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर यहां से जीत हासिल की थी। यहां से कांग्रेस के दिग्गज नेता सलमान खुर्शीद भी आते हैं, जो 1991 और 2009 में सांसद चुने गए थे।
PARTY | Candidate |
BJP | Mukesh Rajput |
SP | – |
BSP | – |
फर्रुखाबाद लोकसभा सीट का जातीय समीकरण
फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पिछड़ा बहुल सीट मानी जाती है। इस सीट पर शाक्य, लोध, राजपूत, ब्राह्मण और यादव मतदाता निर्णायक स्थिति में आते हैं। फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर कई एक लाख यादव मतदाता हैं तो वहीं शाक्य वोटरों की संख्या भी करीब डेढ़ लाख है। जबकि लोध मतदाताओं की संख्या भी डेढ़ लाख है। इस सीट पर 1,80,000 के करीब ब्राह्मण और राजपूत मतदाता हैं।
फर्रुखाबाद 2019 चुनाव के नतीजे
PARTY | Candidate | Votes | नतीजे |
BJP | Mukesh Rajput | 569,880 | जीत |
SP | Manoj Agarwal | 3,48,178 | |
INC | Salman Khurshid | 55,258 |
कभी कांग्रेस का गढ़ था फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती थी। इस सीट पर आठ बार कांग्रेस चुनाव जीत चुकी है। वहीं चार बार भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है जबकि दो समाजवादी पार्टी और दो बार जनता पार्टी ने भी सीट से चुनाव जीता है। एक बार जनता दल और एक बार संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी ने भी इस सीट से जीत हासिल की है। बीजेपी के उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज भी 1996 और 1998 में यहां से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं।
फर्रुखाबाद 2014 चुनाव के नतीजे
PARTY | Candidate | Votes | नतीजे |
BJP | Mukesh Rajput | 4,06,195 | जीत |
SP | Rameshwar Yadav | 2,55,693 | |
BSP | Jaiveer Singh | 1,14,521 |