Amethi Uttar Pradesh Lok Sabha Election Results 2019 Updates: लोकसभा चुनाव 2019 में प्रचंड मोदी लहर पूरे देश में चली, जिसके चलते कांग्रेस पार्टी को अपने सबसे मजबूत गढ़ अमेठी में भी हार का सामना करना पड़ गया। यहां बीजेपी की स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 55 हजार वोटों से हरा दिया। स्मृति ईरानी को 468514 वोट मिले, जबकि राहुल गांधी 413394 मत ही हासिल कर सके। हालांकि, नतीजे घोषित होने से पहले ही राहुल गांधी ने हार मान ली थी।
Lok Sabha Election Results 2019: Check Here
गांधी परिवार का कोई भी सदस्य इस सीट पर आज तक चुनाव नहीं हारा है। खुद राहुल गांधी यहां से चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। इसके बावजूद इस सीट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच सीधी टक्कर है। यहां के सबसे तेज Result चेक करने के लिए Election Commission की आधिकारिक वेबसाइट्स eciresults.nic.in या ceouttarpradesh.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
Election Results 2019: रायबरेली सीट के अपडेट्स के लिए क्लिक करें
2014 में ऐसा था गणित : स्मृति ईरानी ने 2014 में भी अमेठी सीट पर ही चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गई थीं। हालांकि, उन्होंने राहुल गांधी का वोट मार्जिन काफी घटा दिया था। उस दौरान राहुल गांधी महज एक लाख वोटों से ही जीत हासिल कर पाए थे, जबकि 2009 में वह करीब 4 लाख वोटों से जीते थे।
Highlights
इस समय अमेठी में स्मृति ईरानी 7 हजार से अधिक मतों से आगे चल रही है।
बता दें कि अमेठी में स्मृति ईरानी 45 हजार वोट की अपराजेय बढ़त बनाते हुए राहुल से काफी आगे चल रही हैं।
बता दें कि अमेठी में राहुल गांधी के सामने खड़ीं स्मृति ईरानी ने उन्हें 45082 वोटों के अंतर से लगभग हरा दिया है।
अमेठी की जीत के बाद बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर लिखा कि कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता। बता दें कि कुछ देर पहले ही राहुल गांधी ने अपनी हार मानी थी।
बता दें कि इस समय स्मृति ईरानी 38449 मतों से आगे चल रही है। राहुल गांधी को 273543 मत मिले हैं जबकि स्मृति को 311992 मत मिले हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की हार की शत प्रतिशत जिम्मेदारी मेरी है लेकिन हमें इस हार से निराश नहीं होना है बल्कि और इसका कारण ढूंढ़ना है:
स्मृति ईरानी की बढ़त बरकरार है। वह करीब 18 हजार वोटों से राहुल को पीछे छोड़ चुकी हैं।
अमेठी में स्मृति ईरानी लगातार बढ़त बना रही है। ताजा रुझानों में वो राहुल गांधी से 15,000 वोटों से आगे चल रही हैं।
चुनाव आयोग के मुताबिक अमेठी में स्मृति ईरानी 13, 500 वोटों से आगे चल रही हैं। राहुल गांधी फिर से पीछे चल रहे हैं।
अमेठी लोकसभा सीट पर राहुल गांधी से स्मृति इरानी 9766 वोटों से आगे चल रही हैं। आयोग से मिले आखिरी अपडेट के अनुसार स्मृति को 104498 और राहुल को 94732 वोट मिले हैं।
न्यूज़ 18 के मुताबिक अमेठी लोकसभा से 9107 वोटों से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी आगे चल रही हैं। राहुल गांधी को 82035 वोट मिले हैं। ईरानी की लीड 9107 की है।
अमेठी में स्मृति ईरानी अभी भी बढ़त बनाए हुए हैं। वह करीब 4 हजार अधिक मतों से राहुल गांधी से आगे है।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो राहुल गांधी शाम में मीडिया से बात कर सकते हैं।
पिछले कुछ समय से पिछड़ते जा रहे है राहुल ने वापसी है की है अब वो सिर्फ 2600 वोट से पीछे हैं।
अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 10 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। यहां उनका मुकाबला बीजेपी की स्मृति ईरानी है।
अमेठी लोकसभा सीट पर बीजेपी की स्मृति ईरानी ने बढ़त बना ली है। इस बार 7600 वोटों से आगे चल रही हैं।
यूपी की अमेठी सीट पर राहुल गांधी स्मृति ईरानी से 5 हजार 700 वोट्स से पीछे चल रहे हैं।
यूपी की अमेठी सीट पर राहुल गांधी 2000 सीटों से पीछे हो गए हैं। स्मृति ईरानी से काफी वोटो से आगे चल रही हैं।
कांग्रेस के गढ़ अमेठी में राहुल गांधी बीजेपी की स्मृति ईरानी से वोटो से आगे चल रहे हैं।
अमेठी लोकसभा सीट से अब स्मृति आगे चल रहीं हैं। जबकि कांग्रेस के गांधी दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।
यूपी में 14 सीटें पर बीजेपी आगे चल रही है जबकि दो पर सपा - बसपा गठबंधन आगे चल रहा है।
अमेठी लोकसभा सीट पर इस बार कुल 15 उम्मीदवार मैदान मे हैं। हालांकि सपा और बसपा ने इस सीट पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। 23 मई को नतीजे जारी होंगे।